हिमाचल: आईआईटी मंडी छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट नहीं मिला
हिमाचल: आईआईटी मंडी का छात्र अपने कमरे में फंदे से लटका मिला, माैके से नहीं मिला सुसाइड नोट
हिंदी टीवी न्यूज, मंडी। Published by: Megha Jain Updated Wed, 02 Sep 2026
छात्र सोमवार शाम पीएचडी के कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट का परिणाम आने के बाद से परेशान बताया जा रहा था। मंगलवार को जब उसने फोन उठाना और कमरे का दरवाजा खोलना बंद कर दिया तो परिजनों को चिंता हुई।
आईआईटी मंडी के एक छात्र का शव मंगलवार दोपहर कटौला में किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। छात्र सोमवार शाम पीएचडी के कॉम्प्रिहेंसिव टेस्ट का परिणाम आने के बाद से परेशान बताया जा रहा था।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। पुलिस ने चिटकनी तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो गुरप्रीत सिंह रस्सी के फंदे से लटका था। वह डलहौजी का रहने वाला था। आरएफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।















