Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct-Growth Plan

  • Rodic Consultants Partners with Nasscom to Launch National InfraAI Innovation Challenge for Smarter Infrastructure

  • India's New-Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

  • ICAST-2026 at Manipal University Jaipur: Global Experts Converge on Sustainable Technologies, Green Hydrogen and the Future of Chemical Engineering

  • Timezone and Play 'N' Learn Unveil the Ultimate Fun Destination for All Ages at Pacific Mall, Delhi

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: चिट्टे के आदी युवक ने मां को पीटा, एफडी तुड़वाई

हिमाचल: चिट्टे के आदी युवक ने मां को पीटा, एफडी तुड़वाई

By hinditvnews
December 22, 2025
199
0
Chitta

हिमाचल प्रदेश: चिट्टे के आदी युवक ने मां को पीटा, नशे के लिए तुड़वाई एफडी; SDM ने सुनाई एक मां की आपबीती

हिंदी टीवी न्यूज ,ठियोग/ शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 22 Dec 2025

ठियोग के एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता ने मतियाणा स्कूल में एक मां की आपबीती सुनाई। एसडीएम ने कहा कि एक बार एक मां उनके कार्यालय आई। उन्होंने कहा कि बेटे ने उनके साथ मारपीट की और एक एफडी तुड़वा दी। एफडी तुड़वाकर उस राशि से चिट्टा खरीदकर नशा किया।

चिट्टे के आदी एक युवक ने अपनी मां की पिटाई कर दी और नशा खरीदने के लिए एफडी भी तुड़वा दी। एक मां की यह आपबीती ठियोग के एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता ने मतियाणा स्कूल में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में सुनाई।

एसडीएम ने कहा कि नशा आज घर-घर की दहलीज पर पहुंच चुका है। एक बार एक मां उनके कार्यालय आई। उन्होंने कहा कि बेटे ने उनके साथ मारपीट की और एक एफडी तुड़वा दी। एफडी तुड़वाकर उस राशि से चिट्टा खरीदकर नशा किया। लंबे समय से वह अपने बेटे के कारण परेशान है और उसे एक अच्छे नशा मुक्ति केंद्र में भेजना चाहती है।

मां ने कहा कि बेटा बुढ़ापे में सहारा बनना था, वह नशे का आदी हो गया है। मां ने एसडीएम से बेटे को नशामुक्ति केंद्र पहुंचाने की मांग की। कहा कि बेटे को नहीं खोना चाहती, उसे सुधारा जाए। इसके बाद एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों से बात कर बेटे को समझाया। साथ ही पुलिस को इस पर नजर रखने के भी निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि युवा बीड़ी, सिगरेट व शराब से ही नशे की शुरुआत करते हैं, लेकिन फिर वे सिंथेटिक ड्रग के आदी हो जाते हैं। डीएसपी ने कहा कि नशे के आदी व्यक्ति को सही तरीके से अस्पताल में अपना उपचार करवाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग के मामले हर साल बढ़ने लगे हैं। राज्य सरकार ने चिट्टा मुक्त हिमाचल संकल्प के साथ एंटी चिट्टा जागरूकता अभियान चलाया है। प्रदेश के कोने-कोने में वाॅकथॉन का आयोजन किया जा रहा है। नशा तस्करों के खिलाफ सूचना देने वालों को इनाम भी देने की व्यवस्था प्रदेश सरकार ने शुरू की है।

90 प्रतिशत युवा बोले-पहली डोज दोस्त ने दी 
डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि ठियोग क्षेत्र में तीन साल में 1.700 किलोग्राम चिट्टा जब्त किया गया है। इसकी एक डोज 5 से 10 हजार रुपये में मिलती है। आज हर तीसरा युवा नशे का सेवन कर चुका है। उन्होंने कहा कि वह अभी तक नशे के आदी करीब दो हजार युवाओं से मिले हैं और 90 फीसदी से अधिक युवाओं ने कहा कि उन्होंने पहली डोज दोस्त (पेयर ग्रुप) के कहने पर ही ली थी। इसके बाद नशे की लत लग गई।
Share :
TagsHimachal A young man addicted to drugs beat his mother and broke her fixed deposit to fund his addictionhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

आईजीएमसी-चमियाना, केएनएच में आधे डॉक्टर अवकाश पर, ...

Next Article

मरीजों के लिए खुशखबरी, एम्स बिलासपुर में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जॉब ट्रेनी भर्ती पर नियमित कर्मियों जैसे होंगे नियम

    September 27, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल जेल में मोबाइल विवाद: कैदी ने वार्डर पर हमला किया

    May 28, 2026
    By hinditvnews
  • Bijli
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मौसम नरम रहने से बिजली की मांग घटी, निगम का दावा- नहीं हुई कटौती

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem court
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अतिक्रमण नीति पर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को नोटिस

    February 17, 2026
    By hinditvnews
  • Amrinder Singh
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब कांग्रेस में कलह: नए प्रभारी के बाद कपूरथला विधायक ने राजा वड़िंग के खिलाफ खोला मोर्चा

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    POCSO मामला: पीड़ित की कम उम्र पर बढ़ेगी दोषी की सजा—HC फैसला

    April 11, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Spu mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    SPU Mandi: एसपीयू में भर्ती होंगे 35 गेस्ट फैकल्टी, इस दिन से होंगे साक्षात्कार

  • 448 252 22382835 Thumbnail 16x9 Hp1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Cabinet Meeting: हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, किन मामलों पर होगी चर्चा, आप भी जानिए

  • 17 01 2024 Anurag Thakur News 23631294
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अनुराग ठाकुर: 2026 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केजरीवाल समेत साथी शामिल

Timeline

  • August 19, 2026

    Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct-Growth Plan

  • August 19, 2026

    Rodic Consultants Partners with Nasscom to Launch National InfraAI Innovation Challenge for Smarter Infrastructure

  • August 19, 2026

    India's New-Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

  • August 19, 2026

    ICAST-2026 at Manipal University Jaipur: Global Experts Converge on Sustainable Technologies, Green Hydrogen and the Future of Chemical Engineering

  • August 19, 2026

    Timezone and Play 'N' Learn Unveil the Ultimate Fun Destination for All Ages at Pacific Mall, Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct Growth Plan

    Three Years Strong: Bajaj Finserv Flexi Cap Fund Records 18.21% CAGR Since Inception Under Direct-Growth ...

    By hinditvnews
    August 19, 2026
  • Rodic Consultants Partners with Nasscom to Launch National InfraAI Innovation Challenge for Smarter Infrastructure

    By hinditvnews
    August 19, 2026
  • India's New Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

    India's New-Age Township Redefines Senior Living with an Exclusive 55+ Community

    By hinditvnews
    August 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.