Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार, कोर्ट पहुंचे

  • देहरादून: परिवार रजिस्टर में नई पत्नी-बच्चों के नाम दर्ज, RTI से उठे सवाल

  • हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

  • हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

  • शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल में बनीं संक्रमण, बुखार, बीपी समेत 38 दवाओं के सैंपल फेल

हिमाचल में बनीं संक्रमण, बुखार, बीपी समेत 38 दवाओं के सैंपल फेल

By hinditvnews
November 28, 2024
359
0
Medicine

आप तो नहीं खा रहे ये दवाएं: हिमाचल में बनीं संक्रमण, बुखार, बीपी समेत 38 दवाओं के सैंपल फेल, यहां देखें लिस्ट

हिंदी टीवी न्यूज़, बद्दी (सोलन) Published by: Megha Jain Updated Thu, 28 Nov 2024 

अक्तूबर में ड्रग नियंत्रक ने देशभर में 34 सैंपल लिए थे, इनमें हिमाचल में बनीं 14 दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। झाड़माजरी की डॉक्सीन कंपनी की टॉन्सिल की दवा सेपकेम, सोलन के चिरोस फार्मा की जीवाणू संक्रमण की दवा सेफोप्रोक्स, भटोली कलां की टास मेड कंपनी की मिर्गी की दवा डिवालप्रोक्स के तीन सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं। इस लिस्ट में कई और नाम शामिल हैं।

देश में 90 दवाइयां मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं। इनमें से 38 दवाएं हिमाचल में बनीं हैं। राज्य ड्रग नियंत्रक और केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन की ओर से दवाओं के सैंपल लिए गए थे। उधर, राज्य ड्रग नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि दवाएं मानकों पर सही न पाए जाने पर कंपनियों को नाेटिस जारी कर लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, दवाओं का स्टॉक भी वापस मंगवाया गया है।

अक्तूबर में ड्रग नियंत्रक ने देशभर में 34 सैंपल लिए थे, इनमें हिमाचल में बनीं 14 दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं। झाड़माजरी की डॉक्सीन कंपनी की टॉन्सिल की दवा सेपकेम, सोलन के चिरोस फार्मा की जीवाणू संक्रमण की दवा सेफोप्रोक्स, भटोली कलां की टास मेड कंपनी की मिर्गी की दवा डिवालप्रोक्स के तीन सैंपल, कांगड़ा के संसारपुर टैरेस स्थित सीएमजी बायोटेक कंपनी की चक्कर आने की दवा बीटा हिस्टीन, नालागढ़ के सैणी माजरा स्थित थियोन फार्मास्युटिकल कंपनी की बैक्टीरिया की दवा सेफेक्मीस, बद्दी के जुड़ी कलां की स्काई मेप फार्मास्युटिकल कंपनी की बुखार की दवा बायोसिटामोल, सुबाथू की गटी स्थित जेएम लैबोरेट्री की बीपी की दवा टारविग्रेस, बद्दी के लोधी माजरी की सनफाइन कंपनी का खांसी का कफ सीरप, मोरपिन लैबरोटरी की दमा की मोंटीलुकास्ट, बद्दी के विंग बायोटेक की दमे की दवा मोंटी लुकास्ट, बद्दी के मलकू माजरा की कंपनी मट्रिन एवं ब्राउन कंपनी की उल्टी की दवा स्टेमेरिल इंजेक्शन और किशनपुरा के एलविस फार्मा की पेशाब के संक्रमण की दवा अल्सिप्रो के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं।
जांच में एनीमिया और सूजन की दवा भी मानकों पर खरी नहीं उतरी
केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन की ओर से 56 दवाओं के सैंपल लिए गए थे। इनमें हिमाचल में बनीं 24 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केविट फार्मास्युटिकल कंपनी बद्दी की सूजन की दवा ट्रिपिसन, बागवानियां स्थित यूनाइटेड बायोटेक कंपनी की कैंसर की दवा लिपोसोमल, कालाअंब स्थित प्रिमस फार्मास्युटिकल कंपनी की फंगल इंफेक्शन की दवा नेटमाइसिन, मलकू माजरा स्थित मार्टिन एंड ब्राउन की एनीमिया की दवा आयरन सुक्रोज, बरोटीवाला के मंधाला स्थित ईजी फार्मास्युटिकल कंपनी के सूजन की दवा बेटा मेथासोन, कालाअंब की विद्याशाला कंपनी के कोलेस्ट्रोल की दवा रोसूवाईस्टोरिन, बद्दी के मानपुरा स्थित शिवा बायोटेक कंपनी की उल्टी की दवा रेबेप्रोजोल, मधाला स्थित मेरिन मेडिकेयर कंपनी की सूजन की दवा एसोक्लोफेनाक, लविश आइडल फार्मेसी कंपनी की एंटीबायोटेक की दवा एनरोपाक्सासिन, काठा स्थित अल्ट्रा ड्रग कंपनी की उल्टी की दवा रेबोप्रोजोल के सैंपल फेल हुए हैं।

इन दवायों के सैंपल भी हुए फेल
बद्दी की कोरफेक्स मेडिकर कंपनी की बीपी की दवा टेलमीसारटन, कांगड़ा के संसारपुर टैरेस स्थित सीएमजी बायोटेक कंपनी की संक्रमण की दवा सिपरो फ्लोक्सासिन, खरुणी के नंदपुर स्थित तनिष्का फार्मास्युटिकल कंपनी की एसिड की मात्रा कम करने की दवा एसोमेप्राजोल, बद्दी के किशनपुरा स्थित एलवेंटा फार्मा की सूजन की दवा एसेक्लोपेनाक, कालाअंब के ओगली स्थित ओरिसन फार्मा की हार्ट की दवा एनालाप्रिल, थाना बद्दी की नेपचुन लाइफ साइंस की फंगल इंफेक्शन की दवा टबिनाफोर्स, झाड़माजरी की कलरेक्स हेल्थकेयर कंपनी की अल्सर की दवा रेबोप्रोजोल, भटोली कलां की मेडिवेल बायोटेक की निमोनिया की दवा अमोक्सीक्लीन, बद्दी के संडोली स्थित हेल्थ बायोटेक कंपनी की निमोनिया की दवा अमोक्सीक्लीन के सैंपल मानकों पर सही नहीं पाए गए हैं।
Share :
TagsBP made in Himachal failedfeverhimachal pradeshhindi newsMedicine Sample Failed Samples of 38 medicines including infectionsolan news
Previous Article

Himachal News: पांवटा के निजी स्कूल में ...

Next Article

Himachal News: सोनिया और प्रियंका से मिले ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: उद्योग लगाना आसान, प्रदूषण एनओसी 30 दिन में

    August 3, 2026
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: आज कैबिनेट बैठक, स्वास्थ्य-शिक्षा समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा

    August 25, 2026
    By hinditvnews
  • Herpal
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: हजारों आउटसोर्स कर्मी सीधे सरकार से जुड़ेंगे

    July 27, 2026
    By hinditvnews
  • pm Modi
    उत्तर प्रदेश

    Mahakumbh 2025: 5 फरवरी को PM मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और गृह मंत्री की संभावित यात्रा

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Apple
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal 2024: हिमाचल प्रदेश में घटा सेब उत्पादन

    December 30, 2024
    By hinditvnews
  • Weather update
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मौसम बिगड़ने का अलर्ट, भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना

    February 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Pradesh Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: श्रम बल सहभागिता में शिमला देश की राजधानियों से आगे, दर 70% फीसदी

  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    खाद घोटाला: हिमाचल की सप्लाई पंजाब में महंगी बिक्री

  • balley bridge
    हिमाचल प्रदेश

    कोलकाता से अगले महीने आएंगे वैली ब्रिज

Timeline

  • October 23, 2026

    अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार, कोर्ट पहुंचे

  • October 23, 2026

    देहरादून: परिवार रजिस्टर में नई पत्नी-बच्चों के नाम दर्ज, RTI से उठे सवाल

  • October 23, 2026

    हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

  • October 23, 2026

    हिमाचल: कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

  • October 23, 2026

    शिमला: संजौली में पुलिसकर्मी से अभद्रता, दो पर केस दर्ज

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ankita

    अंकिता हत्याकांड: सुरेश राठौड़ नार्को टेस्ट को तैयार, कोर्ट पहुंचे

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Uttarakhand

    देहरादून: परिवार रजिस्टर में नई पत्नी-बच्चों के नाम दर्ज, RTI से उठे सवाल

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Chandramani

    हिमाचल: करवा चौथ से पहले कोमल ने खोया पति चंद्रमणि

    By hinditvnews
    October 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.