अमृतसर: हवाला रकम और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार गिरफ्तार, गैंगस्टर हैप्पी जट्ट से जुड़े आरोपी

अमृतसर पुलिस को सफलता: हवाला मनी और ग्लॉक पिस्तौल के साथ चार काबू, गैंगस्टर हैप्पी जट्ट के लिए करते हैं काम
हिंदी टीवी, अमृतसर। Published by: Megha Jain Updated Mon, 19 Oct 2026
आरोपी बिना नंबर प्लेट की दो मोटरसाइकिलों पर ब्यास की तरफ से आ रहे थे। अमृतसर-तरनतारन टी-प्वाइंट स्थित हाईटेक नाके के पास पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 9 एमएम की ग्लॉक पिस्तौल, तीन कारतूस, एक मोबाइल फोन, मैगजीन और 1.05 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद हुई।
अमृतसर जिला देहात पुलिस ने हवाला के 1.05 लाख रुपये, 9 एमएम की ग्लॉक पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
जंडियाला के डीएसपी बलजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी हैप्पी जट्ट और पाकिस्तान में बैठे उसके हैंडलरों के कहने पर हथियार, नशीले पदार्थ और हवाला की रकम एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-ए) के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि हथियार और कारतूस के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।















