Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Delhi: जवाब दाखिल न करने पर केजरीवाल को हाईकोर्ट की फटकार, 3 हफ्ते की मोहलत

  • मेरठ: जिला खान अधिकारी की आईडी हैक कर फर्जीवाड़ा, रिपोर्ट दर्ज

  • Punjab: डीएम मामले में पंजाब सरकार को 7 दिसंबर तक जवाब देने का आदेश

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में 38 नई पदाधिकारियों की नियुक्ति

  • उत्तराखंड: सड़क हादसों पर पीएम मोदी, सीएम धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›उड़ान भरने से पहले बार-बार वॉशरूम जाने पर महिला को फ्लाइट से ‘बाहर’ निकाला, सोशल मीडिया पर यात्री ने निकाली भड़ास

उड़ान भरने से पहले बार-बार वॉशरूम जाने पर महिला को फ्लाइट से ‘बाहर’ निकाला, सोशल मीडिया पर यात्री ने निकाली भड़ास

By hinditvnews
February 16, 2024
448
0
Untitled Design

एक कनाडाई पत्रकार को वेस्टजेट की फ्लाइट से पेट खराब होने और टेकऑफ से पहले बहुत अधिक वॉशरूम जाने के कारण बाहर निकाल दिया गया। यात्री ने बताया कि उनका पेट खराब था इसलिए उन्हें बार-बार वॉशरूम जाना पड़ रहा था। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी बात रखी। पत्रकार जोआना चिउ ने लिखा अभी-अभी मुझे वेस्टजेट की एक फ्लाइट से उतार दिया गया क्योंकि मेरा पेट खराब था। एक कनाडाई महिला पत्रकार को वेस्टजेट की फ्लाइट से पेट खराब होने और टेकऑफ से पहले बहुत अधिक वॉशरूम जाने के कारण बाहर निकाल दिया गया। यात्री ने बताया कि उनका पेट खराब था, इसलिए उन्हें बार-बार वॉशरूम जाना पड़ रहा था। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर अपनी बात रखीकनाडाई महिला पत्रकार जोआना चिउ ने लिखा, “अभी-अभी मेक्सिको में वेस्टजेट की एक फ्लाइट से उतार दिया गया। क्योंकि मेरा पेट खराब था और मैं बार-बार वॉशरूम जा रही थी।” उन्होंने विमान कंपनी पर आरोप लगाते हुए कहा, “मुझसे होटल या दोबारा फ्लाइट बुकिंग का कोई वादा नहीं किया गया। मेरे पास दवाएं थीं और मैं ठीक हो रही थी।”

फ्लाइट में जोआना अपने कुछ साथियों के साथ थीं। उन्होंने बताया कि जल्दबाजी में फ्लाइट से उतरने के कारण उनके पैसे उनके साथियों के पास छूट गए। इसके बाद उन्हें वहां से 20 मिनट दूर एक होटल में जाना था। उन्होंने वेस्टजेट के सुपरवाइजर से टैक्सी के किराए के लिए पैसे मांगे। लेकिन उन्होंने मना कर दिया। जोआना ने दावा किया कि सुपरवाइजर ने उन्हें डराने के लिए एक गार्ड को भी बुलाया, जिसके बाद जोआना रोने लगीं।

एक और पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, जिसपर उनसे कहा गया कि इसे डिलीट करें, नहीं तो अगले दिन की फ्लाइट में भी नहीं बैठने दिया जाएगा। जोआना के अनुसार, विमान कंपनी ने उनकी कोई मदद नहीं की। 36 वर्षीय महिला पत्रकार ने कहा कि अंततः उन्होंने वेस्टजेट के एक अन्य कर्मचारी से बात की। हालांकि, उसका व्यवहार अच्छा था। लेकिन फिर भी उसने दोबारा बुक की गई उड़ान का विवरण देने से इनकार कर दिया।

वेस्टजेट के अप्रभावी व्यवहार के बारे में पोस्ट करने के लगभग दो घंटे बाद उन्होंने कहा, “यह दुखद है कि जब तक मैंने सार्वजनिक रूप से अपना अनुभव साझा नहीं किया, मुझे कोई मदद नहीं मिल पाई। मैं जब बार-बार वेस्टजेट से अपना बुकिंग नंबर मांग रही थी, तब जाकर एयरलाइंस कंपनी ने मुझे बुकिंग नंबर शेयर किया। हालांकि, उस समय मैं टैक्सी में बैठ चुकी थी। जोआना चिउ ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार होने का डर सता रहा था।

घटना 10 फरवरी की है। इसके बाद 12 फरवरी को उन्होंने एक और दिलचस्प पोस्ट किया। उन्होंने विमान कंपनी पर तंज कसते हुए लिखा, “मैं सुरक्षित घर पहुच गई हूं। अब मैं ठीक हूं। ये सच में मेरी गलती थी। मुझे इस साल कुछ ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।”इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक स्क्रीनशॉट भी लगाया, जिसमें बेन मिंग नियान के बारे में बताया गया है। उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए वेस्टजेट ने कहा, “कृपया हमें अपनी जानकारी के साथ एक सीधा संदेश भेजें।”

Share :
Tagshindi newsnational
Previous Article

Bharat Bandh LIVE: पंजाब में बाजार बंद, ...

Next Article

Himachal Budget Session 2024 Live: इस बार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: हरीश रावत ईडी पूछताछ में पहुंचे, साथ लाई मां की तस्वीर

    September 26, 2026
    By hinditvnews
  • Train
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेंगे विस्ताडोम कोच, किराया होगा ज्यादा

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 5 दिन बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों के लिए येलो अलर्ट

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    ट्यूशन से बचने के लिए हत्या: 16 वर्षीय किशोर पर वयस्क की तरह चलेगा मुकदमा

    July 10, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संस्कृत शिक्षक के लिए बीएड अनिवार्य, भर्ती नियम जारी

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Amit Shah
    राष्ट्रीय

    अमित शाह ने स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, बोले- वे हमेशा पिछड़ों व महिलाओं के लिए ...

    February 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: पति पर झूठे आरोप लगाना मानसिक क्रूरता

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बिजली कर्मचारियों का ‘हल्ला बोल’, मांगों को लेकर 11 जनवरी को शिमला में प्रदर्शन

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सोशल मीडिया पर सरकारी नीतियों पर टिप्पणी करने पर कर्मचारियों पर कार्रवाई

Timeline

  • November 17, 2026

    Delhi: जवाब दाखिल न करने पर केजरीवाल को हाईकोर्ट की फटकार, 3 हफ्ते की मोहलत

  • November 17, 2026

    मेरठ: जिला खान अधिकारी की आईडी हैक कर फर्जीवाड़ा, रिपोर्ट दर्ज

  • November 17, 2026

    Punjab: डीएम मामले में पंजाब सरकार को 7 दिसंबर तक जवाब देने का आदेश

  • November 17, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में 38 नई पदाधिकारियों की नियुक्ति

  • November 17, 2026

    उत्तराखंड: सड़क हादसों पर पीएम मोदी, सीएम धामी और राहुल गांधी ने जताया दुख

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    Delhi: जवाब दाखिल न करने पर केजरीवाल को हाईकोर्ट की फटकार, 3 हफ्ते की मोहलत

    By hinditvnews
    November 17, 2026
  • Cyber crime

    मेरठ: जिला खान अधिकारी की आईडी हैक कर फर्जीवाड़ा, रिपोर्ट दर्ज

    By hinditvnews
    November 17, 2026
  • Pu High Court

    Punjab: डीएम मामले में पंजाब सरकार को 7 दिसंबर तक जवाब देने का आदेश

    By hinditvnews
    November 17, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.