Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

By hinditvnews
October 14, 2026
6
0
Dhami

उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी दर्जे का लाभ ले रहे संस्थान, मान्यता के लिए नहीं आए आगे

हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Wed, 14 Oct 2026

उत्तराखंड में मदरसों को छोड़कर अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में 85 फीसदी अल्पसंख्यक छात्रों के पंजीकरण की शर्त ने मान्यता के मामले में नई तस्वीर सामने रखी है। प्रदेश के अधिकतर संस्थान अब तक प्राधिकरण से मान्यता लेने नहीं पहुंचे हैं। इससे अल्पसंख्यक दर्जे के आधार पर मिल रही सुविधाओं और संस्थानों की पात्रता पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रदेश के मदरसों को छोड़कर अन्य अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में 85 फीसदी अल्पसंख्यक छात्र नहीं हैं, इसके बाद भी ऐसे अधिकतर संस्थान इस दर्जे का लाभ ले रहे हैं। मामला तब सामने आया जब सरकार ने प्राधिकरण से मान्यता नवीनीकरण के लिए 85 फीसदी अल्पसंख्यक छात्रों के पंजीकरण की शर्त लगा दी गई।

मदरसों और अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता के लिए सरकार की ओर से करीब आठ माह पहले राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है। लेकिन मदरसों को छोड़ अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान मान्यता के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि प्रदेश में अब तक केवल दो संस्थानों ने प्राधिकरण से मान्यता ली है।
इससे इन संस्थानों की पात्रता और अल्पसंख्यक दर्जे के आधार पर मिल रही सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। नियमानुसार अल्पसंख्यक संस्थान का दर्जा हासिल करने के लिए निर्धारित मानकों का पालन जरूरी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक ऐसे में जिन संस्थानों में 85 प्रतिशत अल्पसंख्यक छात्र नहीं हैं, उनके अल्पसंख्यक दर्जे और उससे मिलने वाली छूट की वैधता की जांच महत्वपूर्ण हो जाती है। सवाल यह है कि जब बड़ी संख्या में संस्थान निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं हैं, तो उन्हें अल्पसंख्यक संस्थान के तौर पर किस आधार पर छूट मिल रही है।

यह है स्थिति

प्रदेश में 452 मदरसे और 91 अन्य अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान हैं। इनमें 27 माध्यमिक और 64 बेसिक स्तर के हैं। इनमें से 35 मदरसों और दो अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों ने ही प्राधिकरण से मान्यता ली है।

गैर अल्पसंख्यक समुदाय के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं होने चाहिए छात्र

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता संबंधी नियमावली में स्पष्ट किया गया है कि मान्यता नवीनीकरण के लिए अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान पिछले तीन साल के प्रवेश रजिस्टर की प्रति देंगे। वे यह स्वघोषणा पत्र देंगे कि संस्थान में पिछले तीन साल में गैरअल्पसंख्यक समुदाय के 15 प्रतिशत से अधिक छात्र नामांकित नहीं थे। वहीं, शिक्षण संस्थानों को हर तीन साल में मान्यता का नवीनीकरण कराना होगा।

मान्यता के लिए संस्थान में 85 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र होने चाहिए, संस्थानों को सभी मानकों को पूरा करते हुए शीघ्र मान्यता लेनी चाहिए। – डॉ.सुरजीत सिंह गांधी, अध्यक्ष राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsUttarakhand minority schools 85% minority student rule raises questions over minority status benefits madrasauttarakhand news
Previous Article

Uttarakhand: टिहरी में 9.30 लाख की स्मैक ...

Next Article

हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की मान्यता नियमावली जारी

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Cement
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cement Rate: एक दिन बाद फिर 5 रुपये महंगा सीमेंट

    September 24, 2025
    By hinditvnews
  • Tax
    सोलन

    Himachal: बद्दी की निजी कंपनी में आयकर विभाग की दबिश

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    आईपीएल 2025: किंग्स धर्मशाला में हार का क्रम तोड़ने उतरेगा

    April 30, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कार्मिक विभाग ने कठिन क्षेत्र उप कैडर के निर्देश जारी किए

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Lahaul Spiti News
    लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    Lahul News: लाहौल-स्पीति में एंटी फ्रीज तकनीक से बनेंगी 24 योजनाएं, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    January 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    लॉ अफसर, लीगल इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द, भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आपदा पीड़ितों के रिकवरी नोटिस पर हाईकोर्ट की रोक

  • Mani mahesh yatra new update
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Manimahesh Yatra: बर्फ के बीच डल झील में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Timeline

  • October 14, 2026

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

  • October 14, 2026

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

  • October 14, 2026

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

  • October 14, 2026

    हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

  • October 14, 2026

    उत्तराखंड: 85% अल्पसंख्यक छात्र नहीं, फिर भी संस्थान ले रहे दर्जे का लाभ

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Muskan

    मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान-साहिल की ऑनलाइन पेशी, कोर्ट ने पूछा आखिरी बात

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Airport

    जयपुर: एयरपोर्ट पर बम और हाईजैक की धमकी से हड़कंप, विमान की जांच जारी

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Arrest

    पानीपत: सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में रिश्वत लेते डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

    By hinditvnews
    October 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.