Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SMT Announces Start of the SAFE-PFO Trial with First Patient Enrolment in Germany

  • Ujaas Assessment Finds a Shift in Boys' Attitudes Towards Menstruation

  • Ralith Realty Launches Ralith Retreat in Panipat, 60 percent Township Inventory Sold

  • Karnataka to Emerge as a Global Model for Wellbeing: Health Minister U.T. Khader Unveils Vision at Global Wellbeing Confluence – 2026 Launch Event

  • G-SHOCK India Brings Collectors and Enthusiasts Together at the G-SHOCK Fan Meet – Collector's Edition in Mumbai

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›PM Modi Attire: कभी तिरंगे वाला तो कभी भगवा साफा पहन PM मोदी ने किया ध्वजारोहण इस बार कैसी रही वेशभूषा?

PM Modi Attire: कभी तिरंगे वाला तो कभी भगवा साफा पहन PM मोदी ने किया ध्वजारोहण इस बार कैसी रही वेशभूषा?

By hinditvnews
August 15, 2023
550
0
Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर बार स्वतंत्रता दिवस पर अपने परिधान और वेशभूषा को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा उनके साफा बांधने का अंदाज सबसे ज्यादा आकर्षक होता है। 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंगलवार को (15 अगस्त) लालकिले की प्राचीर से राष्ट्रध्वज फहराते हुए देश की जनता को संबोधित किया। हर साल की तरह इस साल भी उन्होंने एक खास साफा बांधा हुआ था। इस बार उन्होंने पीले और लाल रंग की खास पगड़ी में दिखे, जिसमें कई रंगों की लकीरें भी खींची हुई है। साल 2014 से लेकर 2023 तक पीएम मोदी का कैसा रहा है अंदाज, इसके बारे में यहां जानेंगे।

 

2022 में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में  नजर आए थे। इस बार रंगीन पगड़ी पहनने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय ध्वज की आकृति वाली सफेद पगड़ी पहनी। पगड़ी को पीएम मोदी के सफेद कुर्ते और नीले रंग की जैकेट से पूरित किया गया था। पीएम मोदी की तिरंगा पगड़ी में सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की झलक थी, जिसका उद्देश्य लोगों को अपने घर में तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित करना था।

 

साल 2021 में 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी पीएम मोदी कुछ खास और अलग वेश भूषा में  नजर आए थे। पीएम मोदी ने इस दौरान पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार, नीली जैकेट और स्टॉल के साथ भगवा पगड़ी पहनी थी।

 

वर्ष 2020 की बात करें तो पीएम मोदी ने भगवा और क्रीम कलर की पगड़ी पहन रखी थी। प्रधानमंत्री ने ‘साफा’ को आधी बाजू के कुर्ते के साथ शानदार तरीके से जोड़ा था। उन्होंने भगवा बॉर्डर वाला सफेद दुपट्टा भी पहना रखा था।

वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से छठवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस दौरान वे आधी बाजू के कुर्ते, पायजामे और केसरिया बॉर्डर वाले उपरने के साथ नजर आए थे। इस दौरान भी प्रधानमंत्री की पगड़ी का रंग बेहद खास था। उन्होंने पीले, लाल और हरे रंग से बनी लहरिया पैटर्न वाली पगड़ी पहनी थी।

वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से पांचवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और इस दौरान वे फुल बाजू का कुर्ता पायजामा और इसके साथ ही में उन्होंने एक उपरना भी ले रखा था। इस साल प्रधानमंत्री ने गहरे केसरिया और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी।

वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से चौथी बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस समय वे ट्रेडमार्क हाफ बाजू वाले कुर्ते में नजर आए थे। इस साल प्रधानमंत्री ने चमकदार लाल और पीले रंग की पगड़ी पहन रखी थी। इस पगड़ी में पीछे की तरफ लंबा कपड़ा निकला हुआ था।

साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सादे कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके अलावा लाल-गुलाबी और पीले रंग का राजस्थानी साफा बांधे दिखे थे, जो कि बहुत ही शानदार लग रहा था।

साल 2015 में प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर क्रीम रंग के कुर्ते और सफेद रंग के चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने खादी रंग की जैकेट भी पहन रखी थी। साथ ही पगड़ी सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा था। पीएम मोदी ने नारंगी रंग का बंधानी साफा बांधा था, जिस पर लाल और हरे रंग की पट्टियां मौजूद थीं।

साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया था। उस साल सफेद रंग के आधी बांह वाले खादी कुर्ते और चूड़ीदार पैजामे में नजर आए थे। इसके साथ ही उन्होंने भगवा और हरे रंग की जोधपुरू बंधेज साफा भी बांधा हुआ था, जो कि आकर्षण का केंद्र था।

हर साल की तरह इस साल भी पीएम मोदी एक खास अंदाज में दिखे। इस साल आजादी की 77वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने पीले और लाल रंग का साफा बांधा हुआ है, जिसमें कई रंगों की लकीरें बनी हुई है। उनके इस पगड़ी को सफेद रंग के कुर्ते और काले जैकेट ने पूरित किया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार राजस्थान के राजपूत समाज अलग-अलग रंगों के साफा का इस्तेमाल करते हैं।

 

Share :
Previous Article

Akshay Kumar: अक्षय कुमार को मिली भारतीय ...

Next Article

Gadar 2 Box Office Collection Day 4: ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • इसरो ने छोड़ी अमिट छाप, चंद्रयान की सफलता वैश्विक मंच पर भारत को आदर्श के रूप में करेगी स्थापित
    राष्ट्रीय

    इसरो ने छोड़ी अमिट छाप, चंद्रयान की सफलता वैश्विक मंच पर भारत को आदर्श के रूप में करेगी स्थापित

    August 25, 2023
    By hinditvnews
  • Rajya Sabha
    राष्ट्रीय

    राज्यसभा में संसदीय पैनल पेश करेगी Global Terrorism Report, आतंकवाद से निपटने के लिए सभी स्तर पर उठाए जाएंगे कड़े ...

    February 5, 2024
    By hinditvnews
  • Indian Workers In Israel
    राष्ट्रीय

    Israel Job Drive: 1.32 लाख सैलरी, रहना-खाना फ्री… इजरायल में भारतीय श्रमिकों के लिए बंपर हायरिंग, अब तक इतने लोगों ...

    January 31, 2024
    By hinditvnews
  • pm
    राष्ट्रीय

    शेख हसीना ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा, घर में घुसे प्रदर्शनकारी; हेलीकॉप्टर से आ रही हैं भारत

    August 5, 2024
    By hinditvnews
  • Baba Siddiqui
    राष्ट्रीय

    Baba Siddique Resigns: महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • Vandematram train
    राष्ट्रीय

    मोदी ने दिया नौ वंदे भारत ट्रेन का तोहफा

    September 24, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Peraglider
    Himachal Tourists placesTourists in Himachalहिमाचल प्रदेश

    बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के अवैध ट्रेनिंग स्कूल, लगातार हो रहे हादसों पर सख्त हुआ पर्यटन विभाग

  • Himcare
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमकेयर घोटाला: 98 निजी अस्पतालों पर FIR की तैयारी

  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का सुरक्षा घेरा बढ़ाया

Timeline

  • September 2, 2026

    SMT Announces Start of the SAFE-PFO Trial with First Patient Enrolment in Germany

  • September 2, 2026

    Ujaas Assessment Finds a Shift in Boys' Attitudes Towards Menstruation

  • September 2, 2026

    Ralith Realty Launches Ralith Retreat in Panipat, 60 percent Township Inventory Sold

  • September 2, 2026

    Karnataka to Emerge as a Global Model for Wellbeing: Health Minister U.T. Khader Unveils Vision at Global Wellbeing Confluence – 2026 Launch Event

  • September 2, 2026

    G-SHOCK India Brings Collectors and Enthusiasts Together at the G-SHOCK Fan Meet – Collector's Edition in Mumbai

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SMT Announces Start of the SAFE-PFO Trial with First Patient Enrolment in Germany

    By hinditvnews
    September 2, 2026
  • Ujaas Assessment Finds a Shift in Boys' Attitudes Towards Menstruation

    Ujaas Assessment Finds a Shift in Boys' Attitudes Towards Menstruation

    By hinditvnews
    September 2, 2026
  • Ralith Realty Launches Ralith Retreat in Panipat, 60 percent Township Inventory Sold

    Ralith Realty Launches Ralith Retreat in Panipat, 60 percent Township Inventory Sold

    By hinditvnews
    September 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.