Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

  • National Symposium on Water in Delhi Calls for Collective Action to Secure India's Water Future

Chandigarh NewsUncategorizedपंजाब
Home›Chandigarh News›चंडीगढ़: 15 जनवरी से ‘वन सिटी–वन पार्किंग’ योजना लागू

चंडीगढ़: 15 जनवरी से ‘वन सिटी–वन पार्किंग’ योजना लागू

By hinditvnews
December 18, 2025
180
0
Parking

Chandigarh: 15 जनवरी से वन सिटी–वन पार्किंग होगी लागू, एक पास में पूरे शहर में मिलेगी पार्किंग की सुविधा

हिंदी टीवी न्यूज,  चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Thu, 18 Dec 2025

 

वन सिटी-वन पार्किंग सिस्टम योजना से करीब 12 लाख की आबादी वाले शहर के लोगों को सुविधा मिलेगी और पार्किंग को लेकर रोज की परेशानी काफी हद तक कम होगी।

नए साल में चंडीगढ़ वासियों को नगर निगम बड़ी राहत देने जा रहा है। शहर में 15 जनवरी से वन सिटी-वन पार्किंग सिस्टम लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

अब दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को अलग-अलग पार्किंग के लिए अलग पास नहीं बनवाने पड़ेंगे। एक ही मासिक पास से शहर की किसी भी निगम पार्किंग में वाहन खड़ा किया जा सकेगा। दोपहिया वाहन के लिए मासिक पास 250 रुपये और चारपहिया के लिए 500 रुपये तय किया गया है।

नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि लक्ष्य है कि 15 जनवरी तक शहर की सभी प्रमुख पार्किंग में यह व्यवस्था लागू कर दी जाए। इस योजना से करीब 12 लाख की आबादी वाले शहर के लोगों को सुविधा मिलेगी और पार्किंग को लेकर रोज की परेशानी काफी हद तक कम होगी।

नगर निगम की कुल 89 पार्किंग में यह सिस्टम लागू होगा, जिनमें से 73 फिलहाल पेड पार्किंग हैं। इस योजना पर जुलाई से काम चल रहा है। पास जारी करने और संचालन की जिम्मेदारी सरकारी और कुछ निजी बैंकों को देने की योजना है। यदि बैंक आगे नहीं आए तो निगम स्वयं इसे संचालित करेगा।

 

एनएचएआई मॉडल से ली गई प्रेरणा

वन सिटी–वन पास सिस्टम से पहले नगर निगम ने एनएचएआई से संपर्क किया था। अधिकारियों ने वार्षिक टोल पास की सफलता को देखते हुए डिजाइन, बिल्ड और ऑपरेट मॉडल पर 89 पार्किंग को स्मार्ट तरीके से संचालित करने का प्रस्ताव तैयार किया लेकिन एनएचएआई के इन्कार के बाद निगम ने खुद योजना लागू करने का फैसला लिया।

स्मार्ट और एआई आधारित होगी व्यवस्था

भविष्य में पार्किंग सिस्टम को पूरी तरह स्मार्ट और एआई आधारित बनाने की योजना है। मोबाइल एप के जरिये पार्किंग स्लॉट की प्री-बुकिंग, रियल टाइम उपलब्धता के लिए एलईडी डिस्प्ले और बड़ी पार्किंग में वैलेट सेवा शुरू की जाएगी। पहले चरण में मासिक पास लागू होगा, बाद में स्मार्ट सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।

निगम को भी होगा आर्थिक लाभ

फिलहाल पार्किंग से निगम को हर महीने करीब 1.05 करोड़ रुपये की आय होती है जबकि 65 से 70 लाख रुपये खर्च होते हैं। अभी करीब 8 हजार मासिक पास जारी हो रहे हैं जो नई व्यवस्था में बढ़कर 25 हजार तक पहुंचने का अनुमान है।

एक नजर में

कुल पार्किंग : 89
पेड पार्किंग : 73
कार पार्किंग क्षमता : 16,030
मासिक आय : 1.05 करोड़
मासिक खर्च : 70 लाख
वर्तमान पास : 8 हजार
नए सिस्टम में अनुमानित पास : 25 हजार

Share :
Tagschandigarh newsFrom January 15 One City-One Parking system will be implemented In Chandigarhhindi newspunjab news
Previous Article

उत्तराखंड: दून का AQI 300 के करीब, ...

Next Article

शिमला: संजौली मस्जिद की ऊपरी मंजिल गिराने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Job
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 6,297 प्री-प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती, 14 कंपनियों के जरिये होगी नियुक्ति

    May 29, 2025
    By hinditvnews
  • Landslide
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : कराहते पहाड़, चट्टानों से पटा हाईवे, तबाही की गवाही देते वाहन

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Kiwi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल समेत देश के ठंडे क्षेत्रों में भी हो सकेगी कीवी की पैदावार

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Pipe
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एक और गड़बड़झाला: ट्रायल में ही फट गए सिंचाई योजना के पाइप

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Bear
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर: रेणुका जू में नर भालू को मिली मादा साथी

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी-मनाली मार्ग पर ट्रैवलर पलटी, 5 घायल

    May 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Dil
    Horoscopemanalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हृदय रोग से हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा मौतें

  • manimahesh yatra 2023
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मणिमहेश यात्रा: बदलेगा रूट, प्रशासन ने बनाया प्लान-बी

  • Kullu news
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu:कुल्लू जिले में 3.03 रुपये महंगा डीजल

Timeline

  • August 14, 2026

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • August 14, 2026

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • August 14, 2026

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • August 14, 2026

    Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

  • August 14, 2026

    National Symposium on Water in Delhi Calls for Collective Action to Secure India's Water Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR ...

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.