Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • राजस्थान: संभागवार नतीजों में अलग तस्वीर, भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

  • यूपी: NHAI RO विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद कार्रवाई

  • हांसी: राव इंद्रजीत करेंगे प्रतिमा का अनावरण, आरती राव रहेंगी विशिष्ट अतिथि

  • अमृतसर: चाचा की हत्या के दोषी गुरपिंदर को उम्रकैद, संपत्ति के लिए ली थी जान

  • उत्तराखंड: राज्यसभा सीट पर भाजपा बदल सकती है चेहरा, वैश्य समाज से नए नाम की चर्चा

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›देहरादून: बिटकॉइन में रोज $300-500 कमाई का लालच, गंवाए 13.35 लाख

देहरादून: बिटकॉइन में रोज $300-500 कमाई का लालच, गंवाए 13.35 लाख

By hinditvnews
September 23, 2026
4
0
Paise

देहरादून: मुनाफे के बदले गले पड़ गई मुसीबत,बिटकॉइन में रोज 300 से 500 डॉलर कमाई का लालच, गंवा दिए 13.35 लाख

हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Wed, 23 Sep 2026

बिटकॉइन में निवेश कर हर दिन मोटी कमाई का सपना दिखाकर एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। वेबसाइट पर मुनाफे की रकम बढ़ती दिखाई देती रही, लेकिन जब पीड़ित ने पैसे निकालने चाहे तो निकासी ही रोक दी गई।

बिटकॉइन कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 13.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने 10 हजार डॉलर के निवेश पर रोजाना 300 से 500 डॉलर तक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों के माध्यम से 13,35,323 रुपये आईएमटी मार्केट डॉट कॉम के कारोबार खाते में जमा कर दिए। बाद में वेबसाइट पर उसके खाते में करीब 20 हजार डॉलर की रकम दिखाई गई, लेकिन रकम निकालने की कोशिश करने पर निकासी रोक दी गई। शिकायत के आधार पर डालनवाला पुलिस ने कार्तिक अग्रवाल और आईएमटी मार्केट डॉट कॉम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में विजय रमोला ने बताया कि जून 2026 में उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने अपना नाम कार्तिक अग्रवाल बताया और कहा कि वह बिटकॉइन कारोबार करने वाली कंपनी में काम करता है। कार्तिक ने विजय को बताया कि 10 हजार डॉलर के खाते पर रोजाना 300 से 500 डॉलर तक का लाभ कमाया जा सकता है। इसके लिए उसने आईएमटी मार्केट डॉट कॉम पर 20 लाख रुपये जमा करने को कहा।

रसीद या स्क्रीनशॉट वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा जाता
आरोपी की बातों में आकर विजय ने अलग-अलग तारीखों में बैंक के जरिये कुल 13,35,323 रुपये जमा कर दिए। शिकायत के अनुसार, ये रकम आईएमटी मार्केट के मनी कलेक्टरों के भारतीय बैंक खातों में भेजी जाती थी। भुगतान करने के बाद विजय को उसकी रसीद या स्क्रीनशॉट वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा जाता था। इसके बाद रकम उसके ऑनलाइन कारोबार खाते में दिखाई देने लगती थी। कुछ समय बाद विजय को इस कारोबार पर संदेह हुआ। उन्होंने अपने खाते में दिखाई जा रही करीब 20 हजार डॉलर की रकम निकालने का प्रयास किया, लेकिन वेबसाइट की ओर से निकासी की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने कार्तिक से बातचीत भी की, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास होने की बात पुलिस को बताई है।

विजय ने 15 सितंबर को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कार्तिक अग्रवाल, मनी कलेक्टरों और आईएमटी मार्केट डॉट कॉम के खिलाफ कार्रवाई के साथ रकम वापस दिलाने की मांग की है। डालनवाला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर निरीक्षक अश्विनी बलूनी को जांच सौंपी है। थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पुलिस अब बैंक खातों में हुए लेनदेन, मनी कलेक्टरों और आरोपी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Share :
TagsDehradun Bitcoin Investment Fraud Man Loses Rs 13.35 Lakh After Being Promised Huge Daily Profitsdehradun newshindi newsuttarakhand news
Previous Article

शिमला: HPU में मारपीट और पुलिस कार्य ...

Next Article

उत्तराखंड: राज्यसभा सीट पर भाजपा बदल सकती ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bjp
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: भाजपा की नई टीम पर बढ़ा असंतोष

    August 7, 2026
    By hinditvnews
  • nainital
    उत्तराखण्ड

    विरोध झेलने के बाद भी नहीं टूटा हौसला, उत्तराखंड के हल्द्वानी में बैंणी सेना ने बदल दी वार्डों की सूरत- ...

    January 21, 2024
    By hinditvnews
  • Menka
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: “मेनका गांधी को आरजी नौटियाल की दो टूक, कहा- हॉस्टल पास नहीं बनेगा डॉग शेल्टर”

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    IGMC 15 दिन में छुड़ाएगा चिट्टे की लत, विशेष ओपीडी बुधवार और शनिवार को

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भर्ती में शामिल होकर चुनौती नहीं दे सकते अभ्यर्थी: हाईकोर्ट

    August 6, 2026
    By hinditvnews
  • मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आईआईटी मंडी छात्र कमरे में फंदे से लटका मिला, सुसाइड नोट नहीं मिला

    September 2, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    परवाणू से शिमला तक विश्व का सबसे बड़ा रोपवे बनाने का प्रस्ताव

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधानसभा सत्र: हिमाचल शिक्षा विभाग की छुट्टियों पर रोक, टूअर स्थगित

  • Happy janmasthmi 2023 hindi tv news
    धार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Krishna Janmashtami 2023 Wishes

Timeline

  • September 23, 2026

    राजस्थान: संभागवार नतीजों में अलग तस्वीर, भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

  • September 23, 2026

    यूपी: NHAI RO विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद कार्रवाई

  • September 23, 2026

    हांसी: राव इंद्रजीत करेंगे प्रतिमा का अनावरण, आरती राव रहेंगी विशिष्ट अतिथि

  • September 23, 2026

    अमृतसर: चाचा की हत्या के दोषी गुरपिंदर को उम्रकैद, संपत्ति के लिए ली थी जान

  • September 23, 2026

    उत्तराखंड: राज्यसभा सीट पर भाजपा बदल सकती है चेहरा, वैश्य समाज से नए नाम की चर्चा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bjp

    राजस्थान: संभागवार नतीजों में अलग तस्वीर, भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

    By hinditvnews
    September 23, 2026
  • NHAI

    यूपी: NHAI RO विशाल गौतम हटाए गए, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे धंसने के बाद कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 23, 2026
  • Raw

    हांसी: राव इंद्रजीत करेंगे प्रतिमा का अनावरण, आरती राव रहेंगी विशिष्ट अतिथि

    By hinditvnews
    September 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.