Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Weatherहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›निगलुसरी में हाईवे पर फिर भूस्खलन, राज्य में 213 सड़कें बाधित, पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट

निगलुसरी में हाईवे पर फिर भूस्खलन, राज्य में 213 सड़कें बाधित, पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट

By hinditvnews
August 13, 2024
215
0
himachaal

निगलुसरी में हाईवे पर फिर भूस्खलन, राज्य में 213 सड़कें बाधित

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का कहर लगातार जारी है। जगह-जगह भूस्खलन से राज्य में एक नेशनल हाईवे सहित 214 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक राज्य में 218 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित थे। इसके साथ ही 131 जल आपूर्ति योजनाएं भी ठप हैं। शिमला, मंडी, कुल्लू व सिरमौर जिले में सबसे अधिक सड़कें प्रभावित हैं।  कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।उधर, बीती रात को राज्य के कई भागों में झमाझम बारिश हुई। नयना देवी में 96.4, बीबीएमबी 33.0, धर्मशाला 25.0, डलहौजी 11.0, कंडाघाट 10.4, काहू 9.2, बिलासपुर 4.0 व कुफरी में 3.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।  वहीं जिला किन्नौर के निगलुसरी में एनएच पांच पर भूस्खलन का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां पहाड़ी लगातार दरक रही है। इससे सोमवार रात से यातायात पूरी तरह से ठप है। सेना के जवानों सहित हजारों लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।

 

टनल के मुहाने पर भूस्खलन, एनएच को खतरा
वहीं, शकराल-ढली फोरलेन की 400 मीटर लंबी ढली टनल की खुदाई शुरू होने से पहले ही पहाड़ी का बड़ा हिस्सा गिर गया। इससे टनल का मुहाना बंद हो गया है। हालांकि, यह घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। भूस्खलन से ढली जंक्शन के पास एनएच को खतरा हो गया है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके से लगातार पत्थर गिर रहे हैं।

कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट, पांच जिलों में बाढ़ का खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में आगामी एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और शिमला जिले के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.6, भुंतर 21.6, कल्पा 14.2, धर्मशाला 20.0, ऊना 23.0, नाहन 23.1, केलांग 13.4, पालमपुर 19.0, सोलन 19.0, मनाली 16.2, कांगड़ा 22.6, मंडी 23.0, बिलासपुर 25.2, हमीरपुर 24.0, चंबा 23.0, जुब्बड़हट्टी 20.4, कुफरी 16.6, कुकुमसेरी 10.1, नारकंडा 14.4, भरमौर 18.4, रिकांगपिओ 17.7, पांवटा साहिब 25.0 व सैंज में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Share :
Previous Article

पंजाब के दो प्रोफेसर साढ़े तीन लाख ...

Next Article

Martyr Praveen Sharma: बलिदान हुए प्रवीण शर्मा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Tourist Season: बिना बर्फबारी के हिमाचल में 26 जनवरी का टूरिस्ट सीजन भी फीका, होटलों के कमरे खाली

    January 26, 2024
    By hinditvnews
  • 09 11 2023 High Court Himachal Pradesh 23577120 194435722
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सुनवाई से पहले स्वास्थ्य सचिव की छुट्टी पर HC नाराज, रिकॉर्ड तलब

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • Kinnaur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल बारिश: किन्नौर में बादल फटा, 555 सड़कें बंद

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherदिल्ली

    राहत या आफत: दिल्ली-एनसीआर में बदलने वाला है मौसम, आज जमकर बरेंगे बदरा: IMD ने दिया नया अपडेट

    August 5, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पटवारी-कानूनगो अब हफ्ते में 3 दिन फील्ड, 3 दिन सर्कल में ड्यूटी

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • cmsukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर ने पांच साल मारे खर्राटे

    May 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 500
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के सोलन में निजी स्कूल में पैसे एंठने का खेल

  • weather
    Weatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कुल्लू में बादल फटने से तबाही… बह गया पुल, घरों में भरा बाढ़ का पानी; भारी बारिश का अलर्ट

  • Snowfall Kinnaur today himachal weather news hindi tv news channel
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: किन्नौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, शिमला में भारी बारिश, 117 सड़कें बंद

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.