Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›नैनीताल कांड: ठेकेदार उस्मान की संपत्तियों पर नया खुलासा, लंदन कनेक्शन भी आया सामने

नैनीताल कांड: ठेकेदार उस्मान की संपत्तियों पर नया खुलासा, लंदन कनेक्शन भी आया सामने

By hinditvnews
May 6, 2025
127
0
Usman

नैनीताल कांड: ठेकेदार उस्मान को लेकर एक और नया खुलासा, विवादों में भवन समेत कई संपत्तियां; लंदन से कनेक्शन

हिंदी टीवी न्यूज़, नैनीताल Published by: Megha jain Updated Tue, 06 May 2025

नैनीताल में बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी उस्मान के भवन समेत कई संपत्तियां विवादों में है। अधिकतर क्षेत्र लंदन निवासी थॉमस विलफ्रेड रैल्ली के नाम दर्ज है।

नैनीताल में दुष्कर्म के आरोपी मो. उस्मान के भवन समेत फेयरलाइन ग्लैन की कई संपत्तियां लंबे समय से विवादों में हैं। उक्त परिक्षेत्र में कई भवन निर्माण हुए हैं, लेकिन बैनामा अधिकतर के पास नहीं है। आरोपी उस्मान के भवन की पड़ताल में भी चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। प्राधिकरण और पालिका की टीमें यहां जांच कर रही हैं।

वर्तमान रुकुट कंपाउंड और उससे लगे बड़े भू भाग को फेयरलाइन ग्लैन के नाम से जाना जाता है। जो लंदन निवासी थॉमस विलफ्रेड रैल्ली के नाम दर्ज है। 1867 में इसका क्षेत्रफल 10 एकड़ था। बाद में तीन एकड़ का एक हिस्सा नैनीताल क्लब के लिए चला गया।

1894 में फेयरलाइन ग्लैन ए और बी दो भागों में विभाजित हो गए। ए भाग में वर्तमान में ऋतुराज होटल, आउट हाउस आदि हैं जबकि बी भाग के वन क्षेत्र होने से यहां निर्माण नहीं हुए। 1910 में रैल्ली ने चार एकड़ के ए भाग को ललिता प्रसाद को बेचा जो अब लाला चंद्र लाल साह के पास है।

इसके बाद रैल्ली की मृत्यु हो गई और तीन एकड़ के बी भाग की बिक्री नहीं हुई। ऐसे में बीते दशकों में कुछ रसूखदारों ने यहां भवन बना लिए। इसके अलावा कई लोगों को भी बसा दिया।

नोटिस देने के बाद चर्चा में आया ये क्षेत्र 
दुष्कर्म के आरोपी मो. उस्मान का घर भी इसी क्षेत्र में है। पालिका की ओर से नोटिस देने के बाद यह क्षेत्र चर्चा में आ गया है। बीते दिनों नोटिस वापस लेने से लोगों को आंशिक राहत है, लेकिन विभागीय खोजबीन इस ओर इशारा है कि इस मामले में भी नियमों के तहत भविष्य में कुछ बड़ा होने वाला है।

वहीं, क्षेत्रवासियों से नोटिस के बाबत की गई पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि पूर्व में भी प्राधिकरण की ओर से क्षेत्र के कई लोगों को अवैध निर्माण के लिए नोटिस दिए गए, लेकिन आरोपी को नोटिस नहीं दिया गया।

जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के क्रम में पालिका की ओर से आरोपी समेत अन्य अवैध निर्माण को लेकर जानकारी एकत्र की जा रही है। अग्रिम दिशा निर्देशों के क्रम में पालिका विभागीय अधिकार क्षेत्र के तहत कार्रवाई करेगी।-दीपक गोस्वामी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका 

विभाग की ओर से आरोपी भवन स्वामी के आवास वाले रुकुट कंपाउंड क्षेत्र में पहले भी नोटिस दिए जा चुके हैं। विभाग की ओर से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। – विजयनाथ शुक्ल, सचिव, डीडीए

तोड़फोड़ के बाद तीन संचालकों ने दी तहरीर 
मल्लीताल में बालिका से दुष्कर्म के बाद बीते 30 अप्रैल को मल्लीताल में तोड़फोड़ और मारपीट के बाद दुकानों के संचालक अब सामने आने लगे हैं। तीन रेस्टोरेंट संचालकों ने पुलिस को तहरीर दी है। मल्लीताल में हुई घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। विरोध के दौरान अराजकतत्वों ने समुदाय विशेष की कई दुकानों में तोड़फोड़ की थी। तीन रेस्टोरेंट संचालकों माजिद अली, जलालुद्दीन और मो. अहमद ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी। तीनों ने कहा कि 30 अप्रैल की रात को कई लोगों ने उनकी दुकानों में तोड़फोड़ की। साथ ही उनके साथ मारपीट भी की जिससे उनको नुकसान हुआ है।

उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जांच कर रहे एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि लोगों के बयान लिए जा रहे हैं, जिन पुलिस कर्मी के साथ भीड़ ने धक्कामुक्की की उनके भी बयान लिए गए हैं। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण भी किया गया है। बताया कि इन शिकायतों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

पीड़िता का निशुल्क केस लड़ेंगे दो अधिवक्ता 
दुष्कर्म पीड़ित बालिका का मुकदमा लड़ने के लिए अधिवक्ता संजय त्रिपाठी और स्वाति परिहार आगे आए हैं। उन्होंने निशुल्क पैरवी की बात कही है। दोनों ने कहा कि वह पीड़िता का मुकदमा लड़ने के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे। दोनों अधिवक्ताओं ने कहा कि पीड़िता के बाद की पैरवी के अलावा हर स्तर पर मदद करने के लिए तैयार हैं।

 

Share :
Tagshindi newsnainital newsuttarakhand
Previous Article

हिमाचल कैबिनेट: हिमकेयर से बाहर होंगे अमीर, ...

Next Article

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ में खराब मौसम, हेलिकॉप्टर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jaipur
    JaipurRajasthan

    जयपुर: नगर निगम हैरिटेज में समितियों का गठन, सियासी संतुलन के साथ सरकार ने निभाया वादा

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Fir
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भिंडरावाले के झंडे पर मामला दर्ज, 180 बाइक चालकों के चालान

    March 17, 2025
    By hinditvnews
  • Rishwat
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बद्दी में वन रक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    December 16, 2025
    By hinditvnews
  • Snow1
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Weather: हिमाचल में कल से फिर बिगड़ सकता है मौसम, 12-13 मार्च को बारिश और बर्फबारी का यलो अलर्ट

    March 10, 2024
    By hinditvnews
  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में बादल

    December 18, 2025
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Dussehra: सात दिनों तक तपस्वियों की तरह रहते हैं 3,000 कारकून

    October 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Nana Pateker
    फ़िल्मशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: फिल्म शूटिंग के लिए नाना पाटेकर, राजपाल यादव आज पहुंचेंगे शिमला

  • Himachal High Court
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला छात्रा मौत केस: आरोपी प्रोफेसर की लाई डिटेक्टर रिपोर्ट कोर्ट में पेश, 17 को सुनवाई

  • Education
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नशा रोकथाम के लिए स्कूल-कॉलेजों में अभियान

Timeline

  • April 11, 2026

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • April 11, 2026

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • April 11, 2026

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • April 11, 2026

    दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • April 11, 2026

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Oppo F33: Everything To Know About The Most Feature Rich F Series Phone Yet

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Chitkara University Partners With Jan Ai To Drive Inclusive Innovation And Ai Led Entrepreneurship

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Punjab Kings

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.