Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›भरमौर-पठानकोट मार्ग पर मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

भरमौर-पठानकोट मार्ग पर मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल

By hinditvnews
August 24, 2024
59
0
himachal

भरमौर-पठानकोट मार्ग पर मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त

भरमौर-पठानकोट हाईवे पर श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। जिनका उपचार सिविल अस्पताल डलहौजी में चल रहा है। हादसा शनिवार अल सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र जयवीर सिंह निवासी मकान नंबर 11393, नया सुभाष नगर, गली नं. 6 बस्ती जोधवाल लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। जबकि, हादसे के अन्य घायलों की पहचान चालक संदीप कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी वार्ड नं. 1, माता काली नगर फिलौर जालंधर (पंजाब), 36 वर्षीय कर्ण पुत्र प्रेम कुमार निवासी डॉक्टर आंबेडकर कॉलोनी गाड़ा रोड फिलौर जालंधर (पंजाब) और 32 वर्षीय राहुल कुमार प्रेम कुमार निवासी डॉक्टर आंबेडकर कॉलोनी गाड़ा रोड फिलौर जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। लंबे सफर के दौरान सुबह के समय चालक को नींद की झपकी आना का क्यास भी हादसे की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सभी दोस्त पवित्र मणिमहेश यात्रा के 26 अगस्त 2024 को होने वाले छोटे शाही न्हौण के दौरान पवित्र डल में डुबकी लगाने की इच्छा लेकर घर से निकले थे। शनिवार की अल सुबह भरमौर-पठानकोट हाईवे पर पेट्रोल पंप बनीखेत व लाहड़ के बीच तलगुट गांव के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे लुढ़ता हुआ झाड़ियों में जा फंसा। हादसे की आवाज सुन कर लोग दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को वाहन से निकाल कर डलहौजी अस्पताल पहुंचाया साथ ही पुलिस को इस बारे इतलाह दी। डलहौजी अस्पताल में डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने संदीप कुमार को मृत करार दिया। जबकि, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देकर दाखिल कर लिया गया। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हाईवे पर तलगुट गांव के समीप हुई कार दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। जबकि, हादसे में तीन घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस टीम भी मामले की जांच में जुट गई है।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

शिखर धवन ने क्रिकेट को कहा अलविदा, ...

Next Article

हिमाचल के कई क्षेत्रों में बारिश, कूल-कूल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: आंगनबाड़ी में खाद्य पदार्थों की जांची जाएगी पौष्टिकता, विभाग ने जारी किए आदेश

    July 27, 2024
    By hinditvnews
  • apple, himachal
    himachaal appleहिमाचल प्रदेश

    Doppler Radar Anti Hailgun: हिमाचल में सेब को ओलों से बचाएगी स्वदेशी डॉप्लर रडार एंटी हेलगन

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    निजी संस्थानों में 10 फीसदी महंगा हुआ दो वर्षीय डीएलएड कोर्स, इस सत्र से देनी होगी इतनी फीस

    August 14, 2024
    By hinditvnews
  • Mukesh
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर के लाल ग्रेनेडियर आशीष कुमार अरुणाचल में बलिदान, डिप्टी सीएम ने व्यक्त की संवेदना

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    लॉ अफसर, लीगल इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जल्द, भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की तैयारी

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • Images (8)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

    February 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Faake
    चंबाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बाहरी राज्यों के 100 अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाणपत्र से डाक विभाग में ली नौकरी

  • Himachal Snowfall shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, कुल्लू समेत आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

  • rohit thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जनजातीय क्षेत्रों में कम छात्रसंख्या वाले स्कूल होंगे मर्ज, हॉस्टल भी बनेंगे

Timeline

  • May 31, 2025

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • May 31, 2025

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • May 31, 2025

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • May 31, 2025

    अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • May 31, 2025

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead Body

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Dhami

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Weather

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.