Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›महंगाई का झटका: त्योहारी सीजन में सरसों 25 और रिफाइंड तेल 10 रुपये महंगा

महंगाई का झटका: त्योहारी सीजन में सरसों 25 और रिफाइंड तेल 10 रुपये महंगा

By hinditvnews
October 18, 2024
398
0
Sarso Oil

महंगाई का झटका: त्योहारी सीजन में सरसों 25 और रिफाइंड तेल 10 रुपये महंगा, जानें नए दाम

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Fri, 18 Oct 2024

एक महीने में एक नामी कंपनी के तेल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 185 रुपये लीटर मिल रहा है।

त्योहारी सीजन में बाजार में सरसों तेल के दाम में भारी उछाल आया है। एक महीने में एक नामी कंपनी के तेल के दाम में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जो अब 185 रुपये लीटर मिल रहा है। बताया जा रहा है कि सरसों तेल की सप्लाई कम होने के कारण दाम बढ़े हैं। वहीं रिफाइंड तेल में 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। मार्केट में यह तेल 110 से 120 लीटर बिक रहा है। त्योहारी सीजन में दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं।  बीते महीने बाजार में सरसों तेल का दाम 160 रुपये लीटर था। वहीं अब बढ़कर 185 रुपये लीटर हो गया है। उधर, व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि एकाएक दाम बढ़े हैं। आने वाले दिनों में दाम कम होने की संभावना जताई जा रही है।

शिमला में टमाटर 100 पार
उधर, चंद दिनों की राहत के बाद त्योहारी सीजन में टमाटर के दाम फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को राजधानी शिमला में टमाटर 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिका। कम आपूर्ति दामों में बढ़ोतरी का कारण बताई जा रही है। वहीं, वीरवार को सोलन में टमाटर 90, चंबा में 100, कुल्लू में 70, हमीरपुर में 80, बिलासपुर 70 से 80, नाहन में 70 से 80 और रामपुर में 70 से 80 रुपये प्रति किलो बिका। राजधानी की लोअर बाजार सब्जी मंडी में इन दिनों टमाटर सेब से भी महंगा बिक रहा है। रॉयल सेब 50 और गोल्डन सेब 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है, जबकि टमाटर परचून में 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। वहीं उपनगरों में यही टमाटर 120 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।

सब्जी मंडी में टमाटर 80 से 90 रुपये प्रतिकिलो थोक भाव में बिका। हालांकि, बीते दिनों टमाटर के दाम गिरकर 60 रुपये तक पहुंच गए थे। स्थानीय टमाटर की फसल अंतिम दौर में है।  सब्जी विक्रेता शेर सिंह और मनोज ने बताया कि गुरुवार को सब्जी मडी में मांग के मुकाबले आपूर्ति काफी कम है। इन दिनों मंडी में केवल शोघी और गुम्मा से टमाटर की फसल पहुंच रही है। दिवाली के बाद नासिक की टमाटर की नई फसल आना शुरू होगी। इसके बाद इसके दामों में गिरावट आने की उम्मीद है। उधर, लोअर बाजार सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान विश्वेश्वर नाथ कहते हैं कि अन्य दिनों में जहां सब्जी मंडी में 300 से 400 क्रेट टमाटर पहुंचता था, वहीं गुरुवार को करीब 50 क्रेट ही पहुंचे। यह भी दाम बढ़ने का एक कारण है।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsInflation: Mustard oil became costlier by Rs 25 and refined oil by Rs 10 during festive season
Previous Article

सरकारी नाैकरी: एचआरटीसी में भर्ती होंगे 350 ...

Next Article

Himachal Tourism: हिमाचल में करवाचौथ पर चमकेगा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dharamshala
    cricketखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला IPL: पंजाब की लगातार पांचवीं हार, मुंबई जीती; शार्दुल-तिलक चमके

    May 15, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी, सीएम मान ने मानी परिवार की मांग

    October 20, 2026
    By hinditvnews
  • Images
    पंजाब

    Punjab Loksabha Election: पंजाब की अंतिम मतदाता सूची जारी, 2.14 करोड़ वोटर्स में महिलाओं की भागीदारी 50 फीसदी

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: 6 दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • anurang thakur
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    ऊना से अयोध्या के लिए रवाना हुई आस्था एक्सप्रेस ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी; जानें किराया से लेकर ...

    February 5, 2024
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Chitta smuggler: जंगल में अकेला रहता था पिंटू

    November 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: निर्दलियों पर संविधान के अनुसार लेंगे फैसला

  • Snowfall
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कोकसर में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों की रौनक

  • Weather update
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम अपडेट: 448 लोगों की गई जान

Timeline

  • November 16, 2026

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • November 16, 2026

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • November 16, 2026

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • November 16, 2026

    महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • November 16, 2026

    धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kangna

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Accident

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Rohtang

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.