Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, 2026

  • HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

  • Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech Domains of AI and Quantum Computing

  • Roca Expands the Ohtake Collection: A Celebration of Organic Design and Artistic Legacy

  • Bisleri International Partners with Ultimate Table Tennis as Official Hydration Partner for the Second Year

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›यूपी: रेलकर्मी सौरभ की हत्या, पत्नी शिवानी ने लालच में किया कत्ल – कबूलनामा आया सामने

यूपी: रेलकर्मी सौरभ की हत्या, पत्नी शिवानी ने लालच में किया कत्ल – कबूलनामा आया सामने

By hinditvnews
April 7, 2025
268
0
Murder

यूपी में एक और ‘सौरभ’ की हत्या: पत्नी ने किया रेलकर्मी का कत्ल… इस लालच में पति को मारा; शिवानी का कबूलनामा

हिंदी टीवी न्यूज़, बिजनौर Published by: Megha Jain Updated Mon, 07 Apr 2025

Railway Employee Murder in Bijnor: यूपी के बिजनौर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने पति को हार्ट अटैक आने का शोर मचा दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पत्नी को बेनकाब कर दिया। पढ़ें कातिल पत्नी का कबूलनामा

Bijnor Murder Case: उत्तर प्रदेश में एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यूपी के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के जैसे ही बिजनौर जिले में भी एक महिला ने अपने पति को मार डाला। पत्नी ने हत्या के बाद पति को हार्ट अटैक आने का शोर मचा दिया, लेकिन पूरे मामले का पर्दाफाश पोस्टमार्टम से हो गया। पोस्टमार्टम में सामने आया है कि रेलकर्मी की हत्या हुई है, उसे गला घोंटकर मारा गया है। हार्ट अटैक से उसकी मौत नहीं हुई है। जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो सभी चौंक गए। इसके बाद पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया। अब बिजनौर पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी यह जांच कर रही है कि पत्नी ने किसके साथ मिलकर पति की हत्या की।

चार अप्रैल को पत्नी ने दीपक को मार डाला
बिजनौर के नजीबाबाद इलाके से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। हल्दौर थाना इलाके के मोहल्ला आदर्श नगर में पत्नी और एक साल के बेटे के साथ किराये पर रहने वाले दीपक कुमार (29) रेलवे स्टेशन नजीबाबाद के कैरिज एंड वैगन में तैनात तकनीकी कर्मचारी थे। बीते चार अप्रैल को दीपक की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। हालांकि हार्ट अटैक का शोर मचाकर पत्नी खुद ही चिकित्सक के पास ले गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या करने का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस पर मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि नौकरी और फंड हड़पने के लिए पत्नी ने हत्या की है।

17 जनवरी 2024 को हुआ था प्रेम विवाह
दरअसल, हल्दौर के गांव मुकरंदपुर के रहने वाले दीपक कुमार का चौहड़पुर नहटौर निवासी शिवानी से 17 जनवरी 2024 को प्रेम विवाह हुआ। दीपक पत्नी के साथ नजीबाबाद के आदर्श नगर में किराये के मकान में रह रहा था। शुक्रवार की दोपहर शिवानी ने पति दीपक को हार्ट अटैक की जानकारी फोन से सास और देवर को दी। पति को एक निजी अस्पताल और वहां से समीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। जहां चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया।

पति के शव को पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी शिवानी
बिजनौर जिला अस्पताल ले जाने पर दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। शिवानी अपने पति के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहती थी, मगर परिजनों ने गले पर निशान देखकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया कि गला घोंटे जाने से दीपक की मौत हुई है। पुलिस ने शिवानी को पकड़कर पूछताछ की। सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिवानी पूछताछ में लगातार गुमराह करती रही। बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या करते वक्त उसके साथ कौन था। प्रेम प्रसंग से लेकर दूसरे पहलुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।

सास के साथ मारपीट करती थी शिवानी 
दीपक की मां पुष्पा और भाई पीयूष ने बताया कि शिवानी का ससुराल पक्ष के प्रति व्यवहार सही नहीं था। सास से भी वह मारपीट करती थी। घर में लगातार चल रहे विवाद के चलते 15 दिन पहले ही दीपक पत्नी को नजीबाबाद ले आया था। उसने किराए का मकान लेकर उसे अपने संग रख लिया। दीपक के एक वर्षीय पुत्र वेदांत है। शिवानी स्नातक थी। आरोप है कि पति की मौत के बाद मृतक आश्रित में नौकरी और फंड पाने की चाहत में शिवानी ने किसी के साथ मिलकर दीपक की हत्या की है।

.तो रस्सी से घोंटा गया गला 
पुलिस के अनुसार, रस्सी से गला घोंटा गया है। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय रेल कर्मी कुछ खा रहा था। पोस्टमार्टम किए जाते वक्त भी उसके गले में खाद्य पदार्थ फंसा हुआ मिला है।

हत्या होना स्वीकारा, साथ में कौन रहा 
एसपी सिटी के अनुसार पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में शिवानी हत्या किया जाना तो कबूल कर चुकी है। मगर उसके साथ कौन था, इस पर लगातार गुमराह कर रही है। शुरुआत में एक युवक का नाम पुलिस को बताया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो युवक ने बता दिया कि उसका कोई संबंध नहीं है। फिलहाल पुलिस दूसरे आरोपी का नाम उगलवाने का प्रयास कर रही है।

सीआरपीएफ में नौकरी कर चुका था दीपक 
दीपक वर्ष 2021 में सीआरपीएफ मणिपुर में भर्ती हुआ था। सीआरपीएफ नौकरी छोड़कर दीपक ने मार्च 2023 में रेलवे की नौकरी ज्वाइन की थी।

रेलकर्मी की हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ की जा रही है। हत्या करने की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। प्रेम प्रसंग या अन्य कोई पहलू है, सभी पर गहनता से पड़ताल की जा रही है। संजीव वाजपेयी, एसपी सिटी, बिजनौर 

 


Share :
TagsBijnor Newshindi newsuttar pradesh
Previous Article

बटाला धमाका: पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट, ...

Next Article

मेरठ: शताब्दीनगर से जल्द दौड़ेगी नमो भारत, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Jagjeet
    पंजाब

    किसान आंदोलन: डल्लेवाल के इलाके में पुलिस छावनी, जालंधर कैंट में कड़ी सुरक्षा

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एरियर व मेडिकल बिलों का जल्द भुगतान, वित्त विभाग के निर्देश

    April 8, 2026
    By hinditvnews
  • Jaipur
    JaipurRajasthan

    Rajasthan News: 2020 पदों पर पटवारी भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन, आवेदन ऐसे करें

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Nainital
    उत्तराखण्ड

    Snowfall: इंतजार खत्म…नैनीताल के इन इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: ट्रक में मिला चालक का शव, मौत बनी रहस्य

    July 7, 2026
    By hinditvnews
  • Uk Weathers
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड Weather: भारी बारिश जारी, 24 सितंबर तक अलर्ट

    September 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • sukhu
    election 2024PM MODIrajnithiहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में अगस्त में शुरू होगा मानसून सत्र, 25 जुलाई को मंत्रिमंडल बैठक में मिलेगी मंजूरी; सत्र में ये मुद्दे रहेंगे खास

  • Rahul
    Lok Sabha Election 2024ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक सिखाने का चुनाव

  • himachal touism
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग समेत लाहौल घाटी में ताजा बर्फबारी, तापमान में गिरावट

Timeline

  • July 27, 2026

    Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, 2026

  • July 27, 2026

    HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

  • July 27, 2026

    Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech Domains of AI and Quantum Computing

  • July 27, 2026

    Roca Expands the Ohtake Collection: A Celebration of Organic Design and Artistic Legacy

  • July 27, 2026

    Bisleri International Partners with Ultimate Table Tennis as Official Hydration Partner for the Second Year

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bisleri International And Nbt India Launch A Multilingual Comic Book At The Chinar Book Festival, 2026

    Bisleri International and NBT India Launch a Multilingual Comic Book at the Chinar Book Festival, ...

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Hdfc Life's Aum Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

    HDFC Life's AUM Crosses Rs. Four Lakh Crore Milestone

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Global Technology Leader Ibm And Galgotias University Join Forces To Nurture Talent In Cutting Edge Tech Domains Of Ai And Quantum Computing

    Global Technology Leader IBM and Galgotias University Join Forces to Nurture Talent in Cutting-Edge Tech ...

    By hinditvnews
    July 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.