राजस्थान: फिर बदलेगा मौसम, छह जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान का मौसम: तीन दिन धूप के बाद फिर बदलेगा मौसम, छह जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
हिंदी टीवी न्यूज, जयपुर। Published by: Megha Jain Updated Wed, 21 Oct 2026
राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि के बाद 21 से 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के असर से सीकर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, 24 अक्टूबर से नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में बारिश और ओलावृष्टि के दौर के बाद अब मौसम कुछ दिन राहत देगा, लेकिन यह राहत ज्यादा लंबी नहीं रहने वाली। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने और धूप निकलने की संभावना है। इसके बाद 24 अक्टूबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से उत्तर और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में फिर आंधी और बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।















