Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

  • हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

  • मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

  • लखनऊ: रियाद उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट जाने से पहले स्थिति जांचें

  • गुरुग्राम: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत

JaipurRajasthan
Home›Jaipur›राजस्थान मौसम: भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर

राजस्थान मौसम: भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर

By hinditvnews
April 9, 2025
313
0
Weather report

Rajasthan Weather Today: भीषण गर्मी से हालत पस्त, बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर, पारा 47 डिग्री के पास

हिंदी टीवी न्यूज़, जयपुर Published by: Megha Jain Updated Wed, 09 Apr 2025

Rajasthan Weather Update: प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। गर्मी का आलम यह है कि बीते 24 घंटों में बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, यहां पारा 46.4 डिग्री पहुंच गया। प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन और रात दोनों समय हीट वेव चल रही है।

सूर्य नारायण भगवान ने राजस्थान के पारे को उबाल पर ला दिया है। राजस्थान के 41 शहरों में पारा 41 से 47 डिग्री के बीच है। मंगलवार को 19 जिले हीटवेव की चपेट में रहे, इनमें से 4 जिलों में रेड अलर्ट जारी हुआ। वहीं आज बुधवार को मौसम विभाग ने प्रदेश के 25 शहरों में जबरदस्त हीट वेव की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश में अधिकतम पारा सामान्य से 5 से 8 डिग्री तक अधिक चल रहा है। जैसलमेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, चूरू और बीकानेर में अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री के बीच चल रहा है। मंगलवार सुबह तक मौसम विभाग ने 19 शहरों में ही लू की चेतावनी जारी की थी। इनमें से भी सिर्फ जैसलमेर को रेड अलर्ट श्रेणी में रखा गया था लेकिन दोपहर होते-होते हीट स्ट्रोक का इतना भयंकर असर रहा है कि लगभग पूरे प्रदेश में ही लू चलने लगी और राजधानी जयपुर सहित 22 जिले इसकी चपेट में आ गए।

आज इन जिलों में हीट वेव अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र ने आज अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, नागौर और पाली में हीट वेव अलर्ट जारी किया है। इनमें से कई जिलों में ऑरेंज स्तर का अलर्ट जारी किया गया है।

10 व 11 अप्रैल को हो सकती है बारिश

भीषण गर्मी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कल से प्रदेश का मौसम कुछ बदल सकता है और गर्मी से थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश भी होने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, नागौर और गंगानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

Share :
Tagshindi newsjaipur newsRajasthanSikar NewsWeather Of Rajasthan
Previous Article

यात्रीगण ध्यान दें: नई दिल्ली आने वाली ...

Next Article

एसपीयू बीएड-मास्टर्स एडमिशन: एंट्रेंस टेस्ट और मेरिट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Images
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Mosque Controversy: पुलिस के पहरे में मस्जिदों में आज पढ़ी जाएगी नमाज, सरकार ने जारी किया है अलर्ट

    September 20, 2024
    By hinditvnews
  • Bjp Mla Elect Rekha Gupta Arrives At The Party Office To Attend Legislative Party Meeting
    दिल्ली

    Delhi CM Oath: रेखा गुप्ता सहित 6 विधायकों ने शपथ ली, पीएम मोदी समेत प्रमुख हस्तियाँ मौजूद

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP हाईकोर्ट: बैच आधार नियुक्ति में परीक्षा वर्ष होगा अहम

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Cockroach
    Chandigarh Newsपंजाब

    Chandigarh-Panchkula-Mohali में काॅकरोच उद्योग चर्चा में, 50 करोड़ का कारोबार उजागर

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Student
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नाॅन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 4 मार्च से, डेटशीट जारी

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Vidhan Sabha Session
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आउटसोर्स से नहीं होगी नर्सों की भर्ती, सिफारिश पर रोक

    August 26, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (12)
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Update: ट्रांसफार्मर ठप होने से अंधेरे में हिमाचल, अब दो दिन बाद छह जिलों में आंधी और बारिश बढ़ाएगी लोगों की मुश्किल

  • Weather
    manaliWeatherलाहौल & स्पीतिशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather News: बारिश की संभावना के बीच पांच डिग्री तक चढ़ा पारा

  • khushala
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    प्राचीन महावीर मंदिर खुशाला शोघी शिमला

Timeline

  • October 12, 2026

    सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

  • October 12, 2026

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

  • October 12, 2026

    मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

  • October 12, 2026

    लखनऊ: रियाद उड़ानें प्रभावित, एयरपोर्ट जाने से पहले स्थिति जांचें

  • October 12, 2026

    गुरुग्राम: फुटपाथ पर सो रहे बुजुर्ग दंपती को कार ने रौंदा, महिला की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Maan

    सीएम मान के ओएसडी राजबीर घुमन की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel

    हिमाचल: बढ़ी ठंड, कुकुमसेरी में पारा माइनस 0.4°, बिजली गिरने का अलर्ट

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Muskan

    मेरठ नीला ड्रम कांड: मुस्कान और साहिल के ठिकाने बदलेंगे

    By hinditvnews
    October 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.