Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

  • Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

  • Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

  • लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

  • महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला: बढ़ रहे पीलिया के मरीज, उबालकर पानी पीने की सलाह

शिमला: बढ़ रहे पीलिया के मरीज, उबालकर पानी पीने की सलाह

By hinditvnews
July 23, 2026
96
0
Pilia

Jaundice Cases Alert: राजधानी शिमला में रोज आ रहे पीलिया के मरीज, डॉक्टर बोले- उबालकर ही पिएं पानी

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain, Updated Thu, 23 Jul 2026

मानसून की बारिश अब सिर्फ राहत नहीं, बीमारी भी साथ ला रही है। राजधानी शिमला में पीलिया ने दस्तक दे दी है। आईजीएमसी में रोज नए मरीज पहुंच रहे हैं और डॉक्टरों ने दूषित पानी को लेकर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

राजधानी में बरसात में जलजनित बीमारियों के मामले सामने आने शुरू हो गए हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में पीलिया के रोजाना दो से तीन मामले रोजाना आ रहे हैं। बुधवार को भी आईजीएमसी में तीन मरीज पीलिया से पीड़ित आए। यह मामले सोमवार से अस्पताल में आ रहे हैं। यह मामले शहर में अलग-अलग जगहों के हैं। ऐसे में अभी कहीं क्लस्टर नहीं बना है लेकिन आने वाले दिनों में मामले बढ़ने की आशंका है।

बीते दिनों अस्पतालों में पेट दर्द के मामले आने शुरू हुए थे लेकिन अब पेट दर्द के साथ पीलिया से पीड़ित भी उपचार के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ऐसे में आईजीएमसी के मेडिसिन वार्ड में कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। एहतियात के तौर पर चिकित्सक मरीजों के टेस्ट भी करवा रहे हैं ताकि संबंधित बीमारी का उपचार किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों ने भी बरसात में जलजनित बीमारियों के बढ़ती आशंका को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर दी है। लोगों से आग्रह किया है कि पानी को उबालकर ही सेवन करें। जिला स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को भी अलर्ट मोड पर रखा है। साथ ही जगहों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। बारिश से शहर के कई हिस्सों में मटमैला पानी की सप्लाई हो रही है।

हालांकि, आपूर्ति करने वाली कंपनी पानी को फिल्टर करने के बाद ही योजनाओं से लिफ्ट कर रही है। फिर भी पानी मटमैला आ रहा है। इसी के साथ बारिश के बीच पानी के कंटैमिनेशन होने का खतरा भी रहता है। अगर लोग इस पानी का सेवन करते है तो बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसे करें बचाव 

  • गली-सड़े फल और सब्जियां खाने से परहेज करें।
  • आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखें।
  • बाहरी खाने से परहेज करें।
  • खुले में शौच न करें।
  • पानी को फिल्टर या फिर उबालकर ही पिएं।
  • झाड़फूंक के चक्कर में न पड़े, तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

आईजीएमसी में पीलिया के मामले आए हैं। हालांकि यह मामले एक ही जगह के नहीं हैं। लोगों से आग्रह है कि फिल्टर या फिर उबले हुए पानी का ही सेवन करें। लक्षण आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें। -डॉ. सतीश, प्रोफेसर एवं मेडिसिन विशेषज्ञ आईजीएमसी
आईजीएमसी में पांच संदिग्ध मरीजों की स्क्रब टायफस रिपोर्ट निगेटिव
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) की ओपीडी में पांच संदिग्ध स्क्रब टायफस मामलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे चिकित्सकों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि अस्पताल में रोजाना स्क्रब टायफस से संबंधित लक्षणों के मरीज आ रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक भी स्क्रब टायफस के टेस्ट करवा रहे हैं ताकि समय पर इसका पता लग सके। ऐसे में लैब में भी काफी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को भी आईजीएमसी में ओपीडी से तीन संदिग्ध मरीजों को स्क्रब टायफस के टेस्ट करवाने की सलाह दी है। मरीजों के शरीर में दर्द, बुखार समेत अन्य लक्षण देखे जा रहे हैं। बता दें कि जलजनित बीमारियों के साथ बरसात में स्क्रब टायफस के मामले भी आने शुरू हो जाते हैं। आईजीएमसी के मेडिसिन ओपीडी में आने वाले संदिग्ध मरीजों की चिकित्सकों ने सैंपलिंग करवाई जा रही है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla jaundice alert igmc waterborne disease monsoon 2026shimla news
Previous Article

हिमकेयर घोटाला: दो कमरों के अस्पतालों ने ...

Next Article

Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा पर रोक हटी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pgi
    CHANDIGHARपंजाब

    Chandigarh: पीजीआई में अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla news
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ठंडा-ठंडा! रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Jyoti
    हरियाणा

    ज्योति मल्होत्रा केस: पहलगाम जाएगी पुलिस, दो राज्यों की SIT जांच में; राहुल संग फेक फोटो वायरल

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Homestay
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सेब-चाय बागानों में होम स्टे, गैर हिमाचली को भी अनुमति

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Transfer
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 IAS और 39 PCS अफसरों का तबादला

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Landslide
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal : कराहते पहाड़, चट्टानों से पटा हाईवे, तबाही की गवाही देते वाहन

    September 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cotton Kandy
    ऊनाबिलासपुरमंडीशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    सावधान: कॉटन कैंडी में मिला खतरनाक केमिकल

  • kasauli
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: कसौली के नालका में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल-पंजाब में इंटरस्‍टेट बस रूट परमिट पर विवाद जारी, अब कमेटी सुलझाएगी दोनों राज्‍य के बीच मतभेद

Timeline

  • November 14, 2026

    TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

  • November 14, 2026

    Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

  • November 14, 2026

    Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

  • November 14, 2026

    लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

  • November 14, 2026

    महादेव बेटिंग ऐप केस: अमेरिकी नागरिकों से ठगी की जांच में अमृतसर पहुंची CBI

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA

    TVS Motor Company Reinforces its Commitment to Europe at EICMA 2026

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Transform Bharat Summit 2026: A National Convergence to Shape the Bharat of Tomorrow

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

    Shree Niketan Group of Schools Launches 'Get Back Into The Conversation' Campaign for Children's Day

    By hinditvnews
    November 14, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.