Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला समर फेस्टिवल: कुलदीप शर्मा ने लूटी महफिल, आज गुरनाम भुल्लर का धमाल

शिमला समर फेस्टिवल: कुलदीप शर्मा ने लूटी महफिल, आज गुरनाम भुल्लर का धमाल

By hinditvnews
June 11, 2026
94
0
Kuldeep

Shimla Summer Festival: नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने बांधा समां; पंजाबी गायक गुरनाम आज मचाएंगे धमाल

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 11 Jun 2026

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर रही। नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर रिज मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में स्थानीय और बाहरी कलाकारों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली लोक संस्कृति और संगीत के रंगों से सराबोर रही। स्टार नाइट कलाकार एवं नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर रिज मैदान में मौजूद हजारों दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया।

विशेष रूप से उनके चर्चित गीत टेंशन नहीं लेने का पर, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। कुलदीप शर्मा ने कुल्लू मनाली लगा मेला, रूमटिया, ठंडे पाणी रा नाला ओ बलिये, रोहड़ू जाणा मेरिये आमिये, शिल्पा शिमला वालिये, प्यारी नीलिमा, मेरी मोनिका और आते-जांदे सीटी मारदे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इनकी प्रस्तुतियों के दौरान रिज मैदान नाटी और तालियों की गूंज से भर गया।

सांस्कृतिक संध्या के दौरान शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा भी मंच पर पहुंचे तथा कलाकारों के साथ कुछ समय तक नाटी डालकर उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान उपायुक्त एवं ग्रीष्मोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धर्मशाला ग्रुप ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर हिमाचली संस्कृति की झलक पेश की।

वहीं उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के माध्यम से पहुंचे पंजाबी गायक बॉबी सिद्धू ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन किया। तिब्बत प्रदर्शन कला संस्थान धर्मशाला के कलाकारों ने तिब्बती संस्कृति और लोक परंपराओं का आकर्षक प्रदर्शन किया। इसके अलावा डिंपल ठाकुर, रमना भारती, संजीव धीमान, योगेश मुकुल, राजवीर नेगी, बीरबल किन्नौरा और राजेश त्यागी सहित प्रदेश के विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।

पंजाबी गायक गुरनाम आज मचाएंगे धमाल 
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 की चौथी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक गुरनाम भुल्लर धमाल मचाएंगे। सांस्कृतिक संध्या में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। वीरवार को शाम 4:00 बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। शाम 6:00 बजे फन अट्रैक्शन में विभिन्न करैक्टर, स्टेच्यू मैन तथा फ्लावर शो होगा। इसके अतिरिक्त, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में माध्यम से विभिन्न राज्यों के कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ लोगों और पर्यटकों का मनोरंजन किया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का आगाज मुख्य मंच पर शाम 4:00 बजे होगा। इसके साथ ही कलाकारों की प्रस्तुतियां शुरू हो जाएंगी।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsKuldeep Sharma Enthralls Audience at Shimla Summer FestivalNati Echoes Across The Ridgeshimla news
Previous Article

Rustomjee Partners with Rotary Club of Bombay ...

Next Article

हिमाचल: सेंचुरी प्रवेश शुल्क बढ़ा, भारतीयों के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Student
    उत्तराखण्ड

    डेट बदली टाइम नहीं: क्या 22 जनवरी को आपका भी एग्जाम हुआ था कैंसिल? अब अगले महीने की इस तारीख ...

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में गिरेगा तापमान

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन के लिए भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Kullu paraglinding
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

    May 31, 2025
    By hinditvnews
  • Shiv
    उत्तराखण्ड

    महाशिवरात्रि: शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़, बम-बम भोले के जयकारे

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: जयराम ठाकुर का सरकार पर जोरदार हमला, कहा- हिमाचल की आबकारी नीति दिल्ली के शराब घोटाले की तरह

    February 20, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Bagi
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    ‘कांग्रेस के भ्रष्ट बागी नेता जेल में सड़ेंगे, जनता सबक सिखाएगी’

  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी शिवधाम: मार्च से निर्माण शुरू, बनेगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग

  • School
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: शिमला स्कूलों को बम धमकी, छुट्टी घोषित

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.