Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सेंचुरी प्रवेश शुल्क बढ़ा, भारतीयों के लिए 300 और विदेशियों के लिए 600 रुपये

हिमाचल: सेंचुरी प्रवेश शुल्क बढ़ा, भारतीयों के लिए 300 और विदेशियों के लिए 600 रुपये

By hinditvnews
June 11, 2026
98
0
Paise

Himachal News: हिमाचल में सेंचुरी प्रवेश शुल्क बढ़ा, भारतीयों के लिए 300; विदेशियों के लिए 600 रुपये फीस

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 11 Jun 2026

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन्यजीव संरक्षण नियमों में संशोधन करते हुए अभयारण्य (सेंचुरी) क्षेत्रों के लिए नए प्रवेश और फोटोग्राफी शुल्क लागू कर दिए हैं। नए नियमों के तहत भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क 300 रुपये और विदेशी नागरिकों के लिए 600 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। यह संशोधित शुल्क राजपत्र में प्रकाशन के साथ ही लागू हो गया है।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन्यजीव संरक्षण हिमाचल प्रदेश नियम 1975 में संशोधन करते हुए सेंचुरी क्षेत्र के लिए अलग-अलग शुल्क तय किए हैं। इन नए नियमों को वन्य जीव संरक्षण हिमाचल प्रदेश संशोधन नियम 2026 कहा जाएगा। यह नियम राजपत्र में प्रकाशन के बाद बुधवार को लागू हो गए। इसके अनुसार विभिन्न शुल्कों में वृद्धि की गई है।

इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव वन केके पंत ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार भारतीय नागरिकों के लिए प्रवेश और फोटोग्राफी शुल्क पहले तीन दिन 300 रुपये प्रतिदिन रहेगा। इसके बाद अतिरिक्त दिन के लिए 500 रुपये लगेंगे। गैर भारतीय नागरिकों के लिए यह शुल्क पहले तीन दिन 600 रुपये और अतिरिक्त दिन 1000 रुपये होगा। पर्यटन और अभयारण्य में वैध कारोबार के लिए भी यही प्रवेश शुल्क लागू रहेगा।

पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। स्कूली छात्रों को आधी दर पर प्रवेश मिलेगा। हल्के वाहनों के लिए 1000 रुपये और भारी वाहनों के लिए 2000 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त शुल्क है। मोबाइल कैमरों का उपयोग प्रवेश शुल्क में ही शामिल है, पेशेवर कैमरों के लिए अलग से शुल्क है। पेशेवर स्टिल कैमरे के लिए भारतीय नागरिकों को पहले तीन दिन 625 रुपये और अतिरिक्त दिन 125 रुपये का शुल्क देना होगा।

गैर-भारतीय नागरिकों के लिए यह दर दोगुनी, यानी 1250 रुपये और 250 रुपये होगी। सिने कैमरे के लिए भारतीय नागरिकों से पहले तीन दिन 12,500 रुपये और अतिरिक्त दिन 18,500 रुपये लिए जाएंगे। ड्रोन कैमरे के उपयोग के लिए विशेष अनुमति मुख्य वन्यजीव वार्डन की ओर से दी जाएगी। निजी एजेंसियों या मीडिया हाउस के लिए ड्रोन का शुल्क पहले तीन दिन 50,000 रुपये और अतिरिक्त दिन 75,000 रुपये निर्धारित है।

शोध के लिए हर रोज 100 रुपये
वन्य जीवों के अध्ययन या वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए भारतीय नागरिकों को 100 रुपये प्रतिदिन का शुल्क देना होगा। गैर-भारतीय नागरिकों के लिए यह शुल्क 500 रुपये प्रतिदिन है। वार्षिक लाइसेंस शुल्क भारतीय छात्रों के लिए 500 रुपये से लेकर फार्मास्युटिकल उद्योगों के लिए 75,000 रुपये तक है। हिमाचल प्रदेश वन विभाग से उपकरण किराए पर लेने के लिए 200 रुपये से 1250 रुपये प्रतिदिन तक का शुल्क लगेगा। राज्य सरकार को समय-समय पर इन दरों को संशोधित करने का अधिकार होगा।

 

Share :
TagsForeigners ₹600Himachal Revises Wildlife Sanctuary Entry Fees: Indians to Pay ₹300hindi news himachal pradeshshimla news
Previous Article

शिमला समर फेस्टिवल: कुलदीप शर्मा ने लूटी ...

Next Article

Himachal Pradesh: मनाली-लेह दूरी 50 किमी घटेगी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Police Bharti: हिमाचल हाईकोर्ट ने 123 पुलिस कांस्टेबल पदों के परिणाम पर रोक लगाई

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: बढ़ेगा पारा, पांच दिन साफ रहेगा मौसम

    May 16, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 7 जून तक मौसम खराब, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Vyas
    manaliउत्तर प्रदेशकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मनाली में ब्यास नदी में बहा यूपी का युवक, तलाश जारी

    December 20, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट ने शास्त्री भर्ती पर लगाई रोक, बीएड अभ्यर्थियों को झटका

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: IGMC शिमला में पहली रोबोटिक बच्चेदानी सर्जरी सफल।

    May 20, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Bottel
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल-कॉलेजों में 500ml प्लास्टिक बोतलों पर प्रतिबंध

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: जयराम ठाकुर का सरकार पर जोरदार हमला, कहा- हिमाचल की आबकारी नीति दिल्ली के शराब घोटाले की तरह

  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: एम्स बिलासपुर में नकली आंखों पर सर्जरी अभ्यास करेंगे डॉक्टर

Timeline

  • September 9, 2026

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

  • September 9, 2026

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

  • September 9, 2026

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

  • September 9, 2026

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में SC की सुनवाई टली

  • September 9, 2026

    ऊना: चंडीगढ़-अंबाला पैसेंजर ट्रेनें 15 अक्तूबर तक रद्द

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead body

    प्रतापगढ़: दंपती ने जहर खाकर दी जान, भतीजे से विवाद के बाद उठाया कदम

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Ammy virk

    कनाडा: एमी विर्क के काफिले पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Job

    उत्तराखंड: समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी

    By hinditvnews
    September 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.