Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›सीएम सुक्खू बोले- विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार

सीएम सुक्खू बोले- विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार

By hinditvnews
August 27, 2024
76
0

सीएम सुक्खू बोले- विपक्ष के हर सवाल का जवाब

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है। कहा कि विपक्ष सार्थक चर्चा में भाग लें, वाकआउट करके अखबारों की सुर्खियां बटोरने का काम ना करें। विधायक दल की बैठक में विधानसभा सत्र को लेकर रणनीति तय की गई है। विधायकों की कुछ मांगें थीं, उन पर भी चर्चा हुई है।हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 10 दिन तक चलेगा। सदन में सड़क-पुलों, आपदा, अपराध, नशा, स्कूलों के विलय जैसे कई विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान होगा।  मानसून सत्र में 936 प्रश्न उठेंगे। इनमें से 640 तारांकित होंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मौखिक जवाब के लिए भेजा गया है। 296 प्रश्न अतारांकित होंगे, जिनके उत्तर लिखित में दिए जाएंगे। पहले दिन की बैठक शुरू होने से पहले सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन किया। वह विपक्ष के अन्य सदस्यों से भी उनके पास जाकर मिले।उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी सीएम सूक्खू के साथ विपक्ष के सदस्यों का अभिवादन करने गए। राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों से सदन की कार्यवाही के संचालन में सहयोग की अपील की। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में पहले दिन की बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई।  इसके बाद पूर्व विधायकों टेक चंद, नारायण सिंह स्वामी और दौलतराम चौधरी के निधन पर शोकोद्गार हुआ। मुख्यमंत्री ने शोकोद्गार प्रस्ताव रखा। उन्होंने तीनों के योगदान को याद करते हुए वक्तव्य दिया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी शोकोद्गार वक्तव्य दिया। जयराम के बाद मंत्री राजेश धर्माणी ने शोकोद्गार वक्तव्य दिया।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार के समय कर्मचारियों ने जो मांगा, वो दिया। हर भत्ते व वित्तीय लाभ दिए गए। मुख्यमंत्री खुद को कर्मचारी हितैषी कहते थे लेकिन आज सचिवालय के बाहर नारे लग रहे है। पहले वायदे किए और बाद में आर्थिक स्थिति का हवाला देकर मुकर जाना सही नहीं। सत्र में इन सब बातों पर सत्तापक्ष से जवाब मांगेंगे।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

मानसून सत्र के पहले ही दिन सदन ...

Next Article

जेबीटी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती का परिणाम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    इस साल 950 मीट्रिक टन कंसंट्रेट बेचेगी एचपीएमसी, बड़ी कंपनियों को ई-मेल से भेजा प्रस्ताव

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    वन विकास निगम का डीएम 50 हजार की रिश्वत लेते धरा, इस काम को करवाने के लिए मांग रहा था ...

    August 31, 2024
    By hinditvnews
  • kinner kelash
    किन्नौरधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    Himachal: किन्नौर कैलाश यात्रा 1 अगस्त से, प्राकृतिक शिवलिंग के होंगे दर्शन

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बाढ़ के बाद भूस्खलन बना परेशानी, मलबा गिरने से कुल्लू-मनाली हाइवे प्रभावित; यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    August 8, 2024
    By hinditvnews
  • 11 03 2024 Vip
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fancy Number Auction: हिमाचली भी दीवाने, 21 लाख में बिके 0001 सीरीज के दो नंबर

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बारिश का कहर, 338 सड़कें और 488 बिजली ट्रांसफार्मर बंद, ऊना में दो लोग लापता

    August 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Liver
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फैटी लीवर के मामले 40% तक बढ़े, जंक फूड बना मुख्य कारण

  • 24 10 2023 Dalai Lama And Newzealand 23563955
    खेलहिमाचल प्रदेश

    न्यूजीलैंड की टीम ने धर्मगुरु दलाई लामा से की मुलाकात, अब हसीन वादियों का लेंगे मजा; ऑस्ट्रेलिया के साथ 28 को होगी टक्कर

  • Charging
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC: दिल्ली रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनेंगे चार्जिंग स्टेशन

Timeline

  • May 31, 2025

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • May 31, 2025

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • May 31, 2025

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • May 31, 2025

    अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • May 31, 2025

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead Body

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Dhami

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Weather

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.