Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हमीरपुर: नादौन-बागछाल सड़क पर बनेंगे दो बाईपास, चंडीगढ़ का सफर आसान

हमीरपुर: नादौन-बागछाल सड़क पर बनेंगे दो बाईपास, चंडीगढ़ का सफर आसान

By hinditvnews
July 28, 2026
67
0
Hiway

Hamirpur: चंडीगढ़ का सफर होगा आसान, नादौन-बागछाल सड़क पर बनेंगे दो बाईपास

हिंदी टीवी न्यूज, रंगस (हमीरपुर)। Published by: Megha Jain Updated Tue, 28 Jul 2026

नादौन विधानसभा क्षेत्र में कलूर से बिलासपुर जिले के बागछाल तक प्रस्तावित 93 किलोमीटर लंबी सड़क के अपग्रेडेशन के साथ धनेटा क्षेत्र में दो नए बाईपास भी बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने बाईपास निर्माण के लिए चार गांवों की 1.7875 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण को 1.98 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है।

चंडीगढ़ से श्री बाबा बालकनाथ, श्री नैना देवी और श्री ज्वालाजी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द सफर और आसान होने जा रहा है। नादौन विधानसभा क्षेत्र में कलूर से बिलासपुर जिले के बागछाल तक प्रस्तावित 93 किलोमीटर लंबी सड़क के अपग्रेडेशन के साथ धनेटा क्षेत्र में दो नए बाईपास भी बनाए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने बाईपास निर्माण के लिए चार गांवों की 1.7875 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण को 1.98 करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग के उपमंडलीय कार्यालय के समीप जोड़ेगा
प्रस्तावित योजना के तहत पहला बाइपास धनेटा में ऊना-बंगाणा मार्ग को लोक निर्माण विभाग के उपमंडलीय कार्यालय के समीप जोड़ेगा, जबकि दूसरा करीब 1600 मीटर लंबा बाईपास भदरूं गौशाला तक बनाया जाएगा। यह धनेटा-बड़सर-मैहरे मार्ग से जुड़ेगा। दोनों बाईपास बनने से धनेटा बाजार में यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुगम आवाजाही मिलेगी। पूरी परियोजना के तहत सड़क का कॉरिडोर करीब 12 मीटर चौड़ा विकसित किया जाएगा, जिसमें 7.5 मीटर चौड़ी पक्की सड़क होगी। सड़क के दोनों ओर करीब डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़े पेव्ड ब्लॉक, एक-एक मीटर चौड़ी ड्रेन तथा जहां संभव होगा, वहां फूलदार, सजावटी और खुशबूदार पौधे लगाए जाएंगे। परियोजना का निर्माण विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से किया जाना प्रस्तावित है।

चार गांवों में होगा भूमि अधिग्रहण
यह सड़क कलूर से अमलैहड़, धनेटा, ज्योली देवी, बड़सर, मैहरे, शाहतलाई, घराण, कलोल और जेजवीं होते हुए बागछाल पुल के पास थापना में किरतपुर-मनाली फोरलेन (एनएच-203) से जुड़ेगी। प्रदेश रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीआरआईडीसी) की ओर से डीपीआर तैयार करने वाली कंपनी के साथ अनुबंध की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और रिपोर्ट तैयार करने का कार्य जारी है। बाईपास निर्माण के लिए कवाथरू, धनेटा, अमरोहा और भदरूं गांवों की कुल 1.7875 हेक्टेयर निजी भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसमें कवाथरू की 0.2387, धनेटा की 1.0138, अमरोहा की 0.1257 और भदरूं की 0.4093 हेक्टेयर भूमि शामिल है। भूमि अधिग्रहण के लिए भू-स्वामियों के साथ नेगोशिएशन कमेटी की बैठक भी पूरी हो चुकी है।

श्रद्धालुओं को मिलेगा सीधा और सुगम मार्ग
सड़क बनने के बाद चंडीगढ़ और पंजाब की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा लाभ मिलेगा। श्रद्धालु बागछाल के रास्ते सीधे श्री नैना देवी पहुंच सकेंगे। वहां से शाहतलाई और दियोटसिद्ध में बाबा बालकनाथ के दर्शन करने के बाद नादौन होते हुए शिमला-कांगड़ा फोरलेन के जरिए श्री ज्वालाजी तक आसानी से पहुंच सकेंगे। इससे धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।

उच्च अधिकारियों से निर्देश मिलते ही डीपीआर जल्द तैयार करवाई जाएगी। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सड़क निर्माण शुरू किया जाएगा। योजना के तहत 7.5 मीटर चौड़ी सड़क के दोनों ओर पेव्ड ब्लॉक, ड्रेन और पौधरोपण किया जाएगा, जिससे सड़क सुरक्षित होने के साथ आकर्षक भी बनेगी।- राजेंद्र सिंह जुबलानी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल नादौन

Share :
TagsHAMIRPUR NEWShimachal pradeshHimachal: Journey to Chandigarh to become easier; two bypasses to be built on the Nadaun-Bagchhal road.hindi news
Previous Article

हिमाचल: तबादला नीति बदली, दुर्गम क्षेत्रों में ...

Next Article

हिमाचल: 31 जुलाई तक भारी बारिश का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल बजट सत्र: छठे दिन सिलेंडर कमी का मुद्दा उठा

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Harpal
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब बजट: नशे पर वार, सेहत का ध्यान, रंगला पंजाब विजन

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सप्ताह भर मनाई जाएगी राज्य स्थापना की 25वीं सालगिरह

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    उत्तराखण्ड

    Uttrakhand: उत्तराखंड कोर्ट में डिजिटल फाइल देखने की सुविधा

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • Milk
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सर्दी में दूध उत्पादन 30-40% कम, अपनाएं ये टिप्स

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Hrtc)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC: हिमाचल में कॉलेज विद्यार्थियों के बनेंगे ऑनलाइन बस पास, सॉफ्टवेयर तैयार

    February 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: आज-कल भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

  • Vikramaditya Singh with hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    गुणवत्तायुक्त काम न करने पर ठेकेदार होंगे ब्लैक लिस्ट

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 61 पंचायत समिति सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Timeline

  • September 11, 2026

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

  • September 11, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

  • September 11, 2026

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

  • September 11, 2026

    हिमाचल: NLU शिमला में नए छात्रावास बनेंगे, कम वोल्टेज की समस्या दूर होगी

  • September 11, 2026

    भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरी, दो की मौत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Badal

    बहबल कलां गोलीकांड: सुखबीर बादल आज एसआईटी के सामने होंगे पेश

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Dhami1

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, मानसून सत्र पर भी फैसला संभव

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Badrinath

    बदरीनाथ: तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान की दो बुजुर्ग महिला यात्रियों की मौत

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.