हरियाणा: आपसी रंजिश में युवक की लाठी-डंडों से हत्या, दो बच्चों का पिता

Haryana Crime: लाठी-डंडों से पीटकर की गई युवक की हत्या, आपसी रंजिश का था मामला, दो बच्चों का पिता था मृतक
हिंदी टीवी न्यूज़, झज्जर Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Sep 2025
झज्जर में आपसी रंजिश में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक की उम्र 33 साल थी और वह दो बच्चों का पिता था। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
गांव बादली में बीती देर रात एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। देर रात युवक अपने साथी के साथ गांव से घर की ओर जा रहा था। इस दौरान दूसरी गाड़ी में आए बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल लाया गया, जहां से उसको छुट्टी मिल गई। बाद में उसने घर पर दम तोड़ दिया। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए।
कर्मवीर को पीटकर गाड़ी में आए युवक वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, कर्मवीर को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां से रात को ही परिवार के सदस्य कर्मवीर को घर ले आए। वहीं, जब परिवार के सदस्य सुबह उठे तो कर्मवीर को देखने गए तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल झज्जर पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।














