Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

  • La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

  • Antlia Engineering Works Releases Technical Guide Debunking Seven Common Myths About AODD Pumps

  • Finkurve Financial Services Expands Its Gold Lending Footprint and Strengthens Branch Productivity; AUM Rises 95.4% YoY

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›हिमाचल: अतिक्रमण नीति पर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को नोटिस

हिमाचल: अतिक्रमण नीति पर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को नोटिस

By hinditvnews
February 17, 2026
269
0
Supreem court

Himachal: अतिक्रमण पर नीति बनाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का सरकार को कारण बताओ नोटिस

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Feb 2026

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश जायमाल्य बागची की खंडपीठ ने राज्य सरकार को इस मामले कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण मामलों में हाईकोर्ट के आदेशों पर विभाग की ओर से शिमला के बागी और रतनाडी क्षेत्रों में की जा रही कार्रवाई और अंतरिम आदेशों पर रोक लगा दी है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायाधीश जायमाल्य बागची की खंडपीठ ने राज्य सरकार को इस मामले कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को भी नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट के समक्ष चल रही अतिक्रमण मामलों में आगे की कार्रवाई पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने अतिक्रमण मामलों में पॉलिसी बनाने के आदेशों पर क्या कार्रवाई की है। मामले की अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी। सरकार को यह स्पष्ट करना होगा कि 16 दिसंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट की ओर से अतिक्रमण मामलों में पॉलिसी बनाने और उससे जुड़े मामलों में पारित अदालती आदेश के अनुपालन में अब तक क्या कार्रवाई की गई है। अगली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को शीर्ष अदालत में अपनी अनुपालन रिपोर्ट पेश करनी होगी।

 

सुप्रीम कोर्ट ने 16 दिसंबर को सरकार को दिए थे ये आदेश
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने 16 दिसंबर 2025 को प्रदेश सरकार को अतिक्रमण मामलों में पॉलिसी बनाने के आदेश दिए हैं, लेकिन प्रदेश हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका जो कि जिला शिमला के बागी और रतनाड़ी से जुड़ी है। उसमें अपने आदेशों की अनुपालन करने को कहा है। हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जिला उपायुक्त शिमला और डीएफओ ठियोग को सभी अतिक्रमणकारियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। इस रिपोर्ट में प्रत्येक अतिक्रमणकारी की पूरी जानकारी मांगी गई है। अतिक्रमणकारी व्यक्ति का नाम, संबंधित गांव का विवरण, व्यक्ति के नाम पर अपनी कितनी निजी भूमि है, वन भूमि के कितने कुल क्षेत्र पर अवैध कब्जा किया गया है, पूरा विवरण देना होगा। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि यह सारी जानकारी 15 फरवरी 2026 या उससे पहले अदालत में पेश करनी होगी। इस मामले को 24 फरवरी को सुनवाई के लिए हाईकोर्ट में सूचीबद्ध किया गया है।

आदेश को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर चुनौती दी
बागी गांवों के निवासी विकेश रोहटा और अन्य कुछ लोगों ने हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल कर चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की पैरवी अधिवक्ता नरेश तोमर ने की। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद हिमाचल हाईकोर्ट अवैध कब्जा को हटाने और बेदखली के आदेश दे रहा है, जोकि सरासर न्याय संगत नहीं है। किसान नेता राकेश सिंघा ने कहा कि 2 महीने बीत गए हैं लेकिन अभी तक राज्य सरकार ने पॉलिसी बनाने की नीति पर कोई गंभीर कदम नहीं उठाया है।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsSupreme Court issues show cause notice to govt on formulating policy on encroachment
Previous Article

हिमाचल: एचपीयू सहायक प्रोफेसर की 12वीं की ...

Next Article

हिमाचल मौसम: आज साफ, कल ऊंचाई पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    चतुर्थ श्रेणी सेवानिवृत्ति: उम्र 58 से 60 करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Akhilesh yadav
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल न्यूज़: आश्रम की कच्ची सड़क पर अखिलेश यादव का तंज, ट्वीट से साधा निशाना

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: दुष्कर्मकांड पर जनआक्रोश, होटल में तोड़फोड़, पुलिस तैनात

    September 1, 2026
    By hinditvnews
  • Cyber crime
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ हेली सेवा: टिकट फुल होते ही सक्रिय हुए ठग, VIDEO में देखें ठगी का तरीका

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्ली

    वक्फ केस: केंद्र की सुप्रीम कोर्ट से अपील – अंतरिम आदेश की सुनवाई तीन मुद्दों तक सीमित रहे

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, 12.60 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन

    May 14, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Sai
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: साईं बाबा मंदिर में चोरी, 1 किलो चांदी का सिंहासन चुराया

  • himachal
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर में फोटो स्‍ट‍ूडियो में लगी भयानक आग, 15 लाख का सामान जलकर हुआ खाक

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: डीपीई से प्रवक्ता बने शिक्षकों की वरिष्ठता पर कोर्ट का बड़ा फैसला

Timeline

  • November 6, 2026

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

  • November 6, 2026

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

  • November 6, 2026

    La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

  • November 6, 2026

    Antlia Engineering Works Releases Technical Guide Debunking Seven Common Myths About AODD Pumps

  • November 6, 2026

    Finkurve Financial Services Expands Its Gold Lending Footprint and Strengthens Branch Productivity; AUM Rises 95.4% YoY

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At Home Catering in Diwali Offering

    Sarovar Hotels Combines Festive Stays and At-Home Catering in Diwali Offering

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best Time to Buy

    Ai+ Smartphone Brings Forward November 15 Price Hike to November 11, Now Is the Best ...

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

    La Pink Launches 'Iss Baar Kuch Dil Se' to Bring Thoughtfulness Back to Diwali Gifting

    By hinditvnews
    November 6, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.