Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

  • उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

दिल्लीशिमला
Home›दिल्ली›हिमाचल: इंपीरियल ग्रुप पर ईडी का छापा, 80 करोड़ की संपत्ति जब्त

हिमाचल: इंपीरियल ग्रुप पर ईडी का छापा, 80 करोड़ की संपत्ति जब्त

By hinditvnews
September 22, 2025
262
0
ed

Himachal News: इंपीरियल ग्रुप के प्रमोटरों के ठिकानों पर ईडी का छापा, 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला/नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Mon, 22 Sep 2025

विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की जांच के तहत तलाशी की कार्रवाई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के नालदेहरा समेत छह ठिकानों पर 19 और 20 सितंबर को हुई।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंपीरियल ग्रुप के चेयरमैन मनविंदर सिंह, उनकी पत्नी सगरी सिंह और ग्रुप से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा। विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की जांच के तहत तलाशी की कार्रवाई दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के नालदेहरा समेत छह ठिकानों पर 19 और 20 सितंबर को हुई। ईडी की जांच में पता चला कि मनविंदर सिंह और उनकी पत्नी ने विदेशों में कई कंपनियों और संपत्तियों में बेनामी निवेश कर रखा है। इनमें सिंगापुर, दुबई, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड और थाईलैंड में संपत्तियां और बैंक अकाउंट शामिल हैं। इन बेनामी संपत्ति की कीमत 80 करोड़ रुपये से अधिक है।

ईडी ने दावा किया कि उसे सिंगापुर की एक कंपनी एरोस्टार वेंचर पीटीई लिमिटेड और दुबई की कंपनी यूनाइटेड एरोस्पेस डीडब्ल्यूसी एलएलसी में मनविंदर और सगरी सिंह की हिस्सेदारी का पता चला है। दुबई की कंपनी के जरिये करोड़ों रुपये के लेनदेन, असुरक्षित लोन और करोड़ों की वेतन भुगतान का भी पता चला है।

सात करोड़ रुपये से खरीदा गया है हेलिकाप्टर
आरोप है कि दुबई की कंपनी ने मई में 7 करोड़ रुपये की कीमत का एक हेलिकाप्टर (रॉबिन्सन 66) खरीदा। इसके लिए उसने कथित तौर पर हांगकांग की एक अज्ञात कंपनी से बिना किसी गारंटी वाला लोन लिया था। यह हेलिकॉप्टर हिमाचल प्रदेश के नाल्देहरा में स्थित ऑरमह वैली आवासीय परियोजना के लिए भारत लाया गया।

29 करोड़ रुपये की राशि नकद में ली गई
आरोप है कि यह भी पाया गया कि नालदेहरा आवासीय परियोजना के फ्लैटों के लिए करीब 29 करोड़ रुपये की राशि नकद में हासिल की गई थी। ये पैसा हवाला नेटवर्क और दूसरे चैनलों के जरिये विदेश भेजा जाता था। बाद में इन्हीं पैसों से विदेशों में संपत्ति खरीदी जाती थीं या फिर घुमा-फिराकर भारत में वापस लाया जाता था। ईडी ने कहा कि प्रमोटर थाईलैंड के कोह समुई में 16 करोड़ रुपये की कीमत वाले विला के मालिक हैं।

बड़ी मात्रा में नकदी भी की गई है जब्त
एजेंसी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान 50 लाख रुपये भारतीय मुद्रा (जिसमें 50,000 रुपये पुराने 500 रुपये के नोटों में शामिल हैं) और 14,700 अमेरिकी डॉलर विदेशी मुद्रा जब्त की गई। साथ ही तलाशी के दौरान मनविंदर, उनकी पत्नी और इंपीरियल ग्रुप से संबंधित रिकॉर्ड जब्त करने के अलावा तीन लॉकर भी सील किए गए हैं।

Share :
Tagsdelhi newshimachal newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: सोलन से 38 दवाएं फेल, कंपनियों ...

Next Article

जीएसटी घटा: सीमेंट 40 रुपये तक सस्ता, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal transfer news
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में सी और डी श्रेणी कर्मचारियों के तबादलों से सरकार ने हटाई रोक, शर्तें लागू

    August 22, 2023
    By hinditvnews
  • news of fraud
    Chandigarh Newsपंजाब

    22 लाख की धोखाधड़ी: कारोबारी नामजद, पीड़ित की सदमे से मौत

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तृतीय श्रेणी कर्मियों को पेंशन में दैनिक वेतन सेवा का लाभ मंजूर

    May 5, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल HC: 2010 बैच अनुबंध लेक्चररों के नियमितीकरण पर रोक

    July 25, 2026
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विधानसभा परिसर में सत्ता-विपक्ष का तख्तियों के साथ प्रदर्शन

    August 22, 2026
    By hinditvnews
  • Bsf
    पंजाब

    पाक घुसपैठिया ढेर: ममदोट में सरहद पार करते BSF ने मार गिराया

    May 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeev
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिंदल का विक्रमादित्य पर हमला: जनता तय करती है नेतृत्व

  • passport
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: अब घर बैठे बनेगा पासपोर्ट

  • Rohtang
    manaliकिन्नौरकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आसमान से निहार सकेंगे बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा

Timeline

  • September 14, 2026

    पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • September 14, 2026

    Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • September 14, 2026

    हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tarun

    पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Bjp

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Congress 1

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.