Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल चयन आयोग: 1800 अभ्यर्थियों के लिए पांच मंजिला CBT सेंटर तैयार

हिमाचल चयन आयोग: 1800 अभ्यर्थियों के लिए पांच मंजिला CBT सेंटर तैयार

By hinditvnews
June 10, 2026
140
0
hp

हिमाचल चयन आयोग: अब एक साथ 1800 अभ्यर्थी दे सकेंगे सीबीटी, पांच मंजिला सेंटर तैयार

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, हमीरपुर। Published by: Megha Jain Updated Wed, 10 Jun 2026

प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं के लिए हमीरपुर में जल्द ही सबसे बड़े कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) केंद्र की सुविधा मिलेगी।

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों की भर्ती परीक्षाओं के लिए हमीरपुर में जल्द ही सबसे बड़े कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) केंद्र की सुविधा मिलेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) कार्यालय के सामने 28 करोड़ से पांच मंजिला अत्याधुनिक सीबीटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इस केंद्र की विशेषता यह होगी कि यहां एक ही समय में 1800 अभ्यर्थी ऑनलाइन परीक्षा दे सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और इसी माह के अंत तक निर्माण कार्य आवंटित होने की उम्मीद है। वर्तमान में प्रदेश में इतनी बड़ी क्षमता वाला कोई अन्य सीबीटी केंद्र उपलब्ध नहीं है। केंद्र के निर्माण के बाद भर्ती परीक्षाओं के आयोजन में आने वाली कई व्यावहारिक चुनौतियां समाप्त होंगी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को एक ही स्थान पर परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। यह भवन पूरी तरह सेंट्रलाइज्ड एयर कंडिशनिंग सिस्टम से लैस होगा।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भवन में चार लिफ्ट स्थापित की जाएंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए रैंप सहित विशेष पहुंच व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि उन्हें परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पांच मंजिला इस भवन को विशेष रूप से ऑनलाइन परीक्षाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। धरातल मंजिल पर 374 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। पहली मंजिल में 326 अभ्यर्थी परीक्षा दे सकेंगे, दूसरी और तीसरी मंजिल पर 374-374 सीटें निर्धारित की गई हैं। शीर्ष मंजिल पर 352 अभ्यर्थियों के बैठने की क्षमता होगी। भवन की प्रत्येक मंजिल पर आधुनिक शौचालय, प्रतीक्षालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए ग्राउंड फ्लोर पर विशेष परीक्षा व्यवस्था और सुविधाएं होंगी।

यह प्रदेश का सबसे बड़ा सीबीटी केंद्र होगा। इसके निर्माण के बाद कई बड़ी भर्ती परीक्षाएं एक ही केंद्र में आयोजित करना संभव हो सकेगा। इससे परीक्षा संचालन अधिक व्यवस्थित होगा और अभ्यर्थियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। -डॉ. विक्रम महाजन, सचिव, एचपीआरसीए

भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। आगामी दस दिनों के भीतर टेक्निकल बिड खोली जाएंगी। इसके बाद वित्तीय प्रक्रिया पूरी कर इसी माह के अंत तक कार्य आवंटित कर दिया जाएगा। -दीपक कपिल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर

 

Share :
Tags800 candidates will now be able to take the CBT simultaneously; five-story center ready.HAMIRPUR NEWShimachal pradeshhindi newsHPRCA: 1shimla news
Previous Article

Haryana: नारनौल में DDPO प्रमोद कुमार सस्पेंड, ...

Next Article

हिमाचल: पुलिस को नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म, कैबिनेट ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP News: बागपत में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी

    May 11, 2026
    By hinditvnews
  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना शिक्षक स्कूलों में TGT-प्रवक्ता तैनात, पीटी भर्ती अपडेट

    April 25, 2026
    By hinditvnews
  • Dhaniram
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla: महिला की मौत पर मंत्री के बयान का वीडियो वायरल, लोगों में नाराजगी

    May 22, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश का अनुमान, 27-28 मई को अंधड़-ओलावृष्टि अलर्ट

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Ruse
    पंजाब

    दहशत के आठ महीने: होमगार्ड बनने रूस गए थे राकेश… जबरन युद्ध में उतारे गए

    December 9, 2024
    By hinditvnews
  • Murmu
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बिलासपुर: राष्ट्रपति मुर्मू को भेंट होगा मंडी शैली का रणसिंगा, एम्स का लोगो अंकित

    September 26, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla News: रिज पर फिर सजी दुकानें, कारोबारी भड़के

  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का सुरक्षा घेरा बढ़ाया

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शास्त्री भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी नियुक्ति

Timeline

  • November 16, 2026

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • November 16, 2026

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • November 16, 2026

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • November 16, 2026

    महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • November 16, 2026

    धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kangna

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Accident

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Rohtang

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.