हिमाचल: बौद्ध संस्थान से 6.58 लाख की ठगी, जीरो एफआईआर दर्ज

हिमाचल: फर्जी दानदाता बन बौद्ध धार्मिक संस्थान से 6.58 लाख रुपये ठगे, पुलिस ने दर्ज की जीरो एफआईआर
हिंदी टीवी, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 19 Oct 2026
साइबर ठगों ने पुराने दानदाता के नाम से मिलती-जुलती ई-मेल भेजकर धर्मशाला के समीप एक बौद्ध धार्मिक संस्थान के छह कर्मचारियों से 6.58 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगों ने दो परिचितों के इलाज के लिए भारत आने का बहाना बनाया। असली दानदाता से संपर्क करने पर धोखाधड़ी का पता चला।
साइबर ठगों ने फर्जी दानदाता बनकर धर्मशाला के समीप स्थित एक बौद्ध धार्मिक संस्थान से 6.58 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने संस्थान के पुराने दानदाता के नाम से मिलती-जुलती ई-मेल भेजकर दो परिचितों के आपातकालीन इलाज के लिए भारत आने का हवाला दिया और आर्थिक मदद मांगी। इसके बाद संस्थान के छह कर्मचारियों से नौ बार में अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। असली दानदाता से संपर्क करने पर ठगी का खुलासा हुआ।















