Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

  • Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI & ML Degree

  • Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through 2027

  • Norton Manx R Earns Landmark International Design Excellence Award for Reimagining the Superbike

  • गांव रोड़ी: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोगों पर हमला करने का आरोप

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: महंगाई की मार, आटा-तेल-दूध महंगे, घी 65 रुपये बढ़ा

हिमाचल: महंगाई की मार, आटा-तेल-दूध महंगे, घी 65 रुपये बढ़ा

By hinditvnews
May 24, 2026
102
0
Food

हिमाचल प्रदेश: महंगाई की आग में झुलसी रसोई; आटा, तेल, दूध के दामों में उछाल, 65 रुपये तक महंगा हुआ घी

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sun, 24 May 2026

हिमाचल प्रदेश में सरसों तेल का दाम 175 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 190 रुपये पहुंच गया है। चावल की कीमतें फरवरी में 65 से 70 रुपये प्रतिकिलो थीं, जो अब 70 से 75 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई हैं। महंगाई लगातार इतनी बढ़ रही है कि आम आदमी को गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है।

हिमाचल में तीन माह के भीतर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दामों में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में आई इस तेजी को पश्चिम एशिया संकट के प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है। खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर यह असर मुख्य रूप से फरवरी से शुरू हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने का पहला असर मालभाड़े (परिवहन लागत) में बढ़ोतरी के रूप में सामने आया। आपूर्ति बाधित होने के बाद से ही जमीनी स्तर पर रोजमर्रा की चीजों के रेट तेजी से चढ़ने लगे हैं।

फरवरी और मई के बीच कीमतों में आया बड़ा अंतर 
फरवरी 2026 और मई 2026 के बीच खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बड़ा अंतर आया है। सरसों तेल का दाम 175 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 190 रुपये पहुंच गया है। यानी इसमें 15 रुपये प्रति लीटर की तेजी आई है। वहीं, रिफाइंड तेल फरवरी में 165 रुपये प्रति लीटर था, जो अब 5 रुपये बढ़कर 170 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

इस संकट के बीच खाद्य तेल कंपनियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ खेल करने का मामला भी सामने आया है, जहां अधिकतर कंपनियों ने एक लीटर के पैकेट का वजन घटाकर 700 से 750 ग्राम कर दिया है। चावल की कीमतें फरवरी में 65 से 70 रुपये प्रतिकिलो थीं, जो अब 70 से 75 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई हैं। बाजार में आटे की कीमतों में आंशिक बढ़ोतरी देखी गई है।

फरवरी में जो आटा 35 से 38 रुपये प्रति किलो था, वह अब 38 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके साथ ही मसालों के दाम भी पिछले तीन महीने में तेज हुए हैं। गरम मसाला फरवरी में 105 से 110 रुपये प्रति 100 ग्राम था, जो अब 110 से 115 रुपये प्रति 100 ग्राम पहुंच गया है। देगी मिर्च के दाम भी 100 से 105 रुपये के मुकाबले बढ़कर अब 120 से 125 रुपये प्रति 100 ग्राम हो गए हैं।

65 रुपये तक महंगा हो गया घी
डेयरी और बेकरी उत्पादों पर भी इस संकट का सीधा असर पड़ा है। बीते तीन महीनों के भीतर हिम घी के दामों में करीब 65 रुपये की भारी बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में 660 रुपये प्रति किलो बिकने वाला हिम घी मई में 725 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसके अलावा वेरका दूध का दाम 66 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 68 रुपये प्रति किलो (2 रुपये की बढ़ोतरी) और ब्राउन ब्रेड का रेट 5 रुपये बढ़कर 55 रुपये से 60 रुपये हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय संकट और मालभाड़ा बढ़ने से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, जिससे खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि हमारा प्रयास है कि स्थानीय स्तर पर जमाखोरी न हो और आम जनता को सही दामों पर जरूरी सामान मिलता रहे।- सोमेश शर्मा, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल
Share :
TagsHimachal Inflation Prices of Flour Oil and Milk Ghee More Expensivehimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: आज भी मौसम खराब, 25-27 मई ...

Next Article

हिमाचल पंचायत चुनाव: पहले चरण का प्रचार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    हरियाणा

    हरियाणा: सैनी सरकार इस साल भरेगी 50 हजार ग्रुप सी-डी पद, मुख्य सचिव ने मांगा ब्योरा

    January 22, 2025
    By hinditvnews
  • Guldar
    उत्तराखण्ड

    बड़े-बड़ों के पसीने छुटाने वाले गुलदार से भिड़ गई उत्तराखंड की महिला, फिर हुआ ये… झाड़ी में घात लगाकर बैठा ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    पंजाब

    पंजाब मौसम: नौतपा में नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, तापमान घटेगा; छह दिन का येलो अलर्ट

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Sonu
    मनोरंजन

    Sonu Sood: सलमान ने छीनी लाइमलाइट, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने का हिस्सा बने

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • pushkar singh dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: ऊधमसिंह नगर में ग्रीष्मकालीन धान खेती पर प्रतिबंध हटा, सीएम ने दी प्रतिक्रिया

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Hamirpur
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP Rajya Chayan Aayog: हिमाचल प्रदेश में नए साल में नौकरी का मौका

    December 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टा तस्करों पर चुनाव लड़ने पर रोक, संशोधन ड्राफ्ट मंजूर

  • 768 512 14280377 Thumbnail 3x2 Rajbhavan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राजभवन ने पूछा- पिछली तिथियों से कैसे लागू हो सकता है पेंशन बंद करने का कानून

  • hamirpur news
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Hamirpur News: एनआईटी में विद्यार्थी की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच

Timeline

  • August 22, 2026

    Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

  • August 22, 2026

    Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI & ML Degree

  • August 22, 2026

    Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through 2027

  • August 22, 2026

    Norton Manx R Earns Landmark International Design Excellence Award for Reimagining the Superbike

  • August 22, 2026

    गांव रोड़ी: रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 15 लोगों पर हमला करने का आरोप

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

    Price Reset Hits Ai+ Smartphone Lineup

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry Integrated AI & ML Degree

    Galgotias University in Collaboration with Microsoft and Powered by byteXL, Launches an Industry-Integrated AI & ...

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through

    Tourism Malaysia Strengthens India Market Engagement in Support of Visit Malaysia 2026 Campaign through 2027

    By hinditvnews
    August 22, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.