Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला: बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट

  • हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

  • Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

  • हिमाचल: 26 फरवरी को दिल्ली से शिमला लौटेंगे सीएम सुक्खू, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

  • हिमाचल: रिश्ते से इनकार पर लड़की के घर में आग लगाने वाला गिरफ्तार, 3 दिन का रिमांड

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›आपदा के बाद सूखा, आर्थिक तंगी से जूझता हिमाचल

आपदा के बाद सूखा, आर्थिक तंगी से जूझता हिमाचल

By hinditvnews
December 31, 2025
35
0
Cm

फ्लैशबैक: पहले आपदा…फिर सूखे से जूझता रहा हिमाचल, आर्थिक तंगहाली ने जकड़े रखा

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 31 Dec 2025

बुधवार 31 दिसंबर वर्ष 2025 का अंतिम दिन है। ये वर्ष हिमाचल प्रदेश के लिए कैसा रहा और क्या-क्या यहां के लोगों ने झेला। क्या अच्छा रहा और क्या बुरा…

वर्ष 2025 में हिमाचल भारी आपदा, सूखे, अग्निकांड, आर्थिक परेशानी जैसी चुनौतियों से जूझता रहा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के समक्ष तीसरे साल कई चुनौतियां रहीं। वहीं, यह साल नशे के खिलाफ कड़े फैसलों के लिए भी जाना जाएगा। मौसम साल के शुरू से ही चुनौती बना रहा। जनवरी में बर्फ भी रुठी रही। वर्ष 2023 में बाढ़, भूस्खलन और तबाही के रूप में प्राकृतिक आपदा ने हिमाचल में बड़ा नुकसान किया।

अभी हिमाचल संभला भी नहीं था कि 2025 में फिर बरसात आफत बनकर बरसी। इसमें जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ। इस आपदा में करीब 455 लोगों ने जान गंवाई। पूरे प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित किया गया। जनवरी में सूखे जैसी स्थिति रही।  उसके बाद अक्तूबर से लेकर दिसंबर अंत तक भी प्रदेश बारिश के लिए तरस रहा है। इससे यहां की कृषि-बागवानी दोनों को ही बड़ा नुकसान हुआ है। शिमला, कुल्लू जैसे जिलों में भीषण अग्निकांड हुए। लोग बेघर हो गए।

हिमाचल बना पूर्ण साक्षर राज्य
हिमाचल ने 99.3% साक्षरता दर हासिल की और पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा प्राप्त किया। साक्षरता दर बढ़ने पर यह सर्वेक्षण केंद्र ने किया।

पहली बार 8 दिन का शीत सत्र 
हिमाचल के इतिहास में पहली बार धर्मशाला में आठ दिन का शीत सत्र हुआ। लंबे समय बाद विधानसभा में प्रस्तावित बैठकें पूरी हुईं।

मंत्री रहे किशन कपूर का देहांत 
हिमाचल प्रदेश सरकार में तीन बार मंत्री रहे किशन कपूर का भी इस वर्ष
देहांत हुआ। किशन कपूर कांगड़ा से थे।

नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष पद से मुक्त
राजनीतिक घटनाक्रम की बात करें तो हिमाचल मूल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इस बड़ी जिम्मेवारी से मुक्त हुए। कांग्रेस को एक साल के इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित अध्यक्ष विनय कुमार के रूप में मिला।

शिमला से संस्थानों के मुख्यालय बदले
शिमला से कई संस्थानों को अन्य जिलों के लिए बदला गया। एचपीटीडीसी को धर्मशाला बदला गया। रेरा, वन्य प्राणी विंग, पुलिस का एपीटी विभाग, सूचना आयोग जैसे संस्थान कांगड़ा जिला बदलने के निर्णय हुए।

12,114.00 करोड़ पहुंच गया राजकोषीय घाटा 
सरकार आर्थिक परेशानी से भी लगातार दो-चार होती रही। इस साल राज्य पर कर्ज एक लाख करोड़ की सीमा को पार कर गया। कर्ज और इसके ब्याज को चुकाने का सालाना खर्च भी 10 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छू गया। राजकोषीय घाटा 12,114.00 करोड़ तक पहुंच गया, जो जीडीपी का 4.74 प्रतिशत है। राजस्व घाटा 7434.92 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू रहा है।

खेलों में बेटियों ने छोड़ी छाप
महिलाओं का कबड्डी विश्वकप भारत ने जीता। साक्षी, चंपा, पुष्पा राणा, भावना और रितु नेगी विश्वकप विजेता टीम की सदस्य रहीं। इसके अलावा टी-20 महिला विश्वकप में टीम इंडिया विजेता बनी। इस टीम में हिमाचल की रेणुका ठाकुर भी हिस्सा रहीं।

स्पीति घाटी में स्थित त्साराप चू संरक्षण रिजर्व अधिसूचित
स्पीति घाटी में स्थित त्साराप चू संरक्षण रिजर्व 1,585 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला भारत का सबसे बड़ा संरक्षण रिजर्व मई 2025 में अधिसूचित किया गया। यह हिम तेंदुओं, अन्य वन्यजीवों के संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा और किब्बर और चंद्रताल वन्यजीव अभयारण्यों के बीच एक वन्यजीव गलियारे के रूप में कार्य कर रहा है।
Share :
TagsFlashback Himachal first grappled with a disaster then a drought and remained gripped by economic hardshiphimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: कोकसर में बर्फबारी से बढ़ी सैलानियों ...

Next Article

Himachal: नए साल पर शिमला में जश्न, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • pm modi
    India Newsधार्मिकराष्ट्रीय

    Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE: अयोध्या पहुंचे PM मोदी, मंदिर परिसर में मौजूद सैकड़ों रामभक्त; दोपहर 12.29 बजे रामलला की ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews
  • Bus Flip
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Accident: बाल-बाल बची 25 जिंदगियां, स्टेयरिंग लॉक होने से पलट गई बस; ब्यास नदी में समाने से बची, कई ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तर प्रदेश

    Kanpur Accident: हाईवे पर कार-बस टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: विमल नेगी मौत मामले में भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Bhagwant Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: घर में गाड़ी या AC होने पर मुफ्त राशन नहीं, खाद्य सुरक्षा नियमों में संशोधन

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • Murder
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति पर पड़ोसी का तेजधार हथियार से हमला, मौत

    December 16, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • latest news solan
    हिमाचल प्रदेश

    Solan News: कार समेत खड्ड में बह गई महिला, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Dussehra: सात दिनों तक तपस्वियों की तरह रहते हैं 3,000 कारकून

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Timeline

  • February 23, 2026

    Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला: बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट

  • February 23, 2026

    हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

  • February 23, 2026

    Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

  • February 23, 2026

    हिमाचल: 26 फरवरी को दिल्ली से शिमला लौटेंगे सीएम सुक्खू, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

  • February 23, 2026

    हिमाचल: रिश्ते से इनकार पर लड़की के घर में आग लगाने वाला गिरफ्तार, 3 दिन का रिमांड

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Uk Weathers

    Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला: बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट

    By hinditvnews
    February 23, 2026
  • Cybercrime

    हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

    By hinditvnews
    February 23, 2026
  • Male Doctor In The Hospital

    Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री ...

    By hinditvnews
    February 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.