उत्तराखंड मौसम: तेज बारिश के आसार, कई जिलों में येलो अलर्ट

Uttarakhand Weather: आज भी गर्जन के साथ तेज बारिश के आसार, पौड़ी, हरिद्वार सहित इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Sep 2025
उत्तराखंड में आज भी कई जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से 25 सितंबर तक के लिए अलर्ट जारी किया गया।
प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में आज शनिवार भी तेज दौर की बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार जिले के कुछ हिस्सों में तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश होने के आसार हैं।














