Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • Crompton Enters House Wires

  • Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड विधानसभा: महिला आरक्षण पर हंगामा, सीएम धामी का विपक्ष पर हमला

उत्तराखंड विधानसभा: महिला आरक्षण पर हंगामा, सीएम धामी का विपक्ष पर हमला

By hinditvnews
April 28, 2026
60
0
Dhami

Uttarakhand Assembly Live: महिला आरक्षण पर हंगामा, सीएम धामी ने राहुल-अखिलेश को बताया कौरव, विपक्ष आक्रामक

हिंदी टीवी न्यूज,   देहरादून । Published by: Megha Jain Updated Tue, 28 Apr 2026

Nari Shakti Vandan Bill Debate in Uttarakhand Assembly Live Updates: लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। सीएम धामी ने कहा कि देश की नारी को विश्वास दिलाते हैं, उनका अधिकार अवश्य मिलेगा। कहा किआधी आबादी को उनका पूरा हक प्रदान करने का प्रयास मिले ताकि मातृशक्ति विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सके। वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का संबोधन शुरू

सीएम के संबोधन के बाद सदन में अब नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का संबोधन शुरू हो रहा। यशपाल आर्य ने कहा कि ये बहुत संवेदनशील विषय है। कहा कि केंद्र की तारीफ में कसीदे पढ़ना राज्य सरकार की मजबूरी है। सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है। नया शब्द जो दिया नारी वंदन अधिनियम, लेकिन 2026 में जो संशोधन अधिनियम लाया गया है उस पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट है। ये आधी आबादी के साथ धोखा है। एक खास सोच के तहत इसे लाया गया है। कहा कि हमें लगा कि केंद्र सरकार, पीएम मोदी बहुत संवेदनशील है। उस दिन तीन विधेयक लाए गए। इसमें स्पष्ट कहा गया कि महिलाओं की संख्या बढ़ेगी। लेकिन जो  सच दिखाया गया वो नहीं होता।

विपक्ष पर लगाया वोट बैंक की राजनीति का आरोप

विपक्ष पर वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाते हुए सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस को जनता से कोई लेना देना नहीं। एक नेता कह रहे हैं कि उत्तराखंड की विधानसभा में भाजपा 33% आरक्षण देने को क्यों नहीं कहती। सीएम ने कहा कि नारी का अधिकार छीनकर तुम इतना अभिमान न करो। अहंकार अपना त्यागो। आज नहीं तो कल ये परिवर्तन अनिवार्य है। लोकसभा में विपक्ष ने जो किया, मैं उसकी घोर निंदा करता हूं और अनुरोध करता हूं कि इस पर चर्चा कराई जाए।

कांग्रेस ने पाप किया है-सीएम धामी

सीएम धामी ने कहा कि आधी आबादी को उनका हक दिलाने के प्रयास को विफल करके कांग्रेस ने पाप किया है। उन्हें डर था कि सामान्य घर की महिलाएं राजनीति में आएंगी तो इनकी वंशवाद की राजनीति खत्म हो जाएगी। इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री इसलिए बनी क्योंकि वह सामान्य घर की नहीं नेहरू जी की बेटी थी। हमने इस वर्ष जेंडर बजट में करीब 20 हजार करोड़ का प्रावधान किया है। हमारी सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है।

विपक्ष का हंगामा-सत्र क्यों बुलाया गया

विपक्ष के बात पर सदन में सीएम धामी ने कहा कि महिला आरक्षण विधानसभा लागू नहीं कर सकती। देश की संसद कर सकती है। इस पर विपक्ष ने हंगामा करते हुए कहा कि जब लागू नहीं कर सकते तो सत्र क्यों बुलाया गया?

आज ही उत्तराखंड में महिलाओं का 33% आरक्षण दें: विपक्ष

विपक्ष ने कहा उत्तराखंड में आज ही महिलाओं का 33% आरक्षण दें। ये कानून 2023 में पास हो चुका है तो उत्तराखंड में लागू किया जाए।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के लिए बड़ी अफवाह फैलाई

सीएम धामी ने कहा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोकने के लिए बड़ी अफवाह फैलाई गई। आज कांग्रेस उत्तराखंड में भी भरम फैला रही है। अगर उत्तराखंड के सदन में 33% महिलाएं चुनकर आ जाती तो सदन में इतनी महिलाओं को मौका मिलता।

विपक्षी नेता बोलीं- उत्तराखंड में लागू कर दीजिए नारी शक्ति अधिनियम

सदन में विपक्ष की नेता अनुपमा रावत ने कहा कि जब नारी शक्ति वंदन का कानून बन चुका है तो यहां राज्य में लागू कर दीजिए।

राष्ट्रवाद पर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस

राष्ट्रवाद पर सदन में सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विधायक दिलीप रावत ने कहा कि कांग्रेस का राष्ट्रवाद ऐसा है कि कश्मीर से हमारे पंडितों को भगा दिया। जवाब में सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस ने ही पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे।

विधानसभा चुनाव हारने पर बोले सीएम

पिछला विधानसभा सभा में चुनाव हारने पर सीएम धामी ने कहा कि दुष्प्रचार किया गया कि मेरे चुनाव जीतने और सीएम बनने पर थारू बोक्सा जनजाति की जमीन छीन लेंगे। नतीजतन मैं चुनाव हार गया। लेकिन सब अफवाह साबित हुआ।

मातृशक्ति के लिए चलाई योजनाएं गिनाई

सदन में अपने संबोधन में सीएम धामी ने कहा कि मातृशक्ति वंदना योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, जल जीवन मिशन, 12 करोड़ शौचालय, महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा मिली। लखपति दीदी योजना से महिलाओं को समृद्ध बनाने का काम हो रहा है। ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Share :
Tagsdehradun newshindi newsuttarakhand newsUttarakhand Special Assembly Session Live Nari Shakti Vandan Women Reservation Bill Debate Updates
Previous Article

उत्तराखंड: जलविद्युत पर टैक्स नहीं, कोर्ट का ...

Next Article

ऋषिकेश: गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    Rajasthan

    जोधपुर: गर्ल्स हॉस्टल में MBBS डॉक्टर का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Safai
    हरियाणा

    Hisar: निगम की महिला सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Dd
    दिल्ली

    Delhi Election: BJP पर AAP प्रत्याशियों की खरीद-फरोख्त का आरोप, केजरीवाल के घर पहुंची ACB टीम

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Petrol
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनेगा पेट्रोल-डीजल का विकल्प, केंद्र से पेटेंट मंजूर

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Herpal
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने आरबीआई लाभांश राज्यों से साझा करने की मांग की

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू: भूस्खलन प्रभावित 89 गांवों का विशेषज्ञ करेंगे अध्ययन

    September 25, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Fir
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चीनी नागरिक को पनाह देने वाला मकान मालिक भी एफआईआर में

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राममंदिर से मेरा भावनात्मक जुड़ाव, संस्कृति से जुड़ा है ये मंदिर’; रघुनाथ की प्राण प्रतिष्‍ठा पर बोले हिमाचल के राज्यपाल

  • hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPRCA: भर्ती नियम बदले, CCTV निगरानी में होंगी परीक्षाएं

Timeline

  • June 12, 2026

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

  • June 12, 2026

    Crompton Enters House Wires

  • June 12, 2026

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and Industries

  • June 12, 2026

    Kauvery Hospital Performs Complex Robotic Colorectal Cancer Surgeries on High-Risk Obese Patients, Enables 4-Day Recovery

  • June 12, 2026

    EasyShiksha Expands Access to Industry-Oriented Online Internships with Certificates, Empowering Students Across India

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pmi Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap In South Asia To Nearly Double By 2035

    PMI Industry Roundtable Highlights Construction Talent Gap in South Asia to Nearly Double by 2035

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Crompton Enters House Wires

    Crompton Enters House Wires

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Solinas Featured In Harvard Business School Publication For Transforming Water And Sanitation Across Cities And Industries

    Solinas Featured in Harvard Business School Publication for Transforming Water and Sanitation Across Cities and ...

    By hinditvnews
    June 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.