Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

army bhartiहिमाचल प्रदेश
Home›army bharti›जुलाई में की सगाई, दो माह बाद बजनी थी शहनाई, अब पसरा है मातम

जुलाई में की सगाई, दो माह बाद बजनी थी शहनाई, अब पसरा है मातम

By hinditvnews
August 12, 2024
110
0
army

 जुलाई में की सगाई, दो माह बाद बजनी थी शहनाई

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बलिदान हुए सिरमौर जिला के विकास खंड राजगढ़ की पंचायत हाब्बन के उपरला पालू निवासी लांस नायक प्रवीण शर्मा (28) माता-पिता के इकलौते बेटे व दो बहनों के इकलौते भाई थे। परिवार में मातम पसरा है। जो आंखें बेटे के सिर पर सेहरा सजा देखना चाहती थीं, वह अब पथराई हुई हैं। प्रवीण के परिजनों ने सपना देखा था कि अक्तूबर माह में उनका बेटा सेहरा बांधकर जाएगा और दुल्हन घर लाएगा, लेकिन भाग्य को कुछ और ही मंजूर था।प्रवण जब भी छुट्टी पर घर आते तो परिवार उन्हें शादी के लिए कहता, लेकिन किसी न किसी बहाने से वह शादी से इनकार कर देते थे। वह हर बार कहते थे-अभी नहीं, बाद में करूंगा शादी। लेकिन इस बार जब वह जुलाई माह में छुट्टी पर घर आए तो माता-पिता ने उसका रिश्ता पक्का कर दिया था और अक्तूबर में शादी तय हुई थी। प्रवीण शर्मा व उसकी माता रेखा शर्मा, पिता राजेश शर्मा, दादी चंपा शर्मा और उसकी दो विवाहित बहनों पूजा व आरती ने विवाह की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। इकलौते बेटे के विवाह को लेकर परिजनों ने जो सपने संजोए थे, वह काल के क्रूर पंजों ने चकनाचूर कर दिए। खुशियां आने से पहले ही घर, गांव व समूचे क्षेत्र में मातम पसर गया है। परिजन पार्थिव देह आने के इंतजार में टकटकी लगाए बैठा है। उधर, शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने प्रवीण शर्मा के बलिदान पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकसंतप्त परिजनों से संवेदना जताई। वह सदन के चलते अभी दिल्ली में हैं, लेकिन वह जल्द ही शहीद के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दें|शादी से पहले देखा था घर का सपनालांस नायक प्रवीण ने सेना में भर्ती होने के बाद अपने पैतृक गांव में शानदार घर बनाने का सपना देखा था। उसे पूरा भी किया। घर बन जाने के बाद शादी का निर्णय लिया। वह जुलाई में घर आए थे, तब उनकी सगाई हो गई थी। जिस घर में दुल्हन लाने की खुशियां के सपने देखे गए थे, उस घर में उनकी पार्थिव देह तिरंगे में लिपटी आएगी, ऐसा किसी ने सोचा न था।

पालू गांव के दो युवा हो गए बलिदान
पालू गांव के दो युवाओं ने देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान किया है। इससे पूर्व इसी गांव के हितेश शर्मा भी कारगिल युद्ध में शहीद हो गए थे। राजगढ़ तहसील के इस पालू गांव के दो नाम उपरला पालू व निचला पालू प्रचलित हैं। हितेश शर्मा निचले पालू और प्रवीण शर्मा उपरले पालू के निवासी थे।
Share :
Tagshimachal
Previous Article

हिमाचल में बारिश का कहर, 338 सड़कें ...

Next Article

भाजपा ने मानसून सत्र के लिए बनाई ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: हिमाचल में परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने नियंत्रण कक्ष स्थापित कर नियुक्त किए कर्मचारी

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    भूस्खलन से राज्य में 142 सड़कें बाधित, 209 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप, जानें मौसम पूर्वानुमान

    August 14, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे

    August 8, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    राशन डिपुओं में अब उपभोक्ताओं को आटा और चावल मिलेगा महंगा

    August 20, 2024
    By hinditvnews
  • Sukhhu
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा के डिवेलपमेंट प्रोजेक्ट्स पर खुद नजर रखेंगे सीएम सुक्खू

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Mandi: ट्रक की चपेट में आने से पूर्व विधायक के बेटे की मौत, सुंदरनगर में हुआ हादसा

    July 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: कई क्षेत्रों में बदला माैसम, लाहौल-स्पीति में बर्फबारी से गिरा तापमान

  • Supreem Court
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Water Crisis Delhi: ‘हिमाचल ने नहीं रोका दिल्ली का पानी’

  • Builiding
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं… अब चलेगा बुलडोजर

Timeline

  • September 27, 2025

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • September 27, 2025

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • September 27, 2025

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • September 27, 2025

    Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • September 27, 2025

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi Shimla Breaking News

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • yogi

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Dead Body

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से ...

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.