Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

PM MODIराष्ट्रीय
Home›PM MODI›पीएम मोदी से जुड़ी 20 रोचक बातें

पीएम मोदी से जुड़ी 20 रोचक बातें

By hinditvnews
September 17, 2023
434
0
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। पिता दामोदर दास मूलचंद मोदी और मां का नाम हीराबेन है। प्रधानमंत्री मोदी पांच भाई-बहन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन काफी रोचक रहा है। आज हम उनसे जुड़ी 20 खास बातें बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं

1. पहले प्रधानमंत्री, जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ 
नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिनका जन्म आजादी के बाद हुआ था। 2001 में वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने। 2014 में प्रधानमंत्री बने। 2019 में जब भाजपा फिर जीतकर आई और वे लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
2. पीएम मोदी के बचपन का नाम
नरेंद्र मोदी की शुरुआती पढ़ाई वडनगर के बीएन हाईस्कूल से हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9वीं, 10वीं और 11वीं में संस्कृत पढ़ाने वाले शिक्षक प्रह्लाद पटेल ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘मैं नरेंद्र को नरिया कहकर बुलाता था। वह क्लास में सच बोलने से कभी नहीं डरते थे। शरारती तो थे, लेकिन सभी शिक्षकों का सम्मान भी करते थे।’ प्रधानमंत्री के बचपन के दोस्त जासूद भाई ने मीडिया को बताया था, ‘बचपन में हम सारे दोस्त उन्हें एनडी कहकर बुलाते थे। जब वह मुख्यमंत्री बन गए तब भी हम लोगों की मुलाकात हुई। मैंने उन्हें एनडी कहकर बुलाया तो वह हंस पड़े।’
3. सेना में जाना चाहते थे
प्रधानमंत्री मोदी बड़े होकर सेना में भर्ती होना चाहते थे। नरेंद्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वह बचपन में जामनगर स्थित सैनिक स्कूल में पढ़ाई करना चाहते थे, लेकिन पैसों के अभाव के चलते ऐसा नहीं हो सका। आठ साल की उम्र में ही मोदी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गए थे।
4. अभिनय का भी शौक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बचपन में अभिनय का भी शौक रहा है। 2013 में मोदी पर लिखी गई किताब ‘द मैन ऑफ द मोमेंट : नरेंद्र मोदी’ के मुताबिक जब वह 13-14 साल के थे, तब उन्होंने स्कूल के लिए फंड जुटाने के लिए स्कूल के बाकी बच्चों के साथ एक नाटक में हिस्सा लिया था। ये नाटक गुजराती में था। इसका नाम पीलू फूल था, जिसे हिंदी में पीले फूल कह सकते हैं।
5. बिन बुलाए शादियों में जाते थे 
प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार बचपन का एक किस्सा साझा किया था। इसके मुताबिक, वह कई बार बचपन में बिना बुलाए लोगों की शादियों में चलते जाते थे और दो लोगों के बीच के कपड़ों में पिन लगा देते थे। ये देख वहां खड़े लोग हंसने लगते थे।
6. संन्यासी बनने के लिए घर से भागे थे
स्कूल की पढ़ाई खत्म होते ही प्रधानमंत्री मोदी संन्यासी बनने के लिए घर से भाग गए थे। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण आश्रम सहित देश के कई जगहों पर गए। हिमालच में कई दिन तक साधु संतों के साथ रहे। तब उन्हें संतों ने कहा कि राष्ट्र की सेवा बगैर संन्यास धारण किए भी की जा सकती है। इसके बाद वह वापस गुजरात पहुंचे और उन्होंने संन्यास धारण करने का फैसला त्याग दिया।
7. 1978 में संघ के पूर्ण प्रचारक बने
नरेंद्र मोदी बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस से जुड़ गए थे। मोदी संघ के कार्यक्रमों में प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाते थे। आरएसएस नेताओं के ट्रेन और बस में रिजर्वेशन का जिम्मा उन्हीं के पास था। 1978 में वह संघ के पूर्ण प्रचारक बन गए थे।
8. पतंगबाजी भी पसंद
नरेंद्र मोदी को पतंगबाजी करना काफी पसंद है। गुजरात में मुख्यमंत्री रहते हुए वह पतंगबाजी का बड़ा महोत्सव कराते थे।
9. समय के पाबंद 
प्रधानमंत्री मोदी समय के बहुत पाबंद हैं। तय समय पर ही वह सारे काम करने की कोशिश करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए नियमित योग करते हैं। इसके अलावा ध्यान भी नियमित करते हैं।
10. लता मंगेशकर का गीत पसंद है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ज्यादा फिल्मों का शौक नहीं है। हालांकि वह लता मंगेशकर के गीतों को पसंद करते हैं। उनका गाया गाना, ‘हो पवन वेग से उड़ने वाले घोड़े…’ मोदी को काफी अच्छा लगता है।
11. इमरजेंसी में सरदार बन गए थे मोदी
1975 में जब आपातकाल की घोषणा हुई तो मोदी युवा अवस्था में थे। उस दौरान संघ के स्वयंसेवी के तौर पर उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान पुलिस से बचने के लिए उन्होंने सरदार का रूप धारण कर लिया था। इसके जरिए ढाई साल तक वह पुलिस को छकाते रहे।
12. खुद बनाते थे खाना, साफ-सफाई भी करते थे
संघ में प्रचारक के तौर पर नरेंद्र मोदी अपना काम खुद से ही करते थे। वह खुद से अपने लिए खाना बनाते थे। अहमदाबाद संघ कार्यालय में रहने के दौरान वह खुद और दूसरों के लिए रोज चाय बनाते थे। साफ-सफाई भी करते थे। इसके अलावा बुजुर्ग स्वयंसेवियों के कपड़े भी मोदी ही साफ करते थे।
13. पूरी तरह से शाकाहारी
पीएम मोदी ने युवा अवस्था के दौरान नशे के खिलाफ अभियान भी चलाया था। कहा जाता है कि आज तक उन्होंने सिगरेट, शराब को हाथ तक नहीं लगाया। मोदी पूरी तरह से शाकाहारी हैं।
14. कुर्ते की बांह को छोटी करवा लेते थे
नरेन्द्र मोदी जब संघ में थे, तभी से कुर्ते की बांह को छोटी करवा लेते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे कुर्ता ज्यादा गंदा नहीं होता था और आरामदायक भी रहता था। आज वही कुर्ता मोदी ब्रांड बन गया है।
15. जब अटल जी से बोले- मैं श्मशान में हूं
2001 की बात है। गुजरात में तत्कालीन मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल की सेहत खराब होने लगी थी। तब नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय संगठन मंत्री थे। तब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी थे। अचानक अटल जी ने मोदी को फोन किया। उस वक्त मोदी एक सीनियर कैमरामैन गोपाल बिष्ट के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पर थे।

अटल जी ने पूछा- ‘भई कहां हो? इस पर मोदी ने जवाब दिया कि ‘मैं तो श्मशान घाट पर हूं।’ फिर अटलजी ने कहा, ‘तुम श्मशान में हो तो मैं तुमसे अभी क्या बात करूं। शाम को चाय पर आओ, फिर बात करते हैं।’ जब मोदी ने अटल जी से मुलाकात की तो उन्होंने मजाक में मोदी से कहा, ‘दिल्ली ने तुम्हें बहुत मोटा कर दिया है। तुम्हें गुजरात वापस जाना चाहिए।’ इसके बाद ही मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बना दिया गया।

बताया जाता है कि तब आडवाणी मोदी के अनुभव को लेकर चिंतित थे। इसलिए उन्होंने पहले मोदी को उप-मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर मोदी ने आपत्ति जताई और एक सिरे से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर कमान देनी है तो पूरी तरह से दी जाए, नहीं तो किसी और को दे दें। हालांकि, बाद में सभी लोग मोदी की बात मान गए।

16. बॉलीवुड की इस फिल्म से मिली प्रेरणा
एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, ‘एक बार मैं अपने मित्रों और अध्यापकों के साथ मशहूर हिंदी फिल्म गाइड देखने गया, जो आरके नारायण के एक उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म के बाद मैं दोस्तों के साथ एक गहरी बहस में पड़ गया। मेरा तर्क था कि फिल्म का मूल विषय यह था कि अंत में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी अंतरात्मा से मार्गदर्शन मिलता है। लेकिन मैं उम्र में छोटा था, मेरे दोस्तों ने मुझे गंभीरता से नहीं लिया।’

गाइड फिल्म ने उनके ऊपर एक और छाप छोड़ी। वह थी सूखे की सच्चाई और पानी की कमी से किसानों में दिखने वाली निरीहता। बाद में जब उन्हें मौका मिला, तो उन्होंने गुजरात में अपने कार्यकाल का एक बड़ा भाग जल संचय प्रणाली को एक संस्थागत रूप देने में लगाया। यह एक ऐसी परियोजना है जिसे वे प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र स्तर पर भी लेकर आए।

17. दूरदर्शन के कैमरामैन की जान बचाई
बात 30 अगस्त 2016 की है। प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के जामनगर में सौनी योजना की शुरूआत करने पहुंचे थे। ये एक सिंचाई परियोजना है, जिससे सौराष्ट्र में पानी की किल्लत दूर हुई। मोदी को बांध से पानी का प्रवाह शुरू करने के लिए एक बटन दबाना था। इसी बीच उनकी नजर बांध की दूसरी तरफ गई। यहां दूरदर्शन के कुछ पत्रकार और कैमरामैन कार्यक्रम को कवर कर रहे थे। मोदी ने ये देखते ही चिल्लाते हुए हटने को कहा। जैसे ही कैमरामैन वहां से हटे, वहां तेज बहाव का पानी आ गया।

Share :
Previous Article

Himachal News: 30 नेताओं के आपराधिक मामले ...

Next Article

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक: सोलन पहुंची ट्रेन

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himalayas
    राष्ट्रीय

    3 डिग्री तापमान बढ़ने पर हिमालय के 90% हिस्से को साल भर सूखे का करना पड़ेगा सामना, अध्ययन में सामने ...

    February 29, 2024
    By hinditvnews
  • Jaish Al Adal (1)
    India Newsराष्ट्रीय

    Jaish al Adl की इन हरकतों से नाराज होकर ईरान ने किया पाकिस्तान में घुसकर हमला, जानें क्या करता है ...

    January 17, 2024
    By hinditvnews
  • G20 India
    राष्ट्रीय

    जी-20 के निमंत्रण पत्र में डर गई मोदी सरकार

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • Anantnag Encounter Live News Today
    राष्ट्रीय

    अनंतनाग मुठभेड़:एक और घायल जवान की मौत

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • Untitled Design
    राष्ट्रीय

    उड़ान भरने से पहले बार-बार वॉशरूम जाने पर महिला को फ्लाइट से ‘बाहर’ निकाला, सोशल मीडिया पर यात्री ने निकाली ...

    February 16, 2024
    By hinditvnews
  • kerala
    keralaWeatherराष्ट्रीय

    DGP और चीफ सेक्रेटरी के साथ वायनाड रवाना हुए सीएम विजयन, प्रभावित इलाके की करेंगे समीक्षा; 167 की मौत

    August 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Nadda
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एम्स बिलासपुर में वीआरडीएल की शिलान्यास, खतरनाक वायरस जांच शुरू

  • Download (15)
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सीएम ने चॉपर भेजकर बड़ा भंगाल से बीमार महिला को किया एयरलिफ्ट, बेटे बोला- सरकार ने बचा दी मां की जान

  • Taxi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की बड़ी घोषणा

Timeline

  • July 28, 2026

    Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • July 28, 2026

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • July 28, 2026

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • July 28, 2026

    Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • July 28, 2026

    Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent ...

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Fischer Earthquake Proof Retrofitting Solutions Tested To Offer Stability Under Seismic Influence

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Vibe Drive Unveils One Of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.