Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›पेपर लीक आशंका: कई अभ्यर्थियों ने एक घंटे तक OMR शीट में नहीं लगाया टिक

पेपर लीक आशंका: कई अभ्यर्थियों ने एक घंटे तक OMR शीट में नहीं लगाया टिक

By hinditvnews
May 20, 2025
31
0
Arrest

Himachal: पेपर लीक होने की आशंका, पकड़े गए कई अभ्यर्थियों ने एक घंटे तक ओएमआर शीट में नहीं लगाया था एक भी टिक

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 20 May 2025

Shimla Exam Cheating Case: शिमला में पकड़े गए अभ्यर्थियों ने खुलासा किया कि उन्हें नकल गिरोह ने सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये प्रश्न पत्र के सीरीज नंबर बताने कहा था।

नवोदय विद्यालय समिति के गैर-शिक्षण पदों के लिए देशभर में आयोजित भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका है। पुलिस जांच में ऐसे तथ्य सामने आ रहे हैं। पकड़े गए अभ्यर्थियों ने खुलासा किया कि उन्हें नकल गिरोह ने सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये प्रश्न पत्र के सीरीज नंबर बताने कहा था। इसके बाद प्रश्नवार उत्तर बताए जाने थे। इससे पुलिस को शक है की नकल गिरोह के पास पहले से ही प्रश्नपत्र की जानकारी थी। जांच में पता चला कि पकड़े गए ज्यादातर अभ्यर्थियों की ओएमआर शीट परीक्षा का समय शुरू होने के आधे से एक घंटे बाद तक खाली थी। एक भी टिक नहीं लगाया था।

आशंका है कि अभ्यर्थियों से एक साथ प्रश्नपत्र हल करवाए जाने थे। अब पुलिस नकल गिरोह के सरगना की गिरफ्तारी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में छह एफआईआर दर्ज कर 39 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली से संबंधित हैं। ज्यादातर अभ्यर्थी हरियाणा से हैं। अभ्यर्थियों में 35 पुरुष और पांच महिलाएं हैं। सोमवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक से चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एएसपी रतन सिंह नेगी की अगुवाई में एसआईटी गठित की है। बता दें कि रविवार को शिमला के छह परीक्षा केंद्रों में एक के बाद एक 39 अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पकड़े गए थे।

दो उम्मीदवार भाग निकले, एक और फर्जी अभ्यर्थी पकड़ा
पुलिस का कहना है कि जांच के समय दो उम्मीदवार परीक्षा के बीच ही भाग गए। उम्मीदवारों को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन मंदीप कुमार रोल नंबर 111222071 और अमन रोल नंबर 111222036 परीक्षा सेंटर की दीवार फांदकर भाग गए। इसी तरह एक सेंटर में एक और फर्जी अभ्यर्थी भी पकड़ा है। जतिन निवासी गांव बुड़ाबथरी तहसील शिकवाबाद जिला फिरोजाबाद यूपी का शख्स आलोक शर्मा के स्थान पर परीक्षा में उपस्थित हुआ था।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हाईकोर्ट: लिपिकीय त्रुटि पर ही बदलेगी जन्मतिथि

Next Article

उत्तराखंड मौसम: पहाड़ों में तेज बारिश का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mahra
    उत्तराखण्ड

    Kedarnath By-Election: प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस की 24 को दिल्ली में बैठक

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Sansar
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: संसार चंद म्यूजियम चोरी मामले में मैनेजर गिरफ्तार, सीसीटीवी से सुलझा केस

    February 24, 2025
    By hinditvnews
  • Gucchi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: गुच्छी मशरूम अब लोग खुद उगा सकेंगे, औषधीय गुण से भरपूर

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    85 दिन बाद आज शिमला पहुंचेगी ट्रेन

    October 2, 2023
    By hinditvnews
  • HRTC
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकारी नाैकरी: एचआरटीसी में भर्ती होंगे 350 चालक

    October 18, 2024
    By hinditvnews
  • Yamunotri
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

    April 3, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • E Sycle
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: एनआईटी हमीरपुर के विद्यार्थियों ने तैयार की स्मार्ट ई-साइकिल

  • balley bridge
    हिमाचल प्रदेश

    कोलकाता से अगले महीने आएंगे वैली ब्रिज

  • 27
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार, भूस्खलन से 79 सड़कें ठप

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.