Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

हरियाणा
Home›हरियाणा›बस-ट्रक ड्राइवर हो जाएं सावधान! यदि नहीं की लेन में ड्राइविंग तो भुगतना होगा अंजाम

बस-ट्रक ड्राइवर हो जाएं सावधान! यदि नहीं की लेन में ड्राइविंग तो भुगतना होगा अंजाम

By hinditvnews
January 5, 2024
383
0
Bus

बस-ट्रक ड्राइवर हो जाएं सावधान! यदि नहीं की लेन में ड्राइविंग तो भुगतना होगा अंजाम, जानें हरियाणा में क्या नियम हुआ लागू

हरियाणा में लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने वाले ट्रक-बसों सहित अन्य कामर्शियल वाहन चालकों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ट्रांसपोर्ट यूनियनों से संपर्क करते हुए वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। यदि वाहन चालक ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

HIGHLIGHTS

  1. लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने वाले बस-ट्रक चालकों पर दर्ज होगी एफआईआर
  2. ‘नशा मुक्त गांव’ की पहल हुई शुरू
  3. महिलाएं संभाल रहीं नशा मुक्ति की कमान

चंडीगढ़। Haryana News:  हरियाणा में लेन ड्राइविंग की अवहेलना करने वाले ट्रक-बसों सहित अन्य कामर्शियल वाहन चालकों पर एफआइआर दर्ज की जाएगी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को ट्रांसपोर्ट यूनियनों से संपर्क करते हुए वाहन चालकों को लेन ड्राइविंग की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नशा मुक्त गांव’ की पहल हुई शुरू

पुलिस महानिदेशक ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से महिला सुरक्षा, ग्राम प्रहरी, नशा मुक्ति और फीडबैक सेल पर ग्राउंड रिपोर्ट ली। डीजीपी ने कहा कि प्रदेश को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। इसी कड़ी में ‘नशा मुक्त गांव’ की ऐतिहासिक पहल शुरू की गई है।

महिलाएं संभाल रहीं नशा मुक्ति की कमान

फतेहाबाद जिला के 10 गांवों में महिलाओं का समूह तैयार किया गया जो देर रात्रि गांव में घूम कर नशा करने वाले लोगों पर निगरानी रखता है। इन गांवों में नशा मुक्ति की कमान महिलाएं संभाल रही हैं। महिलाओं द्वारा सूचना एकत्रित करते हुए पुलिस को इसकी जानकारी दी जाती है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इन 10 गांवों में मताना, कुम्हारिया, भोडा होशनाक, ढाणी ठोबा, ढाणी चानन, खान मोहम्मद, बनावाली सोत्तर, सिरढान, गिल्लाखेड़ा और बनावली शामिल हैं।

पढ़ाई और खेलों में आगे आना चाहते हैं युवा

इन गांवों के युवाओं ने खुद को पढ़ाई और खेलों से तथा बड़े व बुजुर्गों ने खुद को काम धंधे व खेती बाड़ी से जोड़कर नशे को अलविदा करने का संकल्प किया है जोकि दूसरे गांव के लिए प्रेरणा स्रोत है। डीजीपी ने इस पहल की सराहना करते हुए अन्य जिलों को भी इस दिशा में सार्थक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस महानिदेशक ने क्या दिए निर्देश?

पुलिस थानों में स्थापित फीडबैक सेल की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फीडबैक सेल की मॉनिटरिंग करें। यदि किसी शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस की कार्रवाई को लेकर असंतुष्टि व्यक्त की जाए तो उससे असंतुष्टि का कारण अवश्य पूछें। यदि शिकायतकर्ता फोन नहीं उठाता तो उससे मैसेज करते हुए संपर्क करें।

महिलाओं की सुरक्षा को सख्त करने का दिया निर्देश

ग्राम प्रहरी योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए डीजीपी ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर ग्राम प्रहरी छेड़छाड़ वाले हॉटस्पाट क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए कार्य करें। ग्राम प्रहरी महिलाओं से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रो में छेड़छाड़ संबंधी फीडबैक लेते हुए आवश्यक कदम उठाएं।

Share :
Tagsnews of bus and truck drivernews of gurugramnews of haryananewws of chandigarh
Previous Article

नहीं रहे जत्थेदार बलवंत सिंह, मुक्‍तसर के ...

Next Article

अंबाला में पंच ने सरपंच को घर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murder
    हरियाणा

    Kurukshetra: पिहोवा की दीवान कॉलोनी में घर में घुसकर युवक की चाकू मारकर हत्या

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    Karnal: दुष्कर्म के आरोपी ने गर्दन काटकर किया आत्महत्या का प्रयास

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Jaipur Highway
    हरियाणा

    Gurugram : हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लगा ट्रैफिक जाम

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    हरियाणा

    Panipat Accident: दुकान से सामान खरीद लौट रही महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Vande Bharat
    हरियाणा

    Karnal:: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आई लड़की, गई जान

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Monu manesar
    हरियाणा

    पुलिस ने मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पकड़ा

    September 12, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Sanjay
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    संजय कुमार ने माउंट मकालू फतह कर लहराया तिरंगा

  • 10 02 2024 1169
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोक निर्माण विभाग: हिमाचल में अब 51 नहीं, 20 दिन में होंगे विकास कार्यों के टेंडर

  • Weather update
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, एक सप्ताह तक खराब रहेगा मौसम

Timeline

  • October 30, 2026

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • October 30, 2026

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Amit

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.