Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›बादल फटने से नोगली-तकलेच सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त, मनाली-लेह हाईवे पर भूस्खलन

बादल फटने से नोगली-तकलेच सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त, मनाली-लेह हाईवे पर भूस्खलन

By hinditvnews
August 17, 2024
147
0
uttrakhand

बादल फटने से नोगली-तकलेच सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश ने तबाही मचाई है। राज्य में शनिवार सुबह 10:00 बजे तक भूस्खलन से एक नेशनल हाईवे व 132 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप थी। इसके अतिरिक्त – 1235 बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। राज्य में 10 जल आपूर्ति योजनाएं भी बाधित चल रही हैं। शिमला, ऊना, मंडी, कुल्लू व हमीरपुर जिले में सबसे ज्यादा बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। सड़कें, बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
दुकानों और मकानों को खाली करवाया
रामपुर उपमंडल के डमराली नाले में शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे बादल फटने से नाले का जलस्तर बढ़ने से नोगली-तकलेच सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया। प्रशासन ने नोगली खड्ड के नजदीक अलर्ट जारी कर दिया है। नोगली बाजार की कुछ दुकानों और मकानों को खाली करवा दिया गया है।  खड्ड के किनारे के लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। छह पंचायतों में बिजली गुल है। टावर को नुकसान पहुंचने से मोबाइल सिग्नल भी नहीं है।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची है। देर रात उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी नोगली पहुंचे। उपायुक्त ने डमराली में फटे बादल से नाले में बढ़े पानी की स्थिति का जायजा लिया।  उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि इस घटना से अभी तक जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कहा कि  जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। डमराली और तकलेच में बादल फटने से देर शाम को भारी बारिश हुई।इससे तकलेच के ऊपर वाले हिस्से डमराली में बादल फटने से पानी का सैलाब साथ लगते नाले में आ गया। तकलेच वासियों ने इस नाले की गड़गड़ाहट साफ सुनी। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गए। एसडीएम निशांत तोमर ने बताया कि मौके पर टीम नहीं पहुंच पाई है क्योंकि एक जगह से सड़क टूट गई है। लेकिन स्थानीय पंचायत प्रधान से फोन पर बात हुई है। उन्होंने किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना को लेकर इंकार किया है।

धुंधी के समीप मनाली–लेह हाईवे पर भूस्खलन, सड़क धंसी
उधर, धुंधी के समीप भूस्खलन के कारण मनाली-लेह हाईवे यातायात के लिए  बाधित हो गया है। प्रशासन ने सोलंगनाला में ही वाहनों को रोक दिया है। बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने के लिए लगाई गई है। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि वाहनों को सोलंगनाला में रोका गया है। हालांकि अपातकालीन वाहनों को चलाने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 निगुलसरी के पास हाईवे बाधित 
जिला किन्नौर को जोड़ने वाला एनएच-पांच निगुलसरी में बार-बार बंद होने से वाहन चालक, बागवान और सैलानी परेशान हो गए हैं। निगुलसरी के पास शुक्रवार को सड़क का लगभग 50 मीटर हिस्सा धंस गया। इस कारण एनएच पूरी तरह से बंद है। डीएसपी भावानगर राजकुमार ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि बिना जरूरी काम के बरसात में यात्रा न करें। एक्सईएन एनएच प्राधिकरण केएल सुमन ने बताया कि रात को लाइटों की व्यवस्था कर मशीनों से सड़क बहाल  करने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार ने कहा कि जब तक सड़क पूरी तरह से दुरुस्त नहीं होती, तब तक निगलुसरी के पास  शाम 7:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। आपात सेवाएं जारी रहेंगी।

नयना देवी में 108.2 मिलीमीटर बारिश
शुक्रवार रात को नयना देवी में 108.2, हमीरपुर 76.0, पालमपुर 68.0, ऊना 67.2, गोहर 65.0, बग्गी 48.8, बिलासपुर 40.8, धर्मशाला 40.2, मालरांव 40.0, सुंदरनगर 10.0, नाहन 18.6, मनाली 18.0, जुब्बड़हट्टी 35.0, भरमौर 12.0, बरठीं 19.6, पांवटा साहिब 20.8, सराहन 32.0, शिमला 8.9 व देहरा गोपीपुर में 34.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज से एक 23 अगस्त तक कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। स्थानीय लोगों को पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 16.9, सुंदरनगर 21.4, कल्पा 12.5, धर्मशाला 18.5, ऊना 21.2, नाहन 24.7, सोलन 21.5, मनाली 16.9, कांगड़ा 21.3, मंडी 22.6, बिलासपुर 23.1, हमीरपुर 22.8, चंबा 23.4, रिकांगपिओ 16.2, कसौली 19.2, पांवटा साहिब 26.0 व मशोबरा में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Share :
Tagshimachal
Previous Article

रामपुर में बादल फटने से तबाही, 4 ...

Next Article

मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी उम्मीदवारों को प्रवेश में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Rain News Latest
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rains: बारिश बनी ‘जी का जंजाल’, हिमाचल में 50 सड़कें बंद; चार जिलों में तेज वर्षा और तूफान का ...

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Landslide In Himachal: हिमाचल में 250 स्थानों पर भूस्खलन की संभावना सबसे ज्यादा, इंजीनियरों को किया अलर्ट

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अभिनंदन ठाकुर बने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस हाईकमान ने दी नियुक्ति

    August 14, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukhu Kangra Visit: आज फतेहपुर और चंबा दौरे पर सीएम सुक्खू, जनता को 203 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट की ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 10 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, जानें सभी कंपनियों के नए दाम

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • Images (8)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: डैमेज कंट्रोल करने शिमला पहुंचे पर्यवेक्षकों ने टटोली मंत्रियों, विधायकों की नब्ज

    February 29, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: शिक्षकों को TGT पदनाम पर पदोन्नति लाभ से इन्कार

  • Congress
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Election 2024: चुनाव के लिए उम्मीदवारों को जल्द टिकट वितरण करेगी कांग्रेस, दस हजार रुपए रखी गई आवेदन की फीस

  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्कूलों में अप्रैल, कॉलेजों में 1 मई से होंगे तबादले

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.