Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

CHANDIGHARपंजाब
Home›CHANDIGHAR›मोहाली एयरपोर्ट पर लगेगी भगत सिंह की 35 फीट ऊंची प्रतिमा, CM मान ने किया एलान

मोहाली एयरपोर्ट पर लगेगी भगत सिंह की 35 फीट ऊंची प्रतिमा, CM मान ने किया एलान

By hinditvnews
August 17, 2024
158
0
punjab

मोहाली एयरपोर्ट पर लगेगी भगत सिंह की 35 फीट ऊंची प्रतिमा

मुख्यमंत्री भगवत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बलिदानी भगत सिंह के नाम पर रखा और अब हवाई अड्डे को जाने वाली सड़क पर बलिदानी भगत सिंह की 35 फीट ऊंची प्रतिमा भी 28 सितंबर को स्थापित की जाएगी।गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भारतीय वायुसेना स्टेशन हलवारा में बन रहे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा है।

आजादी में योगदान देने वाले बलिदानियों को याद किया

उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाबियों के अद्वितीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजादी आंदोलन के दौरान पंजाबियों ने सबसे अधिक बलिदान दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की खातिर शहादत प्राप्त करने वाले और पंजाब से निर्वासित होने वालों में 80 प्रतिशत से अधिक लोग पंजाब के थे।उन्होंने कहा कि बाबा राम सिंह, बलिदानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, लाला लाजपत राय, शहीद उधम सिंह, करतार सिंह सराभा, दीवान सिंह काले पानी और अन्य महान नायकों ने आजादी प्राप्त करने के लिए अपने खून की एक-एक बूंद बहा दी।उन्होंने पंजाबियों से महान गुरु साहिबानों की शिक्षाओं का पालन करते हुए दूषित होते पर्यावरण की रोकथाम के लिए व्यापक जन आंदोलन चलाने का आह्वान किया।

‘गुरुवाणी की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए’

गुरबाणी की पंक्ति पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान गुरुओं ने हवा (पवन) को गुरु, पानी को पिता और जमीन (धरती) को माता का दर्जा दिया है।भगवंत मान ने कहा कि अब समय आ गया है, जब हमें राज्य के पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेते हुए राज्य के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए गुरुवाणी की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए।

नशे के खिलाफ सीएम मान सख्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की हुई है और इस संबंध में किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक 14,381 नशा तस्करों को जेल भेजा जा चुका है और 10,393 एफआईआर दर्ज की गई हैं।उन्होंने कहा कि 379 नशा तस्करों की 173 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है और आगे की कार्रवाई भी जारी है। भगवंत मान ने कहा कि बहुत संतोषजनक बात है कि नशा तस्करों के खिलाफ सजा की दर 83 प्रतिशत है।

72 प्रतिशत नहरी पानी सिंचाई के लिए उपयोग किया जा रहा- भगवंत मान

उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में आई थी, तो केवल 21 प्रतिशत नहरी पानी सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता था। उन्होंने कहा कि बहुत गर्व की बात है कि अब 72 प्रतिशत नहरी पानी सिंचाई के लिए उपयोग किया जा रहा है।भगवंत मान ने कहा कि टेलों पर किसानों के लिए नहरी पानी पहुंचाया गया है, जो दशकों से नहरी पानी को तरस रहे थे और हमारे इस प्रयास से भूजल की बचत होगी।

मालवा नहर का निर्माण कार्य शुरू

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार उनकी सरकार ने राज्य में मालवा नहर के निर्माण का काम शुरू किया है। सरकार इस महत्वपूर्ण परियोजना पर लगभग 2300 करोड़ रुपए खर्च करेगी, जो राज्य की लगभग दो लाख एकड़ भूमि की सिंचाई की जरूरतों को पूरा करेगी।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक और नई कंडी नहर का निर्माण किया जा रहा है, जिससे 11 हजार एकड़ भूमि को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि धार कलां में 206 मेगावाट की क्षमता वाले बांध की स्थापना भी की जा रही है और आने वाले दिनों में यह बांध लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा।आम आदमी क्लीनिकों ने स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति ला दी है। उन्होंने कहा कि अब तक दो करोड़ से अधिक लोग इन क्लीनिकों का लाभ ले चुके हैं और 95 प्रतिशत मरीज बीमारी से मुक्त हो चुके हैं। पंजाब के हर तीसरे व्यक्ति ने इन क्लीनिकों का लाभ उठाया है।118 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को स्कूल आफ एमिनेंस के रूप में स्थापित किया जा रहा है, जहां हर प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 1080 करोड़ रुपये की लागत से निजी कंपनी जीवीके पावर की स्वामित्व वाले गोइंदवाल पावर प्लांट को खरीदकर सफलता की नई कहानी लिखी है।

बिजली समस्या के लिए कही थी ये बात

भगवंत मान ने कहा कि पछवाड़ा से प्राप्त कोयले का उपयोग केवल सरकारी थर्मल प्लांटों के लिए किया जा सकता है, जिससे इन प्लांटों द्वारा खरीदे जाने पर यह कोयला यहां भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, और इस प्रकार राज्य में बिजली की कमी कोई समस्या नहीं बनेगी। वर्ष 2022 में लोगों को मुफ्त बिजली देने की सुविधा शुरू की गई थी और इस समय 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है।

हाईवे पर होने वाले हादसे रोकने के लिए होगा काम

सरकार ने देश भर में अपनी तरह का पहला समर्पित सड़क सुरक्षा बल स्थापित किया है ताकि राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाले सड़क हादसों में अनमोल जानों की रक्षा की जा सके और सुरक्षा बढ़ाई जा सके।फरवरी में अपनी शुरुआत से अब तक इस बल ने पिछले साल की तुलना में सड़क हादसों में लगभग 1300 कीमती जानें बचाई हैं। यह बल 4200 किलोमीटर लंबी राजमार्गों पर तैनात किया गया है। अपने निर्धारित क्षेत्रों में गश्त करने के साथ-साथ यह बल यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने का भी काम कर रहा है।

मान ने कहा- 2023 में नई खेल नीति लागू की

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने खेलों के क्षेत्र में पंजाब की शान को पुनः स्थापित करने के लिए वर्ष 2023 में नई खेल नीति लागू की। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक खेलों में शानदार प्रदर्शन किया, जिससे खेल नीति की विशिष्टता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि हाकी में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब के हैं।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खेडां वतन पंजाब दीयां-3 का आयोजन 28 अगस्त से करने की घोषणा की, जिससे राज्य में खेल गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अब तक 44667 युवाओं को विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां दी हैं।

 

Share :
Tagspunjab
Previous Article

पूर्व प्राचार्य संदीप घोष से सीबीआई ने ...

Next Article

गुरुग्राम: एंबिएंस मॉल को बम से उड़ाने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Punjab
    election 2024rajnithiपंजाब

    पूर्व सीएम हुड्डा के बयान पर महावीर फोगाट का पलटवार, कहा- विनेश को राज्यसभा भेजना केवल राजनीतिक स्टंट

    August 8, 2024
    By hinditvnews
  • punjab
    पंजाब

    जगरांव में हादसा: बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन पेड़ से टकराई, एक बच्चे की मौत, भड़के लोगों ने ...

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • 1kejriwal
    पंजाब

    1205 पुलिस कर्मियों को मिले नियुक्ति पत्र: अरविंद केजरीवाल का एलान-पंजाब पुलिस

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    CHANDIGHAR

    चंडीगढ़ ने सौर ऊर्जा में कई बड़े राज्यों को पछाड़ा, पैदा कर रहा 65.52 मेगावाट बिजली

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • punjab
    पंजाब

    Punjab: जालंधर उपचुनाव में एकतरफा जीत के बाद आम आदमी पार्टी में उत्साह, निकाय चुनाव में भुनाने की तैयारी

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • Indian Army
    army bhartiपंजाब

    पंजाब के युवाओं के लिए बेहतर मौका: सेना और पुलिस भर्ती के लिए फ्री ट्रेनिंग, ये दस्तावेज लाएं साथ

    July 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dead Body
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पालमपुर कॉलेज में छात्रा ने लगाई फांसी, जांच जारी

  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, महिला गिरफ्तार

  • Fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सावधान! आईफोन छूट वाले विज्ञापन बना सकते हैं कंगाल

Timeline

  • August 1, 2026

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

  • August 1, 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

  • August 1, 2026

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

  • August 1, 2026

    Hair Drama Co. Joins Global Luxury Houses at Nordstrom in Landmark U.S. Retail Debut

  • August 1, 2026

    Major General Gaurav Gautam Inspires NCC Cadets at Galgotias University to Combine Discipline, Patriotism and Modern Technology in Service of the Nation

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • From Achievement To Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    From Achievement to Possibility: Class 12 Student Achievers Make Somaiya Vidyavihar University Proud

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Parimatch Sports Becomes Official Sponsor Of Colombo Kaps For Lpl 2026

    Parimatch Sports Becomes Official Sponsor of Colombo Kaps for LPL 2026

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    Gold Coast Films Launches Bharat Runway Tour

    By hinditvnews
    August 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.