Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Weatherउत्तराखण्ड
Home›Weather›रेस्क्यू में खर्च पौने दो करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, 17 दिन तक फंसे थे 41 श्रमिकों

रेस्क्यू में खर्च पौने दो करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, 17 दिन तक फंसे थे 41 श्रमिकों

By hinditvnews
August 24, 2024
142
0
uttrakhand

रेस्क्यू में खर्च पौने दो करोड़ का नहीं हुआ भुगतान

नौ माह पूर्व उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन तक फंसे रहे 41 श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू होने पर राज्य व केंद्र सरकार की खूब वाहवाही हुई थी।एक अनुमान के मुताबिक इस रेस्क्यू में 100 करोड़ से अधिक खर्च हुए। इसमें से 1.77 करोड़ की धनराशि उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने लाजिस्टिक पर खर्च की थी। लेकिन, अब भुगतान के लिए संबंधित व्यवसायी और संस्थाएं जिला प्रशासन का चक्कर काट रही हैं।जिला प्रशासन को एनएचआइडीसीएल (नेशनल हाइवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन) की ओर से भुगतान किया जाना है, जो अभी तक नहीं हुआ। जबकि, पिछले नौ माह में उत्तरकाशी के जिलाधिकारी कार्यालय से भुगतान के लिए सात बार एनएचआडीसीएल को पत्र भेजा जा चुका है।

निर्माणाधीन सुरंग में बीते वर्ष 12 नवंबर को हुआ था भूस्खलन

चारधाम परियोजना (आलवेदर रोड) के अंतर्गत यमुनोत्री हाईवे पर सिलक्यारा-पोलगांव-बड़कोट के बीच 4.5 किमी लंबी निर्माणाधीन सुरंग में बीते वर्ष 12 नवंबर को भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन से सुरंग के अंदर 41 श्रमिक 17 दिन तक फंसे रहे, जिन्हें निकालने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का बचाव अभियान चला। तब जाकर श्रमिक सकुशल निकाले जा सके।बचाव अभियान में लाजिस्टिक उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन व उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लेकिन, लाजिस्टिक उपलब्ध कराने में जो खर्चा हुआ, उसका भुगतान करने के बजाय एनएचआइडीसीएल फाइल दबाए बैठा है।जिलाधिकारी उत्तरकाशी डा. मेहरबान सिंह बिष्ट की ओर एनएचआइडीसीएल को सातवां पत्र 27 जुलाई 2024 को भेजा गया, जिसमें कहा गया कि होटल, वाहन चालक, विभिन्न संस्थाएं व व्यवसायी भुगतान न किए जाने की शिकायत लगातार जिला प्रशासन से कर रहे हैं। लिहाजा, लाजिस्टिक पर खर्च हुई धनराशि का अविलंब भुगतान किया जाए।

इन मद में खर्च हुई धनराशि

  • बचाव अभियान में शामिल विशेषज्ञों पर
  • श्रमिकों के स्वजन के खाने-ठहरने व्यवस्था पर
  • श्रमिकों को एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजने पर
  • पेड़ों के पातन और पौधा रोपण पर
  • पानी की निकासी के लिए लाइन बिछाने पर
  • रेस्क्यू कार्य में लगी मशीनों के संचालन को ट्रांसफार्मर व बिजली लाइन बिछाने पर
  • पेयजल निगम द्वारा उपलब्ध करवाए गए 800 व 900 एमएम व्यास के पाइप पर
  • पुलिस कर्मियों के रहने-खाने पर
  • रेस्क्यू में जुटे कर्मियों के लिए खाने की व्यवस्था व वाहनों के ईधन पर
  • परिवहन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों पर

प्राकृतिक नहीं था हादसा

सिलक्यारा सुरंग में हुई घटना मानव जनित आपदा थी। यह हादसा प्राकृतिक आपदा की श्रेणी में शामिल नहीं है। इसलिए राज्य व केंद्र सरकार ने आपदा राहत कोष से रेस्क्यू की राशि का भुगतान करने से इनकार कर दिया। जिन विभागों ने बचाव अभियान में लाखों की धनराशि खर्च की, वह अब विभागों के गले पड़ी हुई है।सूत्रों के अनुसार इस पूरे रेस्क्यू अभियान में राज्य व केंद्र की सभी एजेंसियों की ओर से 100 करोड़ से अधिक खर्च हुए। इस घटना से परियोजना के पूरे होने में जो विलंब हुआ, उससे बजट भी बढ़ गया है।

जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रमुख विभागों की खर्च हुई धनराशि (लाख रुपये में)

  • वन विभाग : 7.47
  • ऊर्जा निगम : 14.15
  • जल संस्थान : 18.86
  • खाद्य आपूर्ति : 5.35
  • जिला प्रशासन : 5.20
  • संभागीय परिवहन : 3.20
  • पेयजल निगम : 46
  • आपदा प्रबंधन (एयरलिफ्ट) : 35
  • पुलिस विभाग : 8.00
Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

STH के डॉक्टरों की मिलीभगत से चल ...

Next Article

मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: सीएम ने विदेश मंत्री को भेजा पत्र, म्यांमार फर्जी नौकरी रैकेट मामले में हस्तक्षेप का किया अनुरोध

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना…पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा

    July 22, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    दून-मसूरी में हुई बारिश, डेढ़ घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे, दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • Baarish
    Weatherउत्तराखण्डमौसम

    Uttarakhand Weather: कई जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- संवेदनशील इलाकों में न जाएं

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • Badrinath
    उत्तराखण्ड

    Badrinath Dham: एक-एक के सिक्के से साधु बन रहे लखपति..

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बंद, यात्री फंसे

    August 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Card
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    राशन कार्ड धारक 31 मार्च तक करवा लें E-KYC

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में GST ट्रिब्यूनल को मंजूरी, चयन प्रक्रिया से रोक हटी

  • Indira
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    खेल का शौक रखने वाले खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.