Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

  • देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

  • उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

  • उत्तराखंड: राज्यपाल के पांच साल पूरे, पांच मिशन को मिली धरातल पर रफ्तार

खेल
Home›खेल›विनेश मामले में सियासत तेजः कांग्रेस ने राज्यसभा में भेजने की बात कही तो सीएम ने चार करोड़ का चला दांव

विनेश मामले में सियासत तेजः कांग्रेस ने राज्यसभा में भेजने की बात कही तो सीएम ने चार करोड़ का चला दांव

By hinditvnews
August 10, 2024
158
0
sport

कांग्रेस ने राज्यसभा में भेजने की बात कही तो सीएम ने चार करोड़ का चला दांव

पेरिस ओलंपिक में फाइनल से पहले अयोग्य घोषित किए जाने के बाद पहलवान विनेश फोगाट के संन्यास लेने की घोषणा पर हरियाणा में सियासी पारा चढ़ गया है। राजनीतिक पार्टियां चुनावी बिसात बिछाने में जुट गई हैं। हरियाणा से आने वाली विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने के मुद्दे को सियासी रंग दिया जाने लगा है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला इस पूरे मामले को साजिश बताकर केंद्र सरकार को घेरने में जुट गए हैं। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा विनेश फोगाट को राज्यसभा में भेजने की बात कहकर हरियाणा में अपने समीकरण सेट करने की कोशिश में है। हुड्डा के इस चाल पर सैनी सरकार ने पलटवार किया। सरकार विनेश को जुझारू बेटी बताकर रजत पदक विजेता की तरह सारी सुविधाएं और स्वागत करने का एलान कर डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।

पूर्व सीएम हुड्डा का उल्टा पड़ता दांव

कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि अगर पार्टी के पास पर्याप्त विधायक होते तो वह विनेश को राज्यसभा भेजते। मगर हुड्डा का यह दांव उल्टा पड़ता दिखाई पड़ रहा है। विनेश के फोगाट के ताऊ ने ही इसे राजनीतिक स्टंट बताया। वहीं, इनेलो ने हुड्डा पर निशाना साधा है। इनेलो के अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भूपेन्द्र हुड्डा की मांग राजनीति से प्रेरित है, पिछले ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने जब गोल्ड जीतकर देश को गर्वित किया तो उस समय हुड्डा ने नीरज को राज्यसभा में भेजने के बजाय अपने बेटे को राज्यसभा क्यों भेजा। क्या भूपेंद्र हुड्डा को उस समय खिलाड़ी या उनसे जुड़ा सम्मान नजर नहीं आया।

वहीं, सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा कि जब आप सरकार में थे तो गीता और बबीता को राज्यसभा क्यों नहीं भेजा। खेल नीति के अनुसार मेडल जीतने के बाद गीता और बबीता को डीएसपी क्यों नहीं बनाया। वहीं, ओलंपिक में हरियाणा के अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक जीता है, मगर उन्हें राज्यसभा भेजने की बात क्यों नहीं की। पिछले साल पहलवानों के आंदोलन में विनेश ही आंदोलन का बड़ा चेहरा थीं। पहलवानों ने महीनों तक दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया था। आंदोलन के दौरान दिल्ली की सड़कों पर उन्हें घसीटते हुए तस्वीरें भी सामने आई थीं।

सैनी डैमेज कंट्रोल में जुटे

कांग्रेस के इस स्टंट पर नुकसान को भांपते हुए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने डैमेज कंट्रोल कोशिश शुरू कर दी। नायब सिंह सैनी ने एलान किया है कि विनेश फोगाट को हरियाणा सरकार ओलंपिक में सिल्वर मेडल विजेता की तरह इनाम, सम्मान और अन्य सुविधाएं देगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की हमारी बहादुर बेटी विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करके ओलंपिक के फाइनल में प्रवेश किया था। किन्हीं भी वजहों से वो भले ही ओलंपिक का फाइनल नहीं खेल पाई हो, लेकिन हम सबके लिए वो एक चैंपियन हैं। विनेश फोगाट का स्वागत और अभिनंदन एक मेडलिस्ट की तरह ही किया जाएगा। सरकार ओलंपिक रजत पदक विजेता को जो सम्मान, इनाम और सुविधाएं देती है वे सभी विनेश फोगाट को भी सम्मान के साथ दिया जाएगा।

ओलंपिक में अधिक वजन के कारण मेडल से वंचित रहना देश के लिए पदक का भारी नुकसान है। साथ ही यह विनेश के लिए व्यक्तिगत रूप से और एक खिलाड़ी के रूप में बहुत बड़ा आघात है। खेल, राजनीतिक और समाज से जुड़े सभी लोगों से निवेदन है कि खेल राष्ट्र के गौरव का विषय है। इसलिए इस विषय पर कोई राजनीत न करें।
हुड्डा ने दांव चलकर जाट समाज की सहानुभूति और ज्यादा बढ़ाने की कोशिश की है। उन्हें पता है कि उनके पास नंबर नहीं है और वह भेज नहीं सकते है।

Share :
Tagsolympice
Previous Article

पंजाब पुलिस को सफलता: 487 किलोग्राम कोकीन ...

Next Article

हिमाचल में बारिश का कहर, 338 सड़कें ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Guhawati Weather
    खेल

    RR vs PBKS Weather Report: गुवाहाटी में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • U19 World Cup 2024 Final
    खेल

    U19 WC 2024: सचिन से लेकर उदय तक, अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में रहा इन 5 भारतीय खिलाड़‍ियों का बोलबाला, फाइनल ...

    February 7, 2024
    By hinditvnews
  • Pakistan
    खेल

    भारत ने टॉस जीतकर फील्डिंग का किया फैसला

    October 14, 2023
    By hinditvnews
  • Ind vs Pak: Rohit Sharma
    खेलराष्ट्रीय

    Ind vs Pak: Rohit Sharma ने Haris Rauf की कूटाई कर अंपायर को क्यों दिखाए थे डोले? खुद कप्तान ने ...

    October 15, 2023
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    खेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IPL 2026: धर्मशाला क्वालीफायर में दिखेगा विराट का जलवा!

    May 19, 2026
    By hinditvnews
  • Team
    खेल

    इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान

    January 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu News
    healthhospitalहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद लिया फैसला

  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सुप्रीम कोर्ट – राज्य सरकार 1999 पेंशन योजना निरस्त कर सकती है

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: एएनएम होम के दोषपूर्ण डिजाइन पर अफसर की जिम्मेदारी तय हो

Timeline

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

  • September 15, 2026

    देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

  • September 15, 2026

    उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की वर्चुअल समीक्षा की

  • September 15, 2026

    उत्तराखंड: राज्यपाल के पांच साल पूरे, पांच मिशन को मिली धरातल पर रफ्तार

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bijli

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Dhami

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rawat

    देहरादून: ED कार्रवाई पर हरीश रावत का पलटवार, जांच आयोग बनाने की मांग

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.