Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Himachal Weather: शिमला में भारी बारिश, राज्य में 280 सड़कें और 703 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, दो दिन ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: शिमला में भारी बारिश, राज्य में 280 सड़कें और 703 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, दो दिन ऑरेंज अलर्ट

By hinditvnews
August 22, 2023
381
0
weather alert

मौसम फिर से बिगड़ गया है। येलो अलर्ट के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह से झमाझम बारिश जारी है।

 

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से बिगड़ गया है। येलो अलर्ट के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह से झमाझम बारिश जारी है। अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 23 व 24 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट है। राज्य के कई भागों में 28 अगस्त को बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।

weather update

उधर, राज्य में मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक तीन नेशनल हाईवे और 280 सड़कें यातायात के लिए बंद थीं। मंडी से सबसे अधिक 162 सड़कें ठप हैं। इसके साथ ही 703 बिजली ट्रांसफार्मर और 106 जलापूर्ति योजनाएं बंद चल रही हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक बिजली ट्रांसफार्मर व जलापूर्ति योजनाएं बंद हैं।

चट्टानें गिरने से रूपी संपर्क मार्ग ठप, लोग परेशान
वहीं, जिला किन्नौर की रूपी वैली को जोड़ने वाले चौरा-रूपी संपर्क मार्ग पर देर रात पहाड़ी दरक गई। मार्ग बंद होने से हजारों लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही है। वहीं, रामपुर-ननखड़ी मुख्य मार्ग एक माह बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाया है। भारी बरसात के चलते मार्ग शरण ढांक में पूरी तरह से क्षतिगस्त हुआ है।

पंडोह डैम का अस्थायी संपर्क मार्ग बंद
कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम का अस्थायी लिंक बीती रात से जारी बारिश के कारण बंद हो गया है। इससे करीब 600 वाहन कैंची मोड़ से लेकर जोगनी माता मंदिर तक फंस गए हैं। इसी प्रकार दूसरी तरफ पंडोह, नौ मील तथा चार मील में करीब 700 वाहन कुल्लू जाने के लिए रुके हैं। मंडी पुलिस के अनुसार सड़क खुलने का समय मौसम की अनुकूल स्थिति पर निर्भर करेगा।

 

10:00 बजे तक कुल्लू से मंडी जाने वाले वाहनों का बजौरा से कमांद की ओर छोड़ा जा रहा है। औट तथा कैंची मोड़, जोगनी माता मंदिर तक फंसे हल्के वाहनों के चालकों को बजौरा से कमांद होते हुए मंडी जाने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा
हिमाचल प्रदेश में चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिले के कुछ जलक्षेत्रों और आसपास में अगले 24 घंटों के दौरान अचानक बाढ़ का खतरा है।

मानसून सीजन में 227 लोगों  ने गंवाई जान

इस बार मानसून सीजन में 24 जून से 21 अगस्त तक 227 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। जबकि 119 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। 331 लोग घायल हुए हैं। राज्य में 2216 घर ढह गए हैं। 9819 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा 300 दुकानों व 4702 गोशालाओं को नुकसान हुआ है। इस दौरान राज्य में भूस्खलन की 130 और अचानक बाढ़ की 60 घटनाएं सामने आई हैं। राज्य में नुकसान का आंकड़ा  8099.46 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है।
Share :
Tagshimachal newshimachal weatherweather of himachal pradeshweather of shimla
Previous Article

ICMR Study: 40 से अधिक उम्र वालों ...

Next Article

हिमाचल प्रदेश को कब मिलेगी राहत? शिमला ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm Sukhu Weather In Chamba
    मंडीमौसमशिमलाहिमाचल प्रदेश

    लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही, प्रदेश में 1162 सड़कें बंद, जोगिंद्रनगर में तीन और शव मिले

    September 3, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    manaliWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather:कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुर

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन में चरवाहे की मौत, कई सड़कें बंद, आज साफ, कल से बारिश

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Images (1)
    हमीरपुर

    BJP पदाधिकारियों ने कांग्रेस विधायकों की ली चुटकी, कहा- बैनर पर खुद के लगाए फोटो अपने CM की लगाना भूले

    August 11, 2023
    By hinditvnews
  • Kiratpur Hiway
    manaliमंडीहिमाचल प्रदेश

    कीरतपुर-मनाली फोरलेन हाईवे हुआ बंद

    August 31, 2023
    By hinditvnews
  • 448 252 22382835 Thumbnail 16x9 Hp1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू बोले- राजनीतिक, भौगोलिक और जनसंख्या की जरूरत पर खुलेंगे नए कार्यालय

    September 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: लाखों की नौकरी छोड़ चिट्टा तस्कर बना सॉफ्टवेयर इंजीनियर

  • himachal tourism
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Snowfall: सितंबर में बर्फबारी

  • Education Himachal 41633d4635a4dfecbee1bf6a3f1c4a46
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आज पदभार नहीं संभालने वाले नवनियुक्त जेबीटी शिक्षकों की जाएगी नौकरी

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.