Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला: बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट

  • हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

  • Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

  • हिमाचल: 26 फरवरी को दिल्ली से शिमला लौटेंगे सीएम सुक्खू, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

  • हिमाचल: रिश्ते से इनकार पर लड़की के घर में आग लगाने वाला गिरफ्तार, 3 दिन का रिमांड

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अमित कश्यप की नियुक्ति

हिमाचल जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण में अमित कश्यप की नियुक्ति

By hinditvnews
December 27, 2025
46
0
Amit

Himachal News: अमित कश्यप हिमाचल प्रदेश जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण सदस्य नियुक्त

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Sat, 27 Dec 2025

भारत सरकार ने अमित कश्यप को हिमाचल प्रदेश जीएसटीअपीलीय न्यायाधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चार वर्षों के लिए है, जिसे कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी।

भारत सरकार ने अमित कश्यप को हिमाचल प्रदेश राज्य पीठ, शिमला स्थित वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है। यह नियुक्ति चार वर्षों की अवधि के लिए की गई है। नियुक्ति आदेश भारत सरकार द्वारा कैबिनेट की नियुक्ति समिति की स्वीकृति के बाद जारी किए गए। इससे पूर्व चयन समिति द्वारा साक्षात्कार लिया गया, जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश ने की।

जीएसटी अधिनियम के तहत देशभर में राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली में राष्ट्रीय जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण और सभी राज्यों में इसकी राज्य पीठों का गठन किया गया है। इन न्यायाधिकरणों का उद्देश्य कर विवादों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करना और कर प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाना है। शिमला में राज्य पीठ के गठन से हिमाचल प्रदेश के करदाताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रशासनिक अनुभव और सेवा भावना के लिए पहचाने जाते हैं अमित कश्यप
अमित कश्यप एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने दिसंबर 2023 में भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्ति ली। अपने लंबे प्रशासनिक करियर में उन्होंने राज्य में कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए। वे उपायुक्त शिमला, निदेशक उद्योग, निदेशक पर्यटन, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम, श्रम आयुक्त, प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड और राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक जैसे अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं।

आईएएस में आने से पहले वे भारतीय सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में भी देश की सेवा कर चुके हैं। उन्हें हमेशा उनकी मेहनत, कार्यकुशलता, ईमानदारी और गरीब व जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान उपायुक्त शिमला के रूप में उनके नेतृत्व और प्रभावी प्रशासनिक कार्यों की सर्वत्र सराहना हुई थी। उनकी यह नई जिम्मेदारी राज्य में न्यायसंगत और पारदर्शी कर व्यवस्था को और मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

Share :
TagsAmit Kashyap appointed Himachal Pradesh GST Appellate Tribunal memberhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

आईजीएमसी में डॉक्टर, इंटर्न और छात्र उतरे ...

Next Article

लक्सर फायरिंग: कुख्यात विनय त्यागी की इलाज ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rape
    सोलन

    कसाैली गैंगरेप: गिरफ्तारी में देरी, पुलिस को नहीं मिले पुख्ता सबूत

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • 12 05 2024 Image590 23715792
    राष्ट्रीय

    केरल के मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा की सूचना न देने पर राज्यपाल ने जताई नाराजगी, भाजपा ने भी लगाया आरोप

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Transfar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में चिट्टा तस्करी: पुलिस कर्मचारियों का तबादला, सरकार प्रस्ताव तैयार

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Congress 1
    JaipurRajasthan

    नेशनल हेराल्ड केस: गांधी परिवार के खिलाफ कार्रवाई पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन रचे ED दफ्तर के बाहर

    April 16, 2025
    By hinditvnews
  • Punjab News
    पंजाब

    गजब: बैसाखी के सहारे भी नहीं चल पा रहा था भिखारी, फिर हुआ कुछ ऐसा…. अचानक दाैड़ने लगा

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    हरियाणा

    हरियाणा: दुष्कर्म दोषी को 10 साल की कैद, 4 साल की बच्ची थी शिकार

    September 20, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather Update
    manaliकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में तीन दिन बाद बढ़ जाएगी ठंड,बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Winter Session 2024: धर्मशाला में कल से विधानसभा सत्र

  • Shimla Weather
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Update Today: जनजातीय क्षेत्रों में हिमपात, आज मौसम खराब रहने की संभावना

Timeline

  • February 23, 2026

    Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला: बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट

  • February 23, 2026

    हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

  • February 23, 2026

    Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री का बयान

  • February 23, 2026

    हिमाचल: 26 फरवरी को दिल्ली से शिमला लौटेंगे सीएम सुक्खू, केंद्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात

  • February 23, 2026

    हिमाचल: रिश्ते से इनकार पर लड़की के घर में आग लगाने वाला गिरफ्तार, 3 दिन का रिमांड

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Uk Weathers

    Uttarakhand में मौसम का मिजाज बदला: बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट

    By hinditvnews
    February 23, 2026
  • Cybercrime

    हिमाचल में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 20 घंटे बंधक बनाकर 80 हजार की ठगी

    By hinditvnews
    February 23, 2026
  • Male Doctor In The Hospital

    Himachal: हिमाचल के 40 आदर्श अस्पतालों में विशेषज्ञ और मशीनरी की भारी कमी: स्वास्थ्य मंत्री ...

    By hinditvnews
    February 23, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.