Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

healthhospitalहिमाचल प्रदेश
Home›health›हिमाचल में डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद लिया फैसला

हिमाचल में डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद लिया फैसला

By hinditvnews
August 21, 2024
132
0
Cm Sukhu News

हिमाचल में डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली हैं। ऐसे में बुधवार से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी), अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) और कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में रूटीन की ओपीडी और ऑपरेशन थियेटर सामान्य रुप से पहले की तरह चलेंगे। वहीं शिमला समेत प्रदेश भर से अस्पताल आने वाले मरीजों को इलाज के लिए किसी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कोलकता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और निर्मम हत्या के बाद से डॉक्टर आक्रोशित थे। लिहाजा पिछले आठ दिनों से शहर के तीनों प्रमुख अस्पतालों में 100 से अधिक रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर थे। रेजिडेंट डॉक्टरों की मांग थी कि कोलकता में हुए इस भयावह घटना में संलिप्त आरोपियों कड़ी सजा दी जाए। वहीं डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए जो एक्ट बने हैं, उन्हें लागू किया जाए। लिहाजा मंगलवार सुबह 10:15 बजे रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने आईजीएमसी गेट से लेकर सचिवालय तक पैदल मार्च निकाला। यह मार्च रीगल, ओकओवर होते हुए सुबह 11:00 बजे छोटा शिमला पहुंचा।वहीं दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आरडीए, स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (सेमडिकोट) के साथ बैठक की। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी, सीपीएस संजय अवस्थी शामिल रहे। सचिवालय में डेढ़ घंटे तक चली बैठक में एसोसिएशन ने डॉक्टरों के साथ इस तरह की घटनाओं को रोकने व सुरक्षा व्यवस्था मुद्दे, ड्यूटी रूम, सीसीटीवी कैमरे और मेडिपर्सन एक्ट को लागू करने की मांग उठाई। बताया जा रहा है कि बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मेडिपर्सन एक्ट को स्टडी करने की बात कही। इसके अलावा प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध करवाने को कहा। वहीं बैठक में पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाने के बारे में अहम निर्देश जारी किए। बैठक में आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सीता ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव, डॉ. बलवीर वर्मा, डॉ. सुदर्शन, आरडीए अध्यक्ष हरि मोहन शर्मा समेत सीएससीए के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

कैंडल मार्च चलता रहेगा
आरडीए डॉक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली है, लेकिन कोलकता में जो घटना हुई है, उसका विरोध आरडीए करती रहेगी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के बाद विरोध स्वरूप कैंडल मार्च निकालते रहेंगे।

सीएम ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन
राज्य मेडिकल और डेंटल कॉलेज टीचर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. बलवीर वर्मा ने कहा कि मांगें मानने के बाद डॉक्टर काम पर लौट रहे हैं। मांगों पर मुख्यमंत्री सुक्खू से चर्चा हुई है। उन्होंने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है।

 

 

 

Share :
Tagshimachal
Previous Article

आयकरदाताओं की बिजली सब्सिडी बंद करने के ...

Next Article

गैरसैंण में विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    भूस्खलन से राज्य में 142 सड़कें बाधित, 209 बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप, जानें मौसम पूर्वानुमान

    August 14, 2024
    By hinditvnews
  • HRTC
    हिमाचल प्रदेश

    HRTC: एचआरटीसी के 1,109 कर्मियों को नियमितीकरण का तोहफा, आदेश जारी

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- शिक्षा विभाग में भरे जा रहे सात हजार खाली पद

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • army
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Martyr Praveen Sharma: बलिदान हुए प्रवीण शर्मा को अंतिम विदाई देने दादी; मां नंगे पांव पहुंचीं श्मशानघाट

    August 13, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चयनित 221 टीजीटी के बदले स्कूल, आज जाकर संभालना होगा पद ग्रहण

    July 31, 2024
    By hinditvnews
  • chamba
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा में विशेष पुलिस अधिकारी ने खुद को मारी गोली, गई जान

    July 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • McLeod Ganj News
    कांगड़ाचंबाबिलासपुरसोलनहिमाचल प्रदेश

    McLeod Ganj News: इमारतों के गलत नक्शा पास करने वालों पर होगी कार्रवाई, होटलों के रद्द होंगे लाइसेंस

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh High Court: बॉन्ड राशि का अर्थ, काम करवाने पर मजबूर नहीं कर सकते

  • Shimla
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: लोकसेवा आयोग करेगा सीधी भर्ती

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.