हिमाचल: 15 दिन में खुलेंगी बंद सड़कें, PWD को तेजी से काम करने के निर्देश

Himachal: 15 दिन में बहाल होंगी प्रदेश की बंद पड़ी सड़कें, पीडब्ल्यूडी को काम में तेजी लाने के दिए निर्देश
हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 26 Sep 2025
प्रदेश में 300 के करीब छोटी-बड़ी सड़कें यातायात के लिए अभी भी बाधित हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते सड़कों पर जगह-जगह भू स्खलन हुआ है।
प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग को 15 दिन के भीतर सभी सड़कें बहाल करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल प्रदेश से मानसून विदा हो गया है। ऐसे में सड़कों को युद्ध स्तर पर खोलने को कहा गया है। प्रदेश में 300 के करीब छोटी-बड़ी सड़कें यातायात के लिए अभी भी बाधित हैं। प्राकृतिक आपदा के चलते सड़कों पर जगह-जगह भू स्खलन हुआ है। कई स्थानों पर पहाड़ियां दरक कर मलबा सड़क को नुकसान पहुंचाने के बाद नदी-नालों में पहुंच गया है। सरकार ने लोक निर्माण विभाग को ऑनलाइन व ऑफलाइन टेंडर करने के निर्देश दिए हैं। चंबा, सिरमौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, शिमला, मंडी में सड़कों को भारी नुकसान हुआ है।