Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल BJP: एक गुट सांसदों को कमान, दूसरा बिंदल की सरदारी की चाह, तीसरा खामोश

हिमाचल BJP: एक गुट सांसदों को कमान, दूसरा बिंदल की सरदारी की चाह, तीसरा खामोश

By hinditvnews
February 27, 2025
35
0
12 08 2023 Bjp Logo 23499581

Himachal BJP: एक गुट सांसदों को कमान देने के पक्ष में, दूसरा बिंदल की सरदारी को रिपीट करवाने के; तीसरा खामोश

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 27 Feb 2025

Himachal BJP: हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला गुटबाजी में फंस गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में होना तय माना जा रहा था, मगर जनवरी के बाद अब फरवरी भी बीतने को है। अब यही माना जा रहा है कि मार्च में फैसला होगा।

हिमाचल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फैसला तीन गुटों की खींचतान में फंस गया है। एक गुट सांसदों को कमान देने के पक्ष में है तो दूसरा डॉ. राजीव बिंदल की सरदारी को रिपीट करवाना चाह रहा है। पार्टी का तीसरा खेमा खामोश है और ऊंट किस करवट बैठता है, इसका इंतजार कर रहा है। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव दिसंबर में होना तय माना जा रहा था, मगर जनवरी के बाद अब फरवरी भी बीतने को है। अब यही माना जा रहा है कि मार्च में फैसला होगा। देश के कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। हिमाचल उन राज्यों में शुमार है, जहां खूब माथापच्ची करनी पड़ रही है।

बेशक हिमाचल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का गृह राज्य है, मगर यहां भी पार्टी अंदरखाते कई गुटों में बंटी है। यह अलग बात है कि भाजपा की गुटबाजी कांग्रेस की तरह पूरी तरह से सार्वजनिक नहीं है, मगर परदे के पीछे खूब रस्साकशी चल रही है। इस रस्साकशी में दो खेमे अपना-अपना दम दिखा रहे हैं। इनमें एक गुट को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से जोड़़ा जा रहा है, जो लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज को अध्यक्ष बनाने का प्रबल हिमायती माना जा रहा है। इसके लिए यह गुट हिमाचल में संगठन के अंदर जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का आधार पेश कर रहा है। राजीव भारद्वाज ब्राह्मण समुदाय से हैं और कांगड़ा जिला से संबंध रखते हैं। यह खेमा राजीव भारद्वाज के नाम पर सहमति नहीं बनने की स्थिति में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सिकंदर कुमार को बनाए जाने से भी संतुष्ट हो सकता है।

डॉ. सिकंदर अनुसूचित जाति से संबंध रखते हैं और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के जिला हमीरपुर से हैं। यही नहीं, किसी और को अध्यक्ष बनाने के बजाय इस गुट को संभवतया इंदु गोस्वामी को अध्यक्ष बनने से भी शायद उतनी परेशानी न हो। इंदु गोस्वामी भी जिला कांगड़ा से संबंधित हैं और वह भी ब्राह्मण समुदाय से हैं। दूसरा खेमा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को रिपीट करवाना चाह रहा है। यह उम्मीद लगाए बैठा है कि पड़ोसी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्षों को रिपीट किया गया है तो हिमाचल में भी ऐसा हो सकता है। अब तक फैसला न होने के पीछे भी यह माना जा रहा है कि पार्टी के लिए डॉ. राजीव बिंदल का चुनावी प्रबंधन उपयोगी साबित हो सकता है।

डॉ. बिंदल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा की भी गुड लिस्ट में हैं। अगर नड्डा की पसंद बिलासपुर के भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल को पार्टी अध्यक्ष नहीं बनाया गया तो वह डॉ. राजीव बिंदल पर एक बार फिर से भरोसा कर सकते हैं। त्रिलोक जम्वाल एक इसी कारण से अध्यक्ष नहीं बनाए जा सकते हैं कि वह विधायक हैं। अगर पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर विधायकों को पार्टी की कमान नहीं देने का निर्णय लेती है, वह केवल तभी इस रेस से बाहर होंगे। तीसरा खेमा धूमल और अनुराग ठाकुर से संबंधित बताया जा रहा है, जिसकी हिमाचल प्रदेश में कार्यकर्ताओं के बीच बहुत पुरानी जड़ें हैं। भाजपा के मिशन रिपीट में कामयाब नहीं होने और उपचुनाव में हार के पीछे भी इस गुट को हाशिये पर धकेला जाना बताया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह तीसरा खेमा फिलहाल खामोश है और उचित वक्त का इंतजार कर रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन का कहना है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर केंद्रीय नेतृत्व जल्दी निर्णय लेगा।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: अनुबंध सेवाकाल में वरिष्ठता लाभ पर ...

Next Article

MC Shimla Budget Live: 24 घंटे पानी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Amit Shah
    Jammu & Kasmirराष्ट्रीय

    J&K में 370 की बहाली पर हमने तो कुछ नहीं कहा, आप ही बार-बार…’, अमित शाह के आरोपों पर भड़के ...

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • 500
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: उपभोक्ताओं से नियमविरुद्ध वसूली, फोरम के आदेश विद्युत लोकपाल ने किए रद्द

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Koti
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सोलन में साइंटिस्ट ने ढूंढा 2 करोड़ साल पुराना Fossil

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    CHANDIGHARपंजाब

    Highcourt: विवाहित का सहमति संबंध में रहना द्विविवाह जैसा

    January 2, 2025
    By hinditvnews
  • Sunder
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बेरा टेस्ट के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी आईजीएमसी शिमला की दौड़

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Baddi
    Uncategorizedसोलनहिमाचल प्रदेश

    न आपातकाल द्वार और न ही उतरने के लिए सीढ़ीयां, बद्दी की परफ्यूम फैक्ट्री में लोगों की जिंदगियों से हुआ ...

    February 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU शिमला: 50 हजार छात्रों का एकेडमिक रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, अंकतालिका डाउनलोड की सुविधा

  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: जयराम ठाकुर बोले- राज्य आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा

  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल BJP: बिंदल फिर बन सकते हैं अध्यक्ष, खींचतान जारी

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.