Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future-ready Schools

  • Ramaiah Memorial Hospital Brings 700+ Citizens Together to Put Heart Health in Motion

  • 5 Reasons the VinFast VF MPV 7 Should be Your Top Choice for a Family MPV

  • Fortis Hiranandani Hospital, Vashi Empowers Navi Mumbaikars with Life-Saving CPR Skills Through 'Har Ghar Hero' Initiative

  • Mumbai's Bystander Confidence Gap: 3 in 4 Mumbaikars Believe an AED is Only for Doctors, Fortis Hospitals Mumbai Survey Finds

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›भूकंप के हल्के झटकों में बड़ी चेतावनी, दून में इन जगह रोक के बावजूद बन रहे बहुमंजिला भवन

भूकंप के हल्के झटकों में बड़ी चेतावनी, दून में इन जगह रोक के बावजूद बन रहे बहुमंजिला भवन

By hinditvnews
August 27, 2024
258
0
uttrakhand

भूकंप के हल्के झटकों में बड़ी चेतावनी

राजधानी देहरादून में रविवार रात भूकंप के हल्के झटके लगे। तीव्रता के पैमाने पर भूकंप बेशक हल्का था, लेकिन इसके पीछे बड़ी चेतावनी थी। खतरे की यह घंटी उन गगनचुंबी इमारतों के लिए थी जो दून से गुजर रही भूकंप रेखा के ऊपर या आसपास बनी हैं। पिछले दिनों देहरादून के मास्टर प्लान में भूकंप रेखा को चिह्नित कर उस पर निर्माण को रोकने की पैरोकारी की गई।शासन ने इस पर मुहर भी लगाई। इसके बावजूद भूकंप रेखा के इर्द-गिर्द लगातार ऊंची इमारतें बन रही हैं, जो दून के लिए खतरा बन रही हैं। देहरादून भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। यहां राजपुर रोड, सहस्त्रधारा और शहंशाही आश्रम से मेन बाउंड्री थ्रस्ट फाल्ट लाइन और मोहंड के आसपास से हिमालयन फ्रंट थ्रस्ट फाल्ट लाइन गुजरती है। दून घाटी में 29 अन्य भूकंपीय फाल्ट लाइनें भी हैं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऊंची आवासीय व व्यावसायिक इमारतें बन रही हैं।भूकंप के दौरान इन ऊंचे भवनों पर मंडराते खतरे को देखते हुए गत वर्ष पहली बार एमडीडीए ने फाल्ट लाइन प्रभावित क्षेत्रों में निर्माण को रोकने की तैयारी की। दून के मास्टर प्लान में भूकंप रेखा के 30 मीटर क्षेत्र में बहुमंजिला भवन बनाने पर प्रतिबंध का प्रस्ताव लाया गया। इस पर शासन ने अपनी मुहर लगाई।

इमारतों को हल्के भूकंप का झटका बार–बार चेता रहा
कहा गया कि फ्रंटलाइन एरिया के अलावा निकटवर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तीन मंजिल के मकान बन सकेंगे। इसके बाद भी इस नियम का पालन नहीं कराया जा रहा है। नक्शे भी पास हो रहे हैं। एमडीडीए ने वर्ष 2015 में बिल्डिंग बायलॉज में प्रावधान किया था कि 30 डिग्री व इससे अधिक ढाल वाले क्षेत्रों में भवन निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह नियम भी कागजों में ही रह गया। बिधौली, मसूरी रोड समेत मालीदेवता क्षेत्र व आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में बहुमंजिला निर्माण किया गया है। इन इमारतों को हल्के भूकंप का झटका बार-बार चेता रहा है।

भूकंप रेखा क्या है

पृथ्वी की सतह में नीचे एक लंबी दरार है। इसे फॉल्ट लाइन कहते हैं। इसमें जब भी हलचल हाेती है तो पृथ्वी के नीचे प्लेटें टकराती हैं। घर्षण होने से उत्पन्न ऊर्जा बाहर निकलती है। इससे भूकंप आता है।

दून में आया भूकंप काफी हल्का था। इसका केंद्र डोईवाला के आसपास था। इससे किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। लेकिन ऐसे भूकंप हमें भविष्य के खतरों के लिए सतर्क करते हैं। इनसे सबक लेकर हमें भविष्य की अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहिए।एमडीडीए भूकंप रेखा के आसपास ऊंचे भवनों के निर्माण को लेकर गंभीर है। भविष्य में फाल्ट लाइन क्षेत्र में ऊंचे भवनों के निर्माण को रोका जा सके, इसके लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है।

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

सात जिलों में आंधी के साथ भारी ...

Next Article

कंगना के बयानों में झलक रहा है ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra 2024: इस यात्राकाल में 14 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    काशीपुर में धमाका: उत्तरांचल इस्पात कंपनी में विस्फोट, कई लोग घायल; इस वजह से हुआ हादसा

    July 10, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    election 2024Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र की तारीख का ऐलान, इस बार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में होगा आयोजित

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    kedarnath yatraउत्तराखण्डधार्मिकधार्मिक यात्रा

    Chardham Yatra: केदारनाथ में आपदा के दौरान तीन लोगों की मौत, चारधाम में 179 पहुंची अब तक मृतकों की संख्या

    August 8, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand Roadways
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: आज से फिर दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 221 रोडवेज बसें

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • uttrrakhand
    उत्तराखण्ड

    MI-17 से छिटककर नदी में गिरा क्षतिग्रस्त क्रिस्टल हेलिकॉप्टर, थारू कैंप के पास हादसा

    August 31, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: विक्रमादित्य बोले-केंद्र से मिलेगा बड़ा तोहफा

  • news of fraud
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बिना सरकारी अनुमति के खोल दी बैंक शाखा, 500 पासबुक भी छापीं

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP बजट सत्र: सीएम सुक्खू का विपक्ष पर वार, चिट्टे पर राजनीति न करने की नसीहत

Timeline

  • September 28, 2026

    ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future-ready Schools

  • September 28, 2026

    Ramaiah Memorial Hospital Brings 700+ Citizens Together to Put Heart Health in Motion

  • September 28, 2026

    5 Reasons the VinFast VF MPV 7 Should be Your Top Choice for a Family MPV

  • September 28, 2026

    Fortis Hiranandani Hospital, Vashi Empowers Navi Mumbaikars with Life-Saving CPR Skills Through 'Har Ghar Hero' Initiative

  • September 28, 2026

    Mumbai's Bystander Confidence Gap: 3 in 4 Mumbaikars Believe an AED is Only for Doctors, Fortis Hospitals Mumbai Survey Finds

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, Future ready Schools

    ARISE Learning Festival 2026 (In Collaboration with FICCI) Brings Together Education Leaders to Shape Connected, ...

    By hinditvnews
    September 28, 2026
  • Ramaiah Memorial Hospital Brings 700+ Citizens Together to Put Heart Health in Motion

    Ramaiah Memorial Hospital Brings 700+ Citizens Together to Put Heart Health in Motion

    By hinditvnews
    September 28, 2026
  • 5 Reasons the VinFast VF MPV 7 Should be Your Top Choice for a Family MPV

    5 Reasons the VinFast VF MPV 7 Should be Your Top Choice for a Family ...

    By hinditvnews
    September 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.