Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Sharadiya Navratri: मंदिरों में माता के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

Sharadiya Navratri: मंदिरों में माता के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

By hinditvnews
October 3, 2024
347
0
Mata

Sharadiya Navratri: मंदिरों में माता के दर्शन करने उमड़े श्रद्धालु

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Oct 2024

हिमाचल के शक्तिपीठों सहित अन्य माता के अन्य मंदिरों में गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे।

शारदीय नवरात्र आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि गुरुवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं।  हिमाचल के शक्तिपीठों सहित अन्य माता के अन्य मंदिरों में गुरुवार सुबह से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। मंदिरों को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है। ज्वालाजी, बज्रेश्वरी, चामुंडा, नयनादेवी और चिंतपूर्णी मंदिर में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रदेश के अन्य मंदिरों के भी तड़के 4 और 5 बजे से कपाट खोले गए।  मां ज्वाला की ज्योतियों के लाइव दर्शन शहर और मंदिर में लगी एलईडी पर लगातार होता रहेगा। श्रीनयनादेवी की पांच पहर की आरती होगी।

माता चिंतपूर्णी जी के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन हों। आधी रात कुछ देर के लिए मंदिर की साफ-सफाई के दौरान दर्शन नहीं होंगे। कांगड़ा की तीनों शक्तिपीठों को रंग-बिरंगे फूलों और लाइटों से सजाया गया है। नवरात्र में मंदिर के गर्भ गृह में नारियल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। श्रीनयनादेवी की सुबह मंगल आरती, प्रातकालीन श्रृंगार आरती, मध्याह्न आरती, सायंकालीन आरती और शयन आरती की जाएगी। मंगल आरती में मेवे का भोग, शृंगार आरती में हलवा एवं बर्फी का प्रसाद, मध्याह्न आरती में राजसी भोग लगाया जाएगा।

नवरात्र के लिए राजधानी के देवी मंदिर फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाए गए हैं। मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह छह से रात 10:00 बजे तक खुले रहेंगे। राजधानी के तारादेवी, कालीबाड़ी और ढिंगू माता मंदिर संजौली में नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होगी। पहले दिन मां भगवती के शैलपुत्री रूप की पूजा होगी। नवरात्र में तारादेवी मंदिर के कपाट सुबह 4:30 बजे खोले गए।  मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कमलेश चंद्रा की अध्यक्षता में पंडित अनिल कुमार, पंडित मोहन दत्त, सुरेंद्र शास्त्री, इंद्र शास्त्री, संजय, विनोद नौ दिन अखंड चंडी पाठ करेंगे। मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 20 से 25 पुलिस जवान और 10 होमगार्ड के जवान तैनात रहेंगे। नवरात्र पर नौ दिन मंदिर में भंडारा लगाया जाएगा।

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर उमड़े श्रदालु
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में गुरुवार को शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर सुबह 3:00 बजे मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भक्तों की लंबी लाइनें माता रानी के दर्शनों के लिए लगनी शुरू हो गईं। सुबह से ही भक्तों की चहल-पहल माता रानी के दरबार में लगी रही। नवरात्र के उपलक्ष पर पूरा मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। पहले नवरात्र के उपलक्ष्य पर मंदिर परिसर में पुजारी वर्ग की तरफ से हवन भी डाला गया। वहीं मंदिर परिसर में और मंदिर के बाहर मेले के दौरान व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने सभी भक्तजनों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी हैं।वहीं एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्र के उपलक्ष पर श्रदालुओं के लिए प्रशासन की ओर से सभी इंतजाम किए गए हैं।

अवाहदेवी में ढोल-नगाड़ों की थाप पर निकाली भव्य कलश यात्रा 
शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य पर हमीरपुर जिले में गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के प्रमुख अवाहदेवी माता मंदिर में नवरात्र के उपलक्ष्य पर मंदिर से लेकर बाजार तक महिलाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दाैरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया। मंदिर में सुबह ही श्रद्धालुओं की लाइनें लग गई थीं। मंदिर में सजे पंडाल में देवी की नौ मूर्तियों को स्थापित किया गया है। यह मूर्तियां नदी में विसर्जित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त लदरौर कस्बे में स्थित संतोषी माता मंदिर में भी सुबह श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए कतारों में लग रहे।

 

Share :
Tagshimachal newshindi newsLive Darshan Of Maa Jwala's Flames Will BeSharadiya Navratri: Devotees Gathered In Large Numbers In Temples
Previous Article

Kangra: ग्राम सभा में आए शख्स ने ...

Next Article

Hamirpur-Mandi NH: हमीरपुर-मंडी एनएच पर टोल टैक्स ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: विधानसभा में डॉ. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि

    August 4, 2026
    By hinditvnews
  • weather
    India NewsWeather

    Weather Report: अगले दो दिन फिर बारिश, बर्फबारी और कोहरे का कहर; इस दिन से मौसम बदलने के आसार

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Police
    Chandigarh Newsपंजाब

    बटाला धमाका: पुलिस स्टेशन के पास विस्फोट, बब्बर खालसा ने ली जिम्मेदारी, पीलीभीत एनकाउंटर का बदला बताया

    April 7, 2025
    By hinditvnews
  • himachal weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

    January 21, 2025
    By hinditvnews
  • Arrestinkangra Ll
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    Kangra: पुलिस ने किया अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: HPU ने निजी बीएड कॉलेजों पर कार्रवाई, 4 करोड़ वसूली, निरीक्षण फीस

    June 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल कैबिनेट बैठक: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में बैठक शुरू

  • himachal weather report
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    ढहती इमारतें और चीखते लोग… हिमाचल में जब मौसम ने दिखाया रौद्र रूप, शिमला से लेकर कुल्लू तक सिर्फ तबाही

  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    स्कूलों के पानी की गुणवत्ता में दूसरे स्थान पर हिमाचल, बिहार-झारखंड की हालत सबसे खराब

Timeline

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • September 13, 2026

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Baby

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.