Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

पंजाब
Home›पंजाब›Punjab Bypolls: कितनी पढ़ी-लिखी हैं राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग?

Punjab Bypolls: कितनी पढ़ी-लिखी हैं राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग?

By hinditvnews
October 23, 2024
322
0
Wading

Punjab Bypolls: कितनी पढ़ी-लिखी हैं राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग? गिदड़बाहा से कांग्रेस ने दिया टिकट

हिंदी टीवी न्यूज,चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Wed, 23 Oct 2024

Punjab By Election 2024: कांग्रेस ने उप चुनाव के लिए गिड़बाहा सीट से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग को टिकट दी है। अमृता वड़िंग ने मास्टर्स की है। वह एक संस्था भी चलाती हैं।

13 नवंबर को पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस ने गिद्दड़बाहा से पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वडिंग को टिकट दी है। अमृता वड़िंग ने कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स किया हुआ है। डेरा बाबा नानक से गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर को प्रत्याशी बनाया है। होशियारपुर की चब्बेवाल सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रंजीत कुमार और बरनाला से नए चेहरे कुलदीप सिंह ढिल्लों को टिकट दी है। ढिल्लों बरनाला के जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान हैं।

गौरतलब है कि सत्तासीन आम आदमी पार्टी कुछ दिन पहले ही चारों सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। उसने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा, चब्बेवाल से ईशांक चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से हरदीप सिंह ढिल्लों और बरनाला से हरिंदर सिंह धालीवाल को प्रत्याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा ने गिद्दड़बाहा से पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल, डेरा बाबा नानक से रविकरण सिंह काहलों और बरनाला से केवल सिंह ढिल्लों को मैदान में उतारा है। चब्बेवाल सीट से प्रत्याशी पर मंथन चल रहा है। अगर अकाली दल की बात करें तो उनके उपचुनाव लड़ने पर भी संशय है।

अमृता को वड़िंग की पत्नी होने का फायदा
लोकसभा चुनाव के बाद गिद्दड़बाहा सीट खाली के होने बाद से ही अमृता वडिंग यहां पर सक्रिय हो गई थी। राजा वडिंग भी उनको टिकट दिलाने के लिए हाईकमान तक पहुंच गए थे। अमरिंदर वड़िंग की पत्नी होने का उन्हें फायदा मिल सकता है। अमृता बड़िंग पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर राजा बडिंग की पत्नी हैं। अमृता वड़िंग का जन्म 18 नवंबर 1978 को हुआ है। उनकी शैक्षणिक योग्यता की अगर बात करें तो उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर्स किया हुआ है। वह एक फाउंडेशन चलाती हैं, जिसका नाम आसरा फाउंडेशन हैं। वह इस संस्था की संस्थापक हैं। उनकी संस्था जरूरतमंदों की सेवा करती है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में भी काम करती है।

रंधावा तीन बार से जीतते रहे हैं चुनाव
गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पत्नी जतिंदर कौर को डेरा बाबा नानक से टिकट दिलवाने में सफल रहे। वे खुद इस सीट से लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। उनके सांसद बनने से खाली हुई सीट पर पत्नी के खड़े होने का फायदा उन्हें मिल सकता है।

रंजीत को कांग्रेस ज्वाइन करने का मिला इनाम
चब्बेवाल हल्के से एडवोकेट रंजीत कुमार ने लोकसभा चुनाव बसपा की टिकट पर लड़ा था। एक हफ्ते पहले ही उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। जिला बार एसोसिएशन होशियारपुर के अध्यक्ष हैं। 2020 में वह बसपा के प्रदेश महासचिव भी रहे।

नए चेहरे कुलदीप पहली लगाया दांव
बरनाला से कुलदीप सिंह ढिल्लों पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान के अलावा वह बरनाला बस ऑपरेटर यूनियन व मालवा जोन यूनियन के भी प्रधान हैं। इलाके में उनकी पकड़ है और वे चुनौती दे सकते हैं।

 

Share :
Tagschandigarh newshindi newsknow about Giddarbaha by election congress candidate Amrita warring educationpunjab news
Previous Article

पंजाब के बस स्टैंड बंद: थमें बसों ...

Next Article

Yamunanagar: स्पा सेंटर की आड़ में चल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Khajjiyar News
    चंबा

    Khajjiar Hill Station: धरती पर स्वर्ग का एहसास कराता है ‘खज्जियार’, पर्यटकों के बीच मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से है ...

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Ravneet
    Chandigarh Newsपंजाब

    सीएम मान से मिलने पहुंचे रवनीत बिट्टू, कार पार्किंग को लेकर सुरक्षाकर्मियों और पुलिस में बहस

    February 19, 2025
    By hinditvnews
  • Rajyasabha
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राज्यसभा चुनाव: हिमाचली चेहरे पर दांव की तैयारी, आज प्रत्याशी का एलान

    March 3, 2026
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    मुकेश बोरा का अरेस्टिंग स्टे हाईकोर्ट से खारिज, गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन; पढ़ें क्या है पूरा मामला

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Muskan
    उत्तर प्रदेश

    Saurabh Murder: मुस्कान गर्भवती, सौरभ या साहिल? बबलू बोला- सौरभ का बच्चा हम पालेंगे

    April 8, 2025
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    Delhi: केशव नेगी के समर्थन में पूर्व CM त्रिवेंद्र, बोले- निर्दोष को सजा नहीं होगी

    June 8, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal:महिला पुलिसकर्मियों का आरोप: वरिष्ठ अधिकारी पर मानसिक उत्पीड़न

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: तृतीय श्रेणी कर्मियों को पेंशन में दैनिक वेतन सेवा का लाभ मंजूर

  • snowfall in himachal
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: हिमाचल में ठंड का सितम बरकरार, कुफरी में 1.9 डिग्री पहुंचा तापमान; बारिश को लेकर जानें पूर्वानुमान

Timeline

  • September 12, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • himachal high court

    हिमाचल हाईकोर्ट: पंचायत को किन्नौर कैलाश यात्रा रोकने का अधिकार नहीं

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.