Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Haldwani: भारत-नेपाल के बीच रिश्ते का सेतु बनकर तैयार..

Haldwani: भारत-नेपाल के बीच रिश्ते का सेतु बनकर तैयार..

By hinditvnews
November 19, 2024
156
0
Bridge

Haldwani: भारत-नेपाल के बीच रिश्ते का सेतु बनकर तैयार..बस थोड़ा कीजिए इंतजार, रिश्तों में आएगी नई गरमाहट

हिंदी टीवी न्यूज, हल्द्वानी Published by: Megha Jain Updated Tue, 19 Nov 2024

सीमा विवाद के बीच भारत और नेपाल के रिश्तों में नई गरमाहट लाने के लिए उत्तराखंड की सीमा से पड़ोसी देश को एशियन हाईवे और मोटर पुल से जोड़ने की तैयारी है।

सीमा विवाद के बीच भारत और नेपाल के रिश्तों में नई गरमाहट लाने के लिए उत्तराखंड की सीमा से पड़ोसी देश को एशियन हाईवे और मोटर पुल से जोड़ने की तैयारी है। पिथौरागढ़ के छारछुम में काली नदी पर टू लेन और चंपावत के बनबसा से छह किमी दूर नेपाल सीमा में महाकाली नदी पर फोर लेन का मोटरपुल बनकर तैयार है। दोनों देशों की सीमा में स्थानीय स्तर पर एप्रोच रोड और एशियन हाईवे का कितना कार्य हो चुका है, दोनों मार्गों से भारत और नेपाल आपस में कब तक जुड़ जाएंगे, इस पर पड़ताल करती हुई पढ़िए अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट…

110 मीटर लंबा मोटरपुल बनकर तैयार, बाकी काम अधूरा
आजादी के बाद पहली बार उत्तराखंड के पिथौरागढ़ की सीमा से नेपाल को जोड़ने के लिए छारछुम में 110 मीटर लंबा सेतु बनकर तैयार है। निर्माण में लगभग 32 करोड़ की लागत आई है, जिसमें नेपाल की सीमा में 110 मीटर की एप्रोच रोड भी शामिल है। दूसरी ओर 180 मीटर की एप्रोच रोड बनाने के लिए संशोधित डीपीआर शासन को भेजी गई है। पूरे प्रोजेक्ट का खर्च धामी सरकार वहन कर रही है। नेपाल में दो एप्रोच रोड का कार्य भी राज्य सरकार करेगी।

नेपाल सीमा में 110 मीटर एप्रोच रोड का कार्य चल रहा है। 180 मीटर का कार्य शुरू करने के लिए वित्तीय स्वीकृति मिलने का इंतजार है। छारछुम पुल से पहले भारतीय सीमा में सुरक्षा एजेंसियों के लिए चौकी, पार्किंग भी बननी है। इसकी भी डीपीआर लोक निर्माण विभाग ने राज्य सरकार को भेज दी है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू होगा। नेपाल के हिस्से में एप्रोच रोड व भारत में सुरक्षा एजेंसियों के लिए चौकियों को बनाने में अधिकतम दो से तीन माह का समय लग सकता है। यह तब जब समय से राज्य सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिल जाए।

 

छारडछुम पुल (भारत)
लंबाई    110 मीटर
समय    दो साल
लागत    `32 करोड़

नेपाल के दारचूला-कंचनपुर जिले के लोगों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। बनबसा के पास 4 किमी एशियन हाईवे से जुड़ेंगे भारत और नेपाल।
महाकाली पुल (नेपाल)
लंबाई    800 मीटर
समय    चार साल
लागत    `187 करोड़

सात जिलों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा

चंपावत जिले के बनबसा के जगबुड़ा नदी के पास से चार किमी लंबे एशियन हाईवे बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इस हाईवे के बीच शारदा कैनाल, रेलवे ओवर ब्रिज और इलिफेंट कॉरिडोर आ रहा है। प्रोजेक्ट पर 50% से अधिक का कार्य हो गया है। शेष कार्य एनएचएआई तेजी से कर रहा है। प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि कोई भी वाहन कहीं भी इन या आउट नहीं हो सकता।

एशियन हाईवे के बीच में 750 मीटर का एलिफेंट कॉरिडोर बन गया है। हाथी-अन्य वन्यजीव हाईवे के नीचे से गुजरेंगे। हाईवे नेपाल के मायापुरी वन क्षेत्र के पास जुड़ेगा जो भारत-नेपाल सीमा का पिलर नंबर 802 है। शारदा कैनाल पर सेतु के लिए एक पाया बन गया है, दूसरे का कार्य चल रहा है। एशियन हाईवे शुरू होने के बाद दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड के उत्पादों को नेपाल के बाजारों में पहुंचाना आसान होगा।

 

Share :
Tagsbridge between India and Nepal is ready just wait a little in Haldwanihaldwani newshindi newsnainital newsuttrakhand
Previous Article

Himachal CPS Case: सुप्रीम कोर्ट में 22 ...

Next Article

Rishikesh: श्रीदेव सुमन विवि के छात्र अब ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sanjay
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    संजय कुमार ने माउंट मकालू फतह कर लहराया तिरंगा

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    healthउत्तराखण्ड

    एम्स में आज से तीन घंटे ही होगा मरीजों का पंजीकरण, लागू की गई नई व्यवस्था, जानें में आ वजह

    August 16, 2024
    By hinditvnews
  • Jaipur1
    JaipurRajasthan

    राजस्थान: नगर निकाय चुनावों में देरी पर हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग को फटकार, तुरंत कदम उठाने के निर्देश

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Accident: धामी-सुन्नी मार्ग पर ट्रक गिरा, दो भाइयों की मौत

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Rangto
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: रंगड़ों के काटने से खेत में काम कर रहे बुजुर्ग व्यक्ति की मौत

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Chardham
    उत्तराखण्ड

    Chardham Yatra: आज से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू, हरिद्वार-ऋषिकेश में लगे काउंटर

    April 28, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • snowfall in himachal
    Himachal Tourists placesहिमाचल प्रदेश

    Snowfall in Kullu: हिमपात का दौर शुरू, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड; जलोड़ी दर्रा बन रहा लोगों की परेशानी की वजह

  • Lok
    कांगड़ाकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव ड्यूटी में कर्मचारी आज से मतदाता सुविधा केंद्र पर डाल सकेंगे वोट

  • Murder
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: शिव नुआले में भजन गा रहे व्यक्ति पर पड़ोसी का तेजधार हथियार से हमला, मौत

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.