Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

पंजाब
Home›पंजाब›आज पंजाब बंद: किसान इमरजेंसी वाहनों को ही देंगे रास्ता

आज पंजाब बंद: किसान इमरजेंसी वाहनों को ही देंगे रास्ता

By hinditvnews
December 30, 2024
252
0
Kissan

पंजाब बंद आज: किसान इमरजेंसी वाहनों को ही देंगे रास्ता, शाम 4 बजे तक चलेगा धरना; आंदोलन के कारण 163 ट्रेन रद्द

हिंदी टीवी न्यूज़, मोहाली/डेराबस्सी /लालड़ू/खरड़ Published by: Megha Jain Updated Mon, 30 Dec 2024

पंजाब बंद के आह्वान के तहत किसान नेताओं ने व्यापार मंडल मोहाली के महासचिव सरबजीत सिंह पारस से मुलाकात की और बंद में समर्थन देने की अपील की।

किसान यूनियनों की ओर से किए पंजाब बंद से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान हाईवे बंद होने से से निकलने वालों के लिए परेशानी हो सकती है। चूंकि यह धरना सुबह सात बजे से लेकर शाम चार बजे तक चलेगा, इसलिए कई जगह पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। इस बंद को लेकर किसान संगठनों ने आम जनता से अपील की है कि उनका सहयोग करें।

जिले में खरड़, डेराबस्सी, सरमीणी, दप्पर टोल प्लाजा, बरवाला चौक, भांखरपुर और मैकडोनाल्ड के पास किसानों का धरना हो सकता है। जिसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। उन्होंने बताया कि जिला मोहाली के खरड़, मोहाली, घडुआं, माजरी ब्लाकों को पूर्ण तौर पर बंद रखा जाएगा।

किसानों की ओर से लगाए जाने वाले धरने के बीच यदि इमरजेंसी का वाहन फंसता है तो उसे निकालने की व्यवस्था की जाएगी। खरड़ में बस स्टैंड, लांडरा और बनूड़ के रास्तों के साथ ही चंडीगढ़ की ओर देसूमाजरा फ्लाईओवर के ऊपर और नीचे के रास्ते पर धरना लगाया जा सकता है। एक धरना एयरपोर्ट चौक पर लग सकता है और लुधियाना रोड पर टोल प्लाजा के बाहर भी किसानों के जुटने की आशंका है।

मोहाली में व्यापार मंडल के महासचिव से मिले किसान
30 दिसंबर को पंजाब बंद के आह्वान के तहत किसान नेताओं ने व्यापार मंडल मोहाली के महासचिव सरबजीत सिंह पारस से मुलाकात की और बंद में समर्थन देने की अपील की। किसान नेताओं ने 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक राज्यभर में बंद को सफल बनाने की उम्मीद जताई है।

खरड़ में की थी इसको लेकर बैठक
खरड़ में भारतीय किसान यूनियन सिद्वुपुर तथा लखोवाल की अनाज मंडी खरड़ में मीटिंग के दौरान पंजाब के राज्य प्रेस सचिव मेहर सिंह थेड़ी के साथ दोनों यूनियनों के जिला प्रधान रविंदर सिंह देहकलां और दविंदर सिंह देहकलां भी मौजूद रहे। सभी ने कहा कि 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खरड़ बस स्टैंड तथा डेराबस्सी ब्लाक के सरमीणी हाईवे पर रोष धरना देकर यातायात जाम किया जायेगा।

यूनियन नेताओं द्वारा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर वर्ग,आड़ती और किसान समर्थकों को अपील की गई कि वह पंजाब बंद का समर्थन करते हुये किसान यूनियनों द्वारा दिये जा रहे धरनों में बढ़चढ़ कर भाग लें। डेराबस्सी में ब्लाक प्रेसीडेंट सिद्धूपुर यूनियन जसविंदर सिंह टिवाना ने कहा कि धरने को सफल बनाने के लिए बेहतर प्रयास किया जाएगा। 

यात्रियों को असुविधा से बचाने के विशेष इंतजाम

विभिन्न किसान संगठनों द्वारा आयोजित रेल रोको आंदोलन के चलते भारतीय रेलवे ने आज कई अहम कदम उठाए हैं। आंदोलन के कारण 163 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 19 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, 15 ट्रेनों को शॉर्ट ओरिजिनेट, 15 ट्रेनों को विलंब और 9 ट्रेनों को रोककर चलाने का निर्णय लिया गया है। रेल प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि यात्रियों को इस आंदोलन के कारण न्यूनतम असुविधा हो। रोककर चलने वाली ट्रेनों को ऐसे स्थानों पर रोका जाएगा, जहां यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं जैसे चाय-पानी और खानपान की सुविधा उपलब्ध हो।

रिफंड के लिए अतिरिक्त काउंटर
यात्रियों को प्रभावित ट्रेनों की जानकारी देने के लिए स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है। रेलवे ने बल्क मैसेज के माध्यम से भी ट्रेन रद्दीकरण, शॉर्ट टर्मिनेशन और डायवर्जन की जानकारी यात्रियों तक पहुंचाई है। प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों को रिफंड की सुविधा देने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं। रेलवे अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को अपने-अपने मुख्यालय में तैनात रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि यात्री सुविधाओं में कोई कमी न हो।

Share :
Tagshindi newsKissan Andolanpunjab news
Previous Article

Himachal: शिमला के कुफरी में पर्यटकों और ...

Next Article

Punjab Bandh Live: मांगों को लेकर सड़कों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा: 558 नए वीटा बूथ खुलेंगे, आइसक्रीम समेत नए उत्पाद बनेंगे

    July 29, 2026
    By hinditvnews
  • 12 05 2024 Image590 23715792
    राष्ट्रीय

    केरल के मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा की सूचना न देने पर राज्यपाल ने जताई नाराजगी, भाजपा ने भी लगाया आरोप

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Car
    पंजाब

    जालंधर में धुंध का कहर: आपस में टकराई ट्रक-बस और कार

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    Hindi News Today: PM मोदी आज देश को समर्पित करेंगे एक लाख करोड़ की राजमार्ग परियोजनाएं, सुप्रीम कोर्ट करेगा संदेशखाली ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Paise
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: स्कूलों के मिड-डे मील के लिए केंद्र से 119 करोड़ की मांग

    May 12, 2026
    By hinditvnews
  • shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Snowfall: पहाड़ों की रानी शिमला में नए साल की पहली बर्फबारी, पर्यटक झूमे, वाहनों की आवाजाही प्रभावित

    February 1, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल BJP: बिंदल फिर बन सकते हैं अध्यक्ष, खींचतान जारी

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: तारा देवी वन क्षेत्र में निजी निर्माण पर रोक, केएनएच से जवाब तलब

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPU Shimla: यूजी आवेदन की तारीख तय, वार्षिक प्रणाली में प्रवेश की तैयारी

Timeline

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • September 13, 2026

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Baby

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.