Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›केंद्रीय बजट: हिमाचल ने विशेष मदद और सड़कों की सीलिंग हटाने की मांगी

केंद्रीय बजट: हिमाचल ने विशेष मदद और सड़कों की सीलिंग हटाने की मांगी

By hinditvnews
January 20, 2025
244
0
Budget

केंद्रीय बजट: हिमाचल ने विशेष मदद जारी रखने, सड़कों के लिए लगाई सीलिंग भी हटाने की रखी मांग

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Mon, 20 Jan 2025

विशेष केंद्रीय मदद जारी रखने, सड़कों के लिए लगाई गई सीलिंग हटाने, राजस्व घाटा अनुदान बढ़ाने समेत कई मांगें राज्य सरकार ने उठाई हैं।

केंद्रीय बजट से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख दी हैं। विशेष केंद्रीय मदद जारी रखने, सड़कों के लिए लगाई गई सीलिंग हटाने, राजस्व घाटा अनुदान बढ़ाने समेत कई मांगें राज्य सरकार ने उठाई हैं। तर्क दिया है कि पिछली सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2020-21 में 11,140 करोड़ की ग्रांट थी, जो घटाकर अब अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 3,256 करोड़ रह जाएगी। हिमाचल सरकार ने राजस्व घाटा पूरा करने के लिए केंद्रीय बजट में इसकी घोषणा करने का अनुरोध किया है।

केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में रोपवे को शामिल करने की भी मांग उठाई गई है। एक फरवरी को पेश किए जा रहे केंद्रीय बजट से हिमाचल प्रदेश को कई उम्मीदें हैं। केंद्र सरकार ने अगले बजट के लिए सभी राज्यों की तरह हिमाचल से भी लिखित सुझाव मांगे थे। वहीं, हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने बताया कि केंद्रीय बजट के लिए अपने सुझाव भेज दिए हैं।

ये सुझाव भी दिए
हिमाचल ने केंद्र के समक्ष प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किए कार्यों के लिए 10 प्रतिशत स्टेट शेयर और पांच वर्षों के लिए रखरखाव लागत उपलब्ध करवाने का सुझाव दिया है। कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार, भानुपल्ली-बिलासपुर और चंडीगढ़-बद्दी जैसी रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में कम से कम 50 प्रतिशत केंद्रीय हिस्सेदारी देने को भी कहा है। राज्य सरकार ने यह भी तर्क रखा है कि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश चीन के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से सटा है, इसलिए इन परियोजनाओं के लिए वित्तीय हिस्से का भुगतान करने में केंद्र की पूरी छूट होनी चाहिए। वन संरक्षण अधिनियम के नए प्रावधानों के तहत राज्य में नए सैटेलाइट टाउन स्थापित करने की भी मांग उठाई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज ट्रीटमेंट, प्राकृतिक खेती, दुग्ध प्रसंस्करण के लिए भी धन उपलब्ध करवाने और एग्रो पार्क स्थापित करने को कहा गया है।

हिमाचल सरकार मार्च के पहले हफ्ते में पेश कर सकती है बजट
प्रदेश सरकार मार्च के पहले हफ्ते में अपना बजट पेश कर सकती है। सक्छु सुरकार का यह तीसरा बजट होगा। इसे तैयार करते समय केंद्रीय बजट की योजनाओं को भी मद्देनजर रखा जाएगा। सेब के आयात पर सीमा शुल्क को 50 से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का आग्रह किया है। प्रदेश को ‘क्योटो प्रोटोकॉल’ की तर्ज पर कम कार्बन उत्सर्जन वाले क्षेत्र के हिसाब से मुआवजा देने की भी मांग उठाई है। जीएसटी मुआवजे के लिए हिमाचल जैसे राज्य को जीएसटी लागू होने के कारण हुए राजस्व घाटे की भरपाई के लिए उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया है। सीजीएसटी प्राधिकरण से प्रदेश के टोल धारकों को जारी 200 करोड़ रुपये के डिमांड नोटिस का मुद्दा भी उठाया है।

लोकसभा सत्रों के दौरान उन्होंने हिमाचल से जुड़े कई मुद्दे उठाए हैं। इनमें उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र कांगड़ा-चचंबा से जुड़े मुदयों को उठाया है। उन्हें उम्मीद है कि केंद्रीय बजट में प्रदेश से से जुड़ी कई घोषणाएं होंगी। -राजीव भारद्वाज, लोकसभा  सांसद
केंद्र सरकार इस बार बजट में हिमाचल से जुड़ी कई घोषणाएं करेगी। उन्होंने प्रश्नकाल और सून्यकाल के दौरान कई मुद्दे उठाए हैं। बजट में इनसे संबंधित कई प्रावधान शामिल होंगे। इंदु गोस्वामी, राज्यसभा सांसद 
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल में शुरू होगी आर्थिक जनगणना, मुख्य ...

Next Article

हिमाचल: 20 साल तक के 14% युवाओं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Harsh Mahajan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: होली लॉज के साये में रहे नेताओं पर महाजन की विशेष नजर, कभी खुद भी थे प्रमुख रणनीतिकार

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Arrest
    उत्तराखण्ड

    रुड़की: सेना की वर्दी बेचते दुकानदार को पुलिस-इंटेलिजेंस ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

    April 7, 2026
    By hinditvnews
  • Medicine
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: अमेरिका के टैरिफ से फार्मा उद्योग प्रभावित, कंपनियों पर पड़ेगा असर

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Rain News Latest
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rains: बारिश बनी ‘जी का जंजाल’, हिमाचल में 50 सड़कें बंद; चार जिलों में तेज वर्षा और तूफान का ...

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Budget
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Budget 2025: धामी सरकार का आम बजट, 7 प्रमुख बिंदुओं पर फोकस

    February 20, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: मिलावट-जमाखोरी पर कार्रवाई तेज, हर जिले में अभियान

    August 25, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Lok Sewa
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसेवा आयोग वेबसाइट अब सभी भारतीय भाषाओं में, अभ्यर्थियों को राहत

  • Emergency Film,
    फ़िल्ममंडीहिमाचल प्रदेश

    Emergency : कंगना रणौत की विवादित फिल्म ‘एमरजेंसी’ पर फैसला 25 सितंबर तक

  • Kullu news
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Kullu:कुल्लू जिले में 3.03 रुपये महंगा डीजल

Timeline

  • September 11, 2026

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

  • September 11, 2026

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

  • September 11, 2026

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

  • September 11, 2026

    Crompton Brings Style and Durability Outdoors with its New WallSmile Outdoor Deco Wall Light Range

  • September 11, 2026

    PayU Unveils AI-Powered Fraud Liability Protect; Enabling Safer, Higher-Conversion International Card Payments for Indian Merchants

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    Piston Raises USD 15 Million to Scale the Infrastructure Layer for Logistics Commerce

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • New Holland Launched 'Super Safar', A Customer Led Journey Across Haryana and Punjab

    New Holland Launched 'Super Safar', A Customer-Led Journey Across Haryana and Punjab

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    Ai+ Smartphone Takes Over Rajouri Garden Metro Station in Landmark Delhi Metro Association

    By hinditvnews
    September 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.