Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • 19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›manali›Himachal: चिट्टे के लेनदेन से जुड़े 20 हजार बैंक खातों की जांच, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Himachal: चिट्टे के लेनदेन से जुड़े 20 हजार बैंक खातों की जांच, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

By hinditvnews
February 13, 2025
335
0
Chitta

Himachal News: चिट्टे के लेनदेन से जुड़े 20 हजार बैंक खातों को खंगाल रही हिमाचल पुलिस, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 13 Feb 2025

चिट्टे के आरोप में पकड़े गए कई आरोपियों के बैंक खातों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने किस-किस से लेनदेन किया है।

हिमाचल पुलिस चिट्टे के लेनदेन से जुड़े 20 हजार बैंक खातों को खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों, आधार नंबर और मोबाइल नंबर का ब्योरा कई बैंकों को भेजा है। इन बैंक खातों से बीते तीन वर्षों में हुए बड़े लेनदेन की जानकारी मांगी गई है। चिट्टे के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के माध्यम से अब तस्करों तक पहुंचने की योजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि अभी तक चिट्टे के आरोप में पकड़े गए कई आरोपियों के बैंक खातों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने किस-किस से लेनदेन किया है। संदिग्ध खातों की सूची अलग से बनाई जा रही है, जिसके आधार पर आगामी दिनों में बड़ी कार्रवाई की जाएगी। चिट्टा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खाते खंगालने के लिए पुलिस ने बैंकों को पत्र लिखकर आरोपियों के खातों का रिकॉर्ड मांगा है।

पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशा बेचकर इन आरोपियों ने कितनी कमाई की है। कहां-कहां इनके तार जुड़े हैं। बैंकों का रिकॉर्ड मिलने के बाद इन मामलों में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस इस तरह के मामलों में मुख्य सप्लायरों की तलाश कर रही है, ताकि नशा तस्करों के गिरोह की कमर तोड़ी जा सके। अभी तक के मामलों में एक बात सामने आई है कि चिट्टा तस्करी के ज्यादातर तस्करों का संबंध पंजाब और दिल्ली से है। ऐसे में लेनदेन की पूरी प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेज एकत्र कर पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी राष्ट्रीय और सहकारी बैंकों को पत्र जारी कर बैंक खातों की जांच के लिए जिला पुलिस अधीक्षकों का सहयोग करने का पत्र जारी किया है। बता दें कि जिला शिमला पुलिस ने बैंक खातों की जांच कर चिट्टे की तस्करी कर रहे शाही महात्मा गैंग पर बड़ा शिकंजा कसा है। चिट्टे का कारोबार करने वाले आरोपियों के करीब पांच करोड़ रुपये के बैंक खाते भी बीते कुछ समय में सीज किए हैं। अब सभी जिलों में बैंक खातों की जांच के माध्यम से चिट्टा गिरोह पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू की है।

बार-बार पकड़ में आ रहे आरोपी रडार पर
चिट्टा तस्करी में बार-बार पकड़ में आ रहे आरोपी पुलिस के रडार पर हैं। पुलिस ने ज्यादातर ऐसे आरोपियों के खातों की डिटेल मांगी है। कई आरोपियों के रिश्तेदारों की संपत्ति की भी जांच की जा रही है।
Share :
TagsHimachal Police is investigating 20 thousand bank accounts related to chitta transactionshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: 1999 स्कूल शिक्षकों का 24 फरवरी ...

Next Article

Chitta Smuggling: शाह गिरोह का खुलासा, टैक्सी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड कैबिनेट: 18 प्रस्ताव पास, मधुमक्खी पालन नीति मंजूर

    April 30, 2026
    By hinditvnews
  • Airport
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: दून एयरपोर्ट बड़े एयरपोर्ट में शामिल, 40 लाख यात्रियों की क्षमता

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Knh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: नेपाल से रेफर गर्भवती का केएनएच में सुरक्षित प्रसव

    June 20, 2026
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: एम्स बिलासपुर में बैक्टीरिया पहचान की नई मशीन

    June 1, 2026
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टा तस्करों पर चुनाव लड़ने पर रोक, संशोधन ड्राफ्ट मंजूर

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भाजपा ने संगठन के चुनाव आगे खिसकाए,..

    November 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू ने किया डॉ. राकेश कुमार को प्रेरणा स्रोत अवॉर्ड से सम्मानित, बोले- आगे भी करते रहेंगे काम

  • Snow
    HoroscopemanalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Weather: चोटियों पर बर्फबारी से पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठंड

  • Hrtc Bus To Ayodhya
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: उत्तर प्रदेश से समझौते के बाद अयोध्याधाम के लिए चलेंगी बसें, अब काउंटर साइन का इंतजार

Timeline

  • October 24, 2026

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

  • October 24, 2026

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

  • October 24, 2026

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

  • October 24, 2026

    19 Manipal University Jaipur Researchers Feature in Stanford–Elsevier Top 2% Scientists List; Number of MUJ Researchers Doubles Compared to Previous Year

  • October 24, 2026

    योगी बोले: यूपी के 75 जिलों में साइबर थाने, हर मंडल में फॉरेंसिक लैब बनेगी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    India's Festive Season Business Report 2026: How MSMEs are Preparing for the Diwali Demand Surge

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share Success Stories Ahead of the Second Edition

    L&T Finance's Pitch Point Launchpad for AI Start-ups: Past winners Arrowhead AI and SpoofSense Share ...

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    High Tech to Be the Main Theme of the "Made in Russia" Forum

    By hinditvnews
    October 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.